-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Plane Crash Baramati Airport Runway Failures
Ajit Pawar Plane Crash: टेबलटॉप रनवे, ILS की कमी और दूसरी लैंडिंग बनी हादसे की वजह
- Written By: अपूर्वा नायक
Ajit Pawar Death News: बारामती एयरपोर्ट पर हुए प्लेन क्रैश के बाद रनवे डिजाइन, ILS की कमी और विजुअल लैंडिंग सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी लैंडिंग कोशिश के दौरान विमान रनवे से पहले गिरा और आग लग गई।

बारामती प्लेन क्रैश (सौ. सोशल मीडिया )
Baramati Plane Crash News: बारामती का एयरपोर्ट, जहां डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश हुआ। हादसे की वजहों को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। कोई विमान में तकनीकी खामी की बात कर रहा है तो कोई पायलट की गलती बता रहा है।
एक कड़ी बारामती एयरपोर्ट के टेबलटॉप रनवे को भी जोड़ती है। हादसे से पहले क्रू मेंबर्स की ओर से कोई मेडे कॉल भी नहीं किया गया। दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश में विमान क्रैश हो गया। इसे पवार परिवार की पहल पर ही बनाया गया था।
कहा जा सकता है कि उनका अपना बनाया एयरपोर्ट ही काल बन गया। केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू के मुताबिक, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की पहली कोशिश नाकाम रहने पर पायलट विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गई।
सम्बंधित ख़बरें
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
बारामती और कलवण में भीषण सड़क हादसे: 2 सगे भाइयों समेत नवविवाहित दंपति की मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
दूसरी कोशिश रनवे-11 पर की गई, लेकिन विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। ये सब इतना जल्दी हुआ कि उन्हें मेडे कॉल करने का भी वक्त नहीं मिला। बारामती एयरपोर्ट इस हादसे का गवाह बना, उसके बारे में समझते हैं। साल 1996 में बारामती एयरपोर्ट का निर्माण किया गया। करीब तीन दशक पुराने इस एयरपोर्ट पर कमर्शियल प्लेन नहीं उत्तरते हैं, बल्कि इसमें पायलट ट्रेनिंग, कॉरपोरेट ट्रैवल या वीआईपी मूवमेंट के दौरान लैंडिंग के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है।
एयरपोर्ट पर खामियों की लिस्ट लंबी
यहां रनवे काफी छोटा है, जिसकी वजह से लैंडिंग के दौरान प्लेन को रनवे पर सीधे उतरने के बजाय एक बड़ा घुमाव लेना पड़ा। लैंडिंग के लिए पायलट को दूसरी बार कोशिश करनी पड़ी। पायलट को सेकेंड अप्रोच के दौरान रनवे नहीं दिखा और प्लेन क्रैश हो गया। बारामती में छोटा एयरस्ट्रिप है, जिसमें बड़े एयरपोर्ट जैसे बेहतर लैंडिंग सिस्टम नहीं हैं।
यहां इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम की कमी है। इसी ILS की मदद से पायलट प्लेन को रनवे से एलाइन करते हैं। बारामती एयरपोर्ट पर इसकी कमी के चलते पायलट को विजुअल अप्रोच रखना पता है। यानी आंखों से रनवे की पहचान करके लैंडिंग करनी पड़ती है।
ये भी पढ़ें :- अजित पवार का आज बारामती में अंतिम संस्कार, PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचेंगे
रनवे की दूरी से लेकर एंगल का अंदाजा मैन्युअल लगाना पड़ता है। ऐसे में गलती की संभावना बहुत बढ़ जाती है। थोड़ा सा अलाइनमेंट जानलेवा साबित हो सकता है। धुंध और कोहरे की वजह से लो विजिबिलिटी की स्थिति में ILS लैंडिंग में मदद करता है। वहीं इस एयरपोर्ट के आसपास खेती होने की वजह से पक्षियों के टकराने की संभावना काफी हाई होती है। एयरपोर्ट के पास विमान कम ऊंचाई पर होते हैं। ऐसे में पक्षियों के टकराने से हादसे होने की संभावना हाई रहती है। इससे निपटने के लिए भी बारामती एयरपोर्ट पर इंतजाम नहीं किए गए हैं।
Ajit pawar plane crash baramati airport runway failures
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMBigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
Aug 04, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














