बारामती प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, चारों तरफ बिखरा मलबा

Ajit Pawar Death News: पुणे के बारामती से एक विमान हादसा हुआ है। इस विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। विमान हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar dies in a tragic plane crash at Baramati airport. Five others killed in the accident during landing. Get live updates.
अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ajit Pawar Plane Crash: पुणे के बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस विमान हादसे में सवार 5 लोगों के मौत की खबर की पुष्टि की गई है। जानकारी के अनुसार राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा विमान करीब 15 मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ।

बारामती विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर सामने आ गई है। अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। चारों ओर विमान का मलबा बिखरा हुआ है। मौके पर तुरंत एंबुलेंस पहुंच गई है और मृतकों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया जा रहा है।

बारामती में विमान हादसा

दिल्ली से पुणे रवाना हुआ पवार परिवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पुणे में 4 सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे। इससे पहले ही यह बड़ा हादसा हो गया और उनका निधन हो गया। इस हादसे की खबर मिलते ही पवार परिवार पुणे के लिए रवाना हो रहा है। सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार दिल्ली से बारामती के लिए जल्द ही रवाना होने वाले हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने इस हादसे पर पहला बयान दिया। सरकार ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती विमान हादसे की जानकारी और अपडेट लिए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com