
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today: संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ आरंभ होगा। देश के संसदीय इतिहास में यह दूसरी बार होगा जब केंद्रीय बजट रविवार को प्रस्तुत किया जाएगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
28 Jan 2026 06:50 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में बर्फ हटाने की ड्यूटी में लापरवाही को लेकर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। पीडब्ल्यूडी ने आदेश जारी करते हुए अपने पांच इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है।






