- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 5th January 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 5 जनवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taaja Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात पूरी हो गई है। यह मुलाकात लगभग आधा घंटे तक चली। बैठक में यूपी कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
- Written By: अर्पित शुक्ला , मनोज आर्या

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात पूरी हो गई है। यह मुलाकात लगभग आधा घंटे तक चली। इस बैठक में यूपी में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई। बताया गया है कि मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान दिया जाएगा, ताकि सभी वर्गों और इलाकों को प्रतिनिधित्व मिल सके। इसके अलावा SIR को लेकर भी बातचीत हुई। चर्चा में यह बात सामने आई कि SIR के दौरान कई ऐसे नाम कट गए हैं, जो परंपरागत रूप से बीजेपी के मजबूत माने जाने वाले इलाकों से जुड़े हैं। इसे लेकर चिंता जताई गई।
सम्बंधित ख़बरें
05 Jan 2026 09:15 PM (IST)
05 Jan 2026 09:15 PM (IST)सीएम योगी ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की।
(फोटो: सीएम योगी आदित्यनाथ/X) pic.twitter.com/U1uhRF1G7A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2026
05 Jan 2026 08:20 PM (IST)
05 Jan 2026 08:20 PM (IST)बीजेपी क्रेडिट चोर है- आदित्य ठाकरे
शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि वे (देवेन्द्र फडणवीस) तो क्रेडिट चोर थे और चोरी कर रहे हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं। हम अपने कामों की तस्वीर दिखाते हैं, जिस पर हमने काम किया है, आप अपने काम की तस्वीर दिखाएं... कोस्टल रोड पर हमने काम किया है और ये हम दावे के साथ कहते हैं।
#WATCH | मुंबई: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "वे(देवेन्द्र फडणवीस) तो क्रेडिट चोर थे और चोरी कर रहे हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं। हम अपने कामों की तस्वीर दिखाते हैं, जिस पर हमने काम किया है, आप अपने काम की तस्वीर दिखाएं... कोस्टल रोड पर हमने काम किया है और ये हम… pic.twitter.com/o6BYEa9g0S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2026
05 Jan 2026 07:23 PM (IST)
05 Jan 2026 07:23 PM (IST)रेखा आर्य के पति के बयान पर तेजप्रताप यादव का पलटवार
जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति की टिप्पणी पर कहा कि अभद्र टिप्पणी करना इन लोगों की फितरत हो चुकी है। वे जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, हम तो यही मांग करते हैं कि उन पर दंडनीय कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है...जन शक्ति जनता दल इसका पुरजोर विरोध करती है।
#WATCH | पटना, बिहार: जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति की टिप्पणी पर कहा, "अभद्र टिप्पणी करना इन लोगों की फितरत हो चुकी है। वे जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, हम तो यही मांग करते हैं कि उन पर दंडनीय कार्रवाई होनी… pic.twitter.com/7LBx5pmOiM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2026
05 Jan 2026 06:40 PM (IST)
05 Jan 2026 06:40 PM (IST)अमित पालेकर ने AAP की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
अमित पालेकर ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह पहले गोवा AAP के अध्यक्ष थे।
गोवा | अमित पालेकर ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह पहले गोवा AAP के अध्यक्ष थे। pic.twitter.com/SXFoJgihPG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2026
05 Jan 2026 05:46 PM (IST)
05 Jan 2026 05:46 PM (IST)गिरधारी लाल साहू के बयान पर राजेश राम का पलटवार
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति की टिप्पणी पर कहा कि कोई इस तरह के बयान कैसे दे सकता है? एक सभ्य समाज में सभ्य व्यक्ति का परिचय क्या होता है कि उसके मन में हर किसी के प्रति सम्मान हो... इस तरह के बयान केवल कोई 'लफंगा' ही दे सकता है... मैं खुद सभ्य हूं इसलिए केवल लफंगा जैसे शब्दों का उपयोग कर रहा हूं... एक तरफ हम नारी की पूजा करते हैं और वहां बिहार की नारी को लेकर आप( गिरधारी लाल साहू) ऐसे बयान दे रहे हैं... प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या भाजपा के नेता इस विषय पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?..."
#WATCH | पटना: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति की टिप्पणी पर कहा, "...कोई इस तरह के बयान कैसे दे सकता है? एक सभ्य समाज में सभ्य व्यक्ति का परिचय क्या होता है कि उसके मन में हर किसी के प्रति सम्मान हो... इस तरह के बयान केवल कोई… pic.twitter.com/tn3s4BszP4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2026
05 Jan 2026 04:45 PM (IST)
05 Jan 2026 04:45 PM (IST)उमर खालिद की जमानत याचिका पर हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली दंगों की बड़ी साज़िश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिका को SC द्वारा खारिज करने पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इनकी जमानत खारिज की। मैं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करता हूं।
#WATCH | गोलाघाट: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली दंगों की बड़ी साज़िश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिका को SC द्वारा खारिज करने पर कहा, "...सुप्रीम कोर्ट ने इनकी जमानत खारिज की। मैं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करता हूं।" pic.twitter.com/PPMvMsP9Dj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2026
05 Jan 2026 03:40 PM (IST)
05 Jan 2026 03:40 PM (IST)न्यायिक हिरासत में भेजा गया दिल्ली ब्लास्ट का आरोपी
दिल्ली ब्लास्ट केस के आरोपी यासिर अहमद डार पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के बाद स्पेशल NIA कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
#WATCH दिल्ली ब्लास्ट केस के आरोपी यासिर अहमद डार पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के बाद स्पेशल NIA कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। pic.twitter.com/yykeJVrTk7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2026
05 Jan 2026 02:47 PM (IST)
05 Jan 2026 02:47 PM (IST)यूपी कैबिनेट विस्तार को लेकर कवायद शुरू
पीएम मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हाई-लेवल की मीटिंग हुई। यह मुलाकात लगभग आधा घंटे तक चली। इस बैठक में यूपी में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
05 Jan 2026 02:04 PM (IST)
05 Jan 2026 02:04 PM (IST)PM मोदी से मिले यूपी के CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार और 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर गहरी चर्चा की।
05 Jan 2026 01:37 PM (IST)
05 Jan 2026 01:37 PM (IST)बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध
KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया। इस कदम से नाराज होकर बांग्लादेश ने अब बड़ा कदम उठाया है। बांग्लादेश ने दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। इससे बांग्लादेश में IPL के दीवाने क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है।
05 Jan 2026 01:11 PM (IST)
05 Jan 2026 01:11 PM (IST)संगीत सोम को बांग्लादेशी नंबर से जान से मारने की धमकी
मेरठ के पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम को बांग्लादेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने उनके सचिव को फोन कर सोम के परिवार और भारतीय समाचार चैनलों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
05 Jan 2026 12:42 PM (IST)
05 Jan 2026 12:42 PM (IST)AAP के 3 विधायक सदन की कार्यवाही से निष्कासित
आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह, संझीव झा, कुलदीप कुमार और सोमदत्त को दिल्ली विधानसभा के सदन की कार्यवाही से 3 दिन के लिए निष्कासित किया। उपराज्यपाल के भाषण के दौरान सदन की अवमानना का आरोप।
05 Jan 2026 11:58 AM (IST)
05 Jan 2026 11:58 AM (IST)दोबारा बनाया जा रहा T20 WC 2026 का शेड्यूल- रिपोर्ट
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा ICC से वेन्यू बदलने और अपने सभी मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में कराने की मांग पर बड़ा कदम उठाया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चेयरमैन जय शाह की अगुवाई में ICC ने नए शेड्यूल पर काम शुरू कर दिया है।
05 Jan 2026 11:14 AM (IST)
05 Jan 2026 11:14 AM (IST)सुप्रीम कोर्ट का उमर खालिद, शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य की जमानत याचिकाओं पर आज फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद, शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया है।
05 Jan 2026 10:15 AM (IST)
05 Jan 2026 10:15 AM (IST)मणिपुर के बिष्णुपुर में तीन IED ब्लास्ट
सोमवार तड़के मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में तीन अलग-अलग विस्फोटों के बाद तनाव का माहौल बन गया। पहले दो विस्फोट सुबह लगभग 5:40 और 5:54 बजे हुए, जबकि तीसरा विस्फोट सुबह 8:45 बजे हुआ।
05 Jan 2026 09:50 AM (IST)
05 Jan 2026 09:50 AM (IST)पीएम मोदी ने दी CM ममता को जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी।
Birthday wishes to West Bengal Chief Minister Mamata Didi. I pray for her good health and long life.@MamataOfficial
— Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2026
05 Jan 2026 08:56 AM (IST)
05 Jan 2026 08:56 AM (IST)लव जिहाद पर ओवैसी ने सरकार से मांगे आंकड़े
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अक्सर संघ और बीजेपी पर सवाल उठाते रहे हैं। इस बार उन्होंने सीधे संघ से सवाल करते हुए एक मांग भी रखी है। ओवैसी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत और बीजेपी को लव जिहाद से जुड़ा डेटा और इसकी स्पष्ट परिभाषा सामने रखने की चुनौती दी है। उन्होंने पूछा कि अगर लव जिहाद जैसी कोई चीज़ हो रही है, तो इसके आंकड़े संसद में क्यों नहीं पेश किए जाते।
05 Jan 2026 08:05 AM (IST)
05 Jan 2026 08:05 AM (IST)भारत पर टैरिफ और बढ़ा सकते हैं, ट्रंप ने दी धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल आयात पर भारत से सहयोग न मिलने पर भारतीय इंपोर्ट पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए टैरिफ बढ़ाने की ओर इशारा किया है।
05 Jan 2026 07:19 AM (IST)
05 Jan 2026 07:19 AM (IST)असम के मोरीगांव में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप
आज सुबह 04:17:40 बजे (भारतीय समयानुसार) असम के मोरीगांव में रिक्टर स्केल पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया
An earthquake with a magnitude of 3.9 on the Richter Scale hit Gomati, Tripura, at 03:33:32 IST today: National Centre for Seismology (NCS) pic.twitter.com/8tyI5DSAxt
— ANI (@ANI) January 4, 2026
05 Jan 2026 07:18 AM (IST)
05 Jan 2026 07:18 AM (IST)वेनेजुएला मामले पर आज UN सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक
वेनेजुएला के मामले पर आज यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक होगी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इसको लेकर आपात बैठक बुलाई है। कोलंबिया के अनुरोध पर यह इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है।
Aaj ki taaja khabar 5th january 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














