VIDEO: बिना स्नान के लौटे शंकराचार्य...तो CM योगी पर बरस पड़े अखिलेश, बोले- योगी का सर्टिफिकेट कहां से मिला?

UP Politics: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य बेचारे इतने अपमानित किए गए।

Akhilesh Yadav: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य बेचारे इतने अपमानित किए गए। उन्होंने कहा कि जो सनातनी का सबसे ज्यादा नारा बड़ा देते थे। उन्होंने हमारे पूजनीय शंकराचार्य का अपमान किया। प्राइवेट ड्रेस में पुलिस उनका रथ नहीं खींच रही थी? किसने नहीं देखी तस्वीरें वो? और सोचिए स्नान नहीं करने दिया। वो परंपरा को तोड़ा उन्होंने किसने तोड़ा? सरकार ने तोड़ा। जिम्मेदार कौन है उसके लिए? सरकार जिम्मेदार है। हमारे पूजनीय शंकराचार्य को दुखी करने का, उनको अपमान करने का काम अगर किसी ने किया तो भारतीय जनता पार्टी जो सबसे बड़ी ठेकेदार बनती है सनातन धर्म की। उन्होंने सीएम योगी पर हमला करनते हुए कहा कि वो योगी कब हो गए? सर्टिफिकेट कहां से मिला? अगर वो दूसरे का सर्टिफिकेट मांग सकते हैं तो उन्हें अपना भी तो सर्टिफिकेट दिखाना चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com