सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, छठे दिन शाहरुख खान की दो फिल्मों को पछाड़ा

Border 2 Collection: ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। छठे दिन फिल्म ने 13 करोड़ की कमाई कर शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘डंकी’ को पीछे छोड़ दिया। कुल कलेक्शन 213 करोड़ पहुंच चुका है।
Border 2 box office collection Sunny Deol Shah Rukh Khan films
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Border 2 Day 6 Box office Collection: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और इसका असर कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। गणतंत्र दिवस के एक्सटेंडेड वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद वीकडेज में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार थमी नहीं है। छठे दिन भी ‘बॉर्डर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है।

साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज के साथ ही जबरदस्त पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला। फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसका कलेक्शन बढ़कर 36.5 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपये का धमाकेदार बिजनेस किया। चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 59 करोड़ रुपये कमाए, वहीं पांचवें दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने करीब 20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

बॉर्डर 2 की कमाई

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को ‘बॉर्डर 2’ ने लगभग 13 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही बॉर्डर 2 का कलेक्शन 213 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। नॉन-हॉलीडे पर भी डबल डिजिट में कमाई करना इस बात का सबूत है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर क्रेज अब भी बना हुआ है।

शाहरुख खान की दो बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

खास बात यह है कि छठे दिन की कमाई के मामले में ‘बॉर्डर 2’ ने शाहरुख खान की दो बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (12.56 करोड़) और ‘डंकी’ (11.56 करोड़) के छठे दिन के कलेक्शन को मात दी है। इसके अलावा आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ (12.5 करोड़) और सलमान खान की ‘प्रेम रत्न धन पायो’ (12.04 करोड़) को भी ‘बॉर्डर 2’ ने पछाड़ दिया है।

बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट

फिल्म की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसे करीब तीन दशक बाद दर्शकों के सामने लाया गया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि जेपी दत्ता ने अपनी बेटी निधि दत्ता के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com