पापा, अजित दादा के साथ जा रही हूं...फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी की वो आखिरी कॉल, जिसे याद कर बिलख पड़े पिता- VIDEO

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती के पास निजी विमान क्रैश होने से एनसीपी नेता अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो पायलट और क्रू के सदस्य शामिल हैं।

Pinki Mali Father On Ajit Pawar: महाराष्ट्र के बारामती के पास निजी विमान क्रैश होने से एनसीपी नेता अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो पायलट और क्रू के सदस्य शामिल हैं। इस हादसे में फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत हो गई। पिंकी के पिता शिवकुमार माली का दर्द शब्दों में बयान करना मुश्किल है। नम आंखों से उन्होंने कहा कि हादसे से एक रात पहले पिंकी का कॉल आया था। परिवार को जानकारी दे रही थी कि वह बारामती के लिए रवाना हो रही है। रात को घर में रोज जैसा माहौल था। पिंकी माली ने फोन किया और हमेशा की तरह अपने पिता शिवकुमार माली से कहा- पापा, आज अजित दादा पवार के साथ बारामती जा रही हूं। उन्हें ड्रॉप करके मैं नांदेड़ चली जाऊंगी। फिर होटल से आपको कॉल करूंगी। पिंकी के लिए ऐसी यात्राएं नई नहीं थीं। किसी को अंदेशा नहीं था कि यही आखिरी बातचीत होगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com