लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
24 Aug 2025 12:20 PM (IST)
उपराष्ट्रपति चुनाव में जोमोन जोसेफ के नामांकन पत्र में फर्जी साइन का मामला सामने आया है। 46 उम्मीदवारों के 68 नामांकन पत्रों में से केवल दो ही वैध पाए गए हैं। जोमोन के नामांकन में कई सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। इसमें से कुछ जेल में भी बंद हैं।
24 Aug 2025 11:09 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/ejucsHpfXD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2025
24 Aug 2025 10:59 AM (IST)
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैंने यहां दर्शन की और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। माहौल बहुत भक्ति का माहौल है। आज कॉरिडोर देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि यह बहुत अच्छा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं इसका उद्घाटन किया। यहां पर लाखों लोग आते हैं और महाराष्ट्र से कई लोग नियमित रूप से यहां आते हैं। मैंने किसानों और महाराष्ट्र के सभी लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।"
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैंने यहां दर्शन की और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। माहौल बहुत भक्ति का माहौल है... आज कॉरिडोर देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि यह बहुत अच्छा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं इसका उद्घाटन किया... यहां… https://t.co/1YJshUMA0S pic.twitter.com/8Xlyv54R0U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2025
24 Aug 2025 09:13 AM (IST)
सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है। उन्हें कल सुबह नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से समुद्री सीमा पार करने पर पकड़ा गया था। एक इंजन लगी देशी नाव भी जब्त की गई है।
24 Aug 2025 08:37 AM (IST)
कठुआ में लगातार हो रही बारिश के चलती कई घरों में पानी घुस गया है। गांव वालो की मानें तो नहर का बांध टूटने से उनके गांव चक दराब सहित कई इलाकों में पानी घुस गया।
24 Aug 2025 08:19 AM (IST)
राजस्थान में लगातार हो रही बरसात से कई जिलों में बाढ़ के हालात है। मौसम विभाग की मानें तो भारी बारिश का यह दौर 25 अगस्त तक जारी रहने वाला है. आज सभी जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कोटा-बूंदी में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
24 Aug 2025 07:01 AM (IST)
राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक आमेर किला का एक हिस्सा अचानक ढह गया। यहां लगातार हो रही तेज बारिश के कारण किले की दिल-ए-आराम बाग की लगभग 200 फीट लंबी दीवार गिर गई। भारी बारिश और दीवार गिरने के बाद प्रशासन ने आमेर किले में होने वाली हाथी सवारी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। राजकीय संग्रहालय और महल कार्यालय ने सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया।
24 Aug 2025 06:54 AM (IST)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। चसोती गांव में बादल फटने के बाद बचाव और राहत अभियान जारी है। रक्षा मंत्री राहत कार्यों का जायजा लेने के अलावा पीड़ितों से भी मिलेंगे।
Aaj Ki Taza Khabar: इसके अलावा राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार और कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे। दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंदर गुप्ता ने बताया कि 24 अगस्त, 1925 को विट्ठलभाई पटेल सेंट्रल असेंबली के पहले भारतीय स्पीकर चुने गए थे। इसके 100 साल पूरे होने पर यह कॉन्फ्रेंस हो रही है।