In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- India »
- Air Quality Of Delhi Will Improved If The Ban On Firecracker Is Implemented Properly
पटाखों के प्रतिबंध पर अमल हुआ तो दिवाली के दिन सांस लेने लायक होगी दिल्ली
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
Nov 12, 2023 | 01:00 PM

दिल्ली: अगर पटाखा संबंधी सख्त प्रतिबंधों पर अमल किया गया तो रविवार और सोमवार को दिवाली के दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता आठ वर्ष में सबसे बेहतर रह सकती है। दिल्ली के लोगो को खुली हवा में सांस लेने का मौका मिल सकता है। साफ आसमान और खिली धूप के साथ शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह सात बजे 202 रहा, जो कम से कम तीन सप्ताह में सबसे अच्छा है।
एक्यूआई को कैसे समझे
- 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’,
- 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’,
- 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’,
- 201 से 300 के बीच ‘खराब’,
- 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’
- 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
दिल्ली के लिए अच्छी खबर
एक्यूआई के 450 से ऊपर हो जाने पर इसे ‘अति गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। एक दिन पहले यानी शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 220 था, जो आठ वर्षों में दिवाली से एक दिन पहले सबसे कम रहा। इस बार, दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में तेज सुधार देखा गया। इसकी सबसे बड़ी वजह शुक्रवार को रुक-रुक हुई बारिश और प्रदूषकों को उड़ा ले जाने के लिहाज से अनुकूल हवा की गति का होना है।
हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’
जबकि, बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 437 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले साल दिवाली पर एक्यूआई 312, 2021 में 382, 2020 में 414, 2019 में 337, 2018 में 281, 2017 में 319 और 2016 में 431 दर्ज किया गया था। शहर में 28 अक्टूबर से दो सप्ताह तक हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ से ‘गंभीर’ तक रही और इस अवधि के दौरान राजधानी में दमघोंटू धुंध छाई रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हल्की बारिश सहित अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिवाली से ठीक पहले हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार का पूर्वानुमान जताया था।
पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई, जिससे दिल्ली के वायु प्रदूषण में पराली के जलाने से निकलने वाले धुएं का योगदान कम हो गया। आईएमडी के एक अधिकारी ने पूर्व में बताया था कि एक बार जब पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाएगा, तो 11 नवंबर (शनिवार) को हवा की गति लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ जाएगी, जिससे दिवाली (12 नवंबर) से पहले प्रदूषक तत्वों के प्रसार में मदद मिलेगी। पिछले तीन वर्षों के रुझान के देखते हुए दिल्ली ने राजधानी शहर के भीतर पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर व्यापक प्रतिबंध की घोषणा की है।
वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण
हालांकि, शनिवार रात राजधानी के कई हिस्सों में पटाखे जलाने की कई घटनाएं सामने आईं। कम तापमान और पटाखे जलाने से रविवार रात दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। दिल्ली में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करने वाले ‘डिसीजन सपोर्ट सिस्टम’ के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 38 प्रतिशत प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने से निकला धुआं जिम्मेदार था। शहर में प्रदूषण के स्तर में पराली जलाने की घटनाओं का योगदान बृहस्पतिवार को 33 प्रतिशत, जबकि शुक्रवार को 17 प्रतिशत रहा था। आंकड़ों में परिवहन को भी वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण बताया गया है, जो दिल्ली की खराब होती हवा में 12 से 14 प्रतिशत का योगदान दे रहा है।
वर्षा के कारण शहर की वायु गुणवत्ता बहुत सुधर गई
नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक विनय कुमार सहगल ने अनुमान जताया कि बारिश के बाद नमी की स्थिति के कारण दिवाली के आसपास पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आएगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने सम-विषम योजना फिलहाल स्थगित कर दी है, क्योंकि वर्षा के कारण शहर की वायु गुणवत्ता बहुत सुधर गई है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता की समीक्षा करेगी और यदि प्रदूषण स्तर बहुत बढ़ जाता है, तो सम-विषम योजना पर निर्णय लिया जा सकता है।
सम- विषम योजना एक दिखावा
राय ने पहले कहा था कि उच्चतम न्यायालय द्वारा सम-विषम कार योजना की प्रभावशीलता की समीक्षा करने और उसकी ओर से आदेश जारी करने के बाद शहर में यह योजना लागू की जाएगी। मंगलवार को शीर्ष अदालत ने दिल्ली सरकार की सम-विषम योजना की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया था और इसे ‘दिखावा’ बताया था। चिकित्सकों ने कहा है कि दिल्ली की प्रदूषित हवा में सांस लेना प्रतिदिन 10 सिगरेट पीने के हानिकारक दुष्प्रभाव के बराबर है।
पराली जलाने की घटना बढ़ी
दिल्ली-एनसीआर के लिए वायु प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ‘क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना’ (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप) के अंतिम चरण के तहत जरूरी सभी सख्त पाबंदियों को भी दिल्ली में लागू किया गया है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के विश्लेषण के अनुसार, शहर में एक से 15 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर चरम पर होता है, क्योंकि इस समय पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, क्या ‘मास्टरमाइंड’ हैं चिब?
राहुल गांधी से मिले कोटद्वार वाले ‘मोहम्मद’ दीपक, कहा- मुलाकात के बाद चार गुना बढ़ी हिम्मत
‘आतंकी हमले के साये में महाराष्ट्र सदन’, दिल्ली में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
नेहरू ने दुनिया को ‘नागिन डांस’ दिखाया और PM मोदी ने AI; निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
विज्ञापन
विज्ञापन
Air quality of delhi will improved if the ban on firecracker is implemented properly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 12, 2023 | 01:00 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
सैलरी से पहले नया फोन खरीदने की प्लानिंग? 25 फरवरी को लॉन्च होगी Samsung की Galaxy S26 सीरीज़
Feb 24, 2026 | 11:29 AMपुणे पुलिस की पहल: आम जनता बनी ट्रैफिक प्रहरी, PTP ऐप से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर, नागरिकों को इनाम
Feb 24, 2026 | 11:25 AMनागपुर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी से मारपीट, सगे भाइयों ने की बदसलूकी; पुलिस महकमे में हड़कंप
Feb 24, 2026 | 11:23 AMपुलिस भर्ती में ड्रग्स का खेल: मीरा-भाईंदर में इंजेक्शन लेते पकड़ा गया उम्मीदवार, भर्ती से किया गया बाहर
Feb 24, 2026 | 11:15 AMपुणे में गर्मी का ‘पारा’ हाई, टूटा 11 साल का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड; मौसम वैज्ञानिक चिंतित
Feb 24, 2026 | 11:11 AMपेट सफा हर रोग दफा…लेकिन ये क्या? अमेरिका के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर का टॉयलेट हुआ जाम; मुश्किल में जवान
Feb 24, 2026 | 11:11 AMYRKKH Upcoming Update: जमीन छीनने की दी थी धमकी, अभिरा को बर्बाद करने की कसम खाएगा अरमान
Feb 24, 2026 | 11:09 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














