
Aaj Ki Taza Khabar 7 October: चुनाव आयोग ने सोमवार (6 अक्टूबर,2025) को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि राज्य में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वहीं, वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को होगी। इस ऐलान के साथ ही बिहार की सियासत में चुनावी रणभेरी बज चुकी है। यहां एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला होने वाला है। चुनावी रणनीतिकार से मुख्य धारा की राजनीति में उतरे प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज पर लोगों की खास नजरें हैं। देश और दुनिया की तमाम खबरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए बने रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ…
07 Oct 2025 10:08 PM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकत की। इस दौरान कार्नी ने कहा, "आप एक परिवर्तनकारी राष्ट्रपति हैं। जब से आप राष्ट्रपति बने हैं तभी से अर्थव्यवस्था में बदलाव, नाटो सहयोगियों के प्रति रक्षा खर्च में अभूतपूर्व प्रतिबद्धता, भारत-पाकिस्तान और आर्मेनिया के साथ शांति और ईरान को आतंकवादी ताकत के रूप में निष्क्रिय किया गया है।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा, "आप एक परिवर्तनकारी राष्ट्रपति हैं। जब से आप राष्ट्रपति बने हैं तभी से अर्थव्यवस्था में बदलाव, नाटो सहयोगियों के प्रति रक्षा खर्च में अभूतपूर्व… pic.twitter.com/c5FQUiUEYE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 09:51 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुए बस हादसे से मन अत्यंत दुखी है। NDRF की टीमें घटना स्थल पर पहुँच चुकी हैं और बचाव कार्य में लगीं हैं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुए बस हादसे से मन अत्यंत दुखी है। NDRF की टीमें घटना स्थल पर पहुँच चुकी हैं और बचाव कार्य में लगीं हैं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना…
— Amit Shah (@AmitShah) October 7, 2025
07 Oct 2025 08:26 PM (IST)
हिमाचल के बिलासपुर में बल्लू ब्रिज के पास लैंडस्लाइड हुआ है। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
बिलासपुर बस हादसा: स्थानीय मीडिया के मुताबिक अभी तक 8 शव निकाले जा चुके हैं जबकि 2 बच्चे जीवित निकाले गए हैं बचाव कार्य अभी भी जारी है।#HimachalPradesh pic.twitter.com/cOOu0cbqcP
— Gems of Himachal (@GemsHimachal) October 7, 2025
07 Oct 2025 07:50 PM (IST)
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कतर में कहा, "भारत दुनिया में एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति है। वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद, इस वर्ष के पहले 6 महीनों में भारतीय निर्यात में 4-5% की वृद्धि हुई है। यह दर्शाता है कि भारत एक अग्रणी देश के रूप में उभर रहा है।
#WATCH दोहा, कतर: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "भारत दुनिया में एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति है। वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद, इस वर्ष के पहले 6 महीनों में भारतीय निर्यात में 4-5% की वृद्धि हुई है। यह दर्शाता है कि भारत एक अग्रणी देश के रूप में उभर रहा है। मैं… pic.twitter.com/LlUTw3VLPa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 07:48 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "रजत जयंती वर्ष के राजोत्सव के शुभारंभ के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पधार रहे हैं। नया विधानसभा भवन बनकर तैयार है। उसका भी लोकार्पण है।
#WATCH रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "रजत जयंती वर्ष के राजोत्सव के शुभारंभ के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पधार रहे हैं। नया विधानसभा भवन बनकर तैयार है। उसका भी लोकार्पण है।" pic.twitter.com/xIAzQHbGYx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 07:46 PM (IST)
RJD सांसद मनोज झा ने कहा,चुनाव के तारीखों का एलान बहुत औपचारिक है। महत्वपूर्ण ये है कि चुनाव आयोग बीते कुछ सालों में रेफ्री की भूमिका को बिसरा चुका है। तमाम चीजों पर हमने आग्रह किया। सरकार महागठबंधन की तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनेगी। बिहार बदलाव के कगार पर है। उस बदलाव की बयार में कुछ ही समय रह गया है।
#WATCH पटना, बिहार: RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "चुनाव के तारीखों का एलान बहुत औपचारिक है। महत्वपूर्ण ये है कि चुनाव आयोग बीते कुछ सालों में रेफ्री की भूमिका को बिसरा चुका है। तमाम चीजों पर हमने आग्रह किया... सरकार महागठबंधन की तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनेगी। बिहार बदलाव के कगार… pic.twitter.com/gmFFaix9ec
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 07:06 PM (IST)
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2016 और गैर-सरकारी अरबी और फारसी मदरसा मान्यता नियम, 2019, 1 जुलाई, 2026 को समाप्त हो जाएंगे।सरकार द्वारा पारित बिल को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी।
07 Oct 2025 07:01 PM (IST)
LJP(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, चुनाव की तैयारी NDA काफी समय से कर रही थी। जनता का समर्थन जनता का आशीर्वाद NDA को मिला है। जहां से हमारे विधायक नहीं है वहां भी अपार जनसमर्थन मिला है। जनता तैयार है कि फिर से हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनानी है।
#WATCH पटना: LJP(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "चुनाव की तैयारी NDA काफी समय से कर रही थी। जनता का समर्थन जनता का आशीर्वाद NDA को मिला है... जहां से हमारे विधायक नहीं है वहां भी अपार जनसमर्थन मिला है। जनता तैयार है कि फिर से हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA… pic.twitter.com/ZGPaQynq6u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 06:38 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 73वें जन्मदिन को मौके पर फोन पर उनसे बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
07 Oct 2025 06:12 PM (IST)
LJP(R) अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए LJP(R) सांसद अरुण भारती को बिहार का चुनाव प्रभारी और LJP(R) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
LJP(R) अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए LJP(R) सांसद अरुण भारती को बिहार का चुनाव प्रभारी और LJP(R) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। pic.twitter.com/NtxCJDihac
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 06:10 PM (IST)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सेवा भारती डायग्नोस्टिक एवं डायलिसिस सेंटर द्वारा निःशुल्क डायलिसिस और थैलेसीमिया स्क्रीनिंग केंद्र के शुभारंभ में शामिल हुईं।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सेवा भारती डायग्नोस्टिक एवं डायलिसिस सेंटर द्वारा निःशुल्क डायलिसिस और थैलेसीमिया स्क्रीनिंग केंद्र के शुभारंभ में शामिल हुईं। https://t.co/7o3SQFd4Nu pic.twitter.com/nakZjcYvGH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 06:08 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम और 15 सेवा शक्ति केंद्रों के उद्घाटन करते हुए कहा, यहां अनावरण के साथ सेवा शक्ति केंद्रों के उद्घाटन का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। अलग-अलग मातृ शक्ति का सम्मान किया गया है जिन्होंने अपनी मेहनत से समाज को एक नई दिशा दी है। यहां अलग-अलग क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सेवा, साहित्य और संगीत में मातृ शक्ति ने विशिष्ठ योगदान दिया है।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम और 15 सेवा शक्ति केंद्रों के उद्घाटन में शामिल हुए।
उन्होंने कहा, "... यहां अनावरण के साथ सेवा शक्ति केंद्रों के उद्घाटन का कार्यक्रम संपन्न हुआ है... अलग-अलग मातृ शक्ति का सम्मान किया गया है… pic.twitter.com/0JJWoJJaNG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 04:59 PM (IST)
कफ सिरप से हुई मौतों पर छिंदवाड़ा के अतिरिक्त कलेक्टर धीरेंद्र सिंह ने कहा, अब तक 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। आज जिले की एक 2 वर्षीय बच्ची की मौत हुई है।
#WATCH मध्य प्रदेश: कफ सिरप से हुई मौतों पर छिंदवाड़ा के अतिरिक्त कलेक्टर धीरेंद्र सिंह ने कहा, "अब तक 16 बच्चों की मौत हो चुकी है... आज जिले की एक 2 वर्षीय बच्ची की मौत हुई है।" pic.twitter.com/SbNZgm4ejN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 04:57 PM (IST)
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।
वीडियो वसंत विहार फ्लाईओवर के पास अर्जुन पथ से है। pic.twitter.com/kSrzRwmf2r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 04:55 PM (IST)
CJI BR गवई पर एक वकील द्वारा जुता फेंकने को लेकर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा CJI पर इस तरह का घृणित प्रहार करना। वो व्यक्ति किस घृणित मानसिकता से पीड़ित होगा। समाज में इस प्रकार की मानसिकता है ये हमारे लिए पीड़ा का विषय है।
#WATCH झज्जर, हरियाणा: एक वकील द्वारा CJI BR गवई पर वस्तु फेंकने की कोशिश पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "CJI पर इस तरह का घृणित प्रहार करना। वो व्यक्ति किस घृणित मानसिकता से पीड़ित होगा। समाज में इस प्रकार की मानसिकता है ये हमारे लिए पीड़ा का विषय है..." pic.twitter.com/QSSg1nuc8g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 04:52 PM (IST)
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा, मुझे खुद से नराजगी है। मैं अपराधी हूं जिस पर कई मुकदमे हैं... मैंने किताबे चुराकर विश्वविद्यालय बनाया है मगर अपना घर नहीं बनाया है। मुझ पर डकैती की दफाएं लगी हैं। 1 मुकदमे में 21 साल की सजा और 34 लाख रुपए का जुर्माना लगा है, अभी 113 मुकदमों का फैसला बाकी है।
#WATCH रामपुर, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा, "मुझे खुद से नराजगी है। मैं अपराधी हूं जिस पर कई मुकदमे हैं... मैंने किताबे चुराकर विश्वविद्यालय बनाया है मगर अपना घर नहीं बनाया है। मुझ पर डकैती की दफाएं लगी हैं। 1 मुकदमे में 21 साल की सजा और 34 लाख रुपए का… pic.twitter.com/oXQiVVdBkt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 03:10 PM (IST)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में कहा, जिन लोगों के घर नष्ट हो गए हैं, हम उनकी जानकारी ले रहे हैं और उनकी सूची बनाई जा रही है। यहां सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है। जिन लोगों के ज़रूरी दस्तावेज, कपड़े और अन्य सामान नष्ट हो गए हैं, उनके लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह सिर्फ़ मिरिक में ही नहीं, बल्कि सभी प्रभावित इलाकों में लगाए जाएंगे।
दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "जिन लोगों के घर नष्ट हो गए हैं, हम उनकी जानकारी ले रहे हैं और उनकी सूची बनाई जा रही है। यहां सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है। जिन लोगों के ज़रूरी दस्तावेज़, कपड़े और अन्य सामान नष्ट हो गए हैं, उनके लिए विशेष शिविर लगाए… pic.twitter.com/Ed05GUOKQm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 01:42 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बिहार बड़ा चुनाव है। मेरा आभास है कि प्रचंड बहुमत के साथ NDA की सरकार पुन: बिहार में बनेगी। SIR के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन हमेशा होना ही चाहिए। इससे मूल वोट पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
#WATCH रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "बिहार बड़ा चुनाव है। मेरा आभास है कि प्रचंड बहुमत के साथ NDA की सरकार पुन: बिहार में बनेगी...
SIR के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "मतदाता सूची में संशोधन हमेशा होना ही चाहिए। इससे मूल वोट पर कोई फर्क नहीं पड़ने… pic.twitter.com/u0KMC0Urhv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 01:39 PM (IST)
समाजवादी पार्टी के नेता ने बीजेपी नेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के विवाद के बीच नया दावा किया है। सपा नेता अवलेश सिंह ने कहा है कि पवन सिंह को बलिया की बेटी ज्योति सिंह को स्वीकार करना पडे़गा। उन्होंने कहा कि अगर पवन ने स्वीकार नहीं किया तो ज्योति गठबंधन के लिए प्रचार करेंगी।
07 Oct 2025 01:17 PM (IST)
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप से 14 से अधिक बच्चों की मौत के मामले ने पूरे देश को हिला दिया है। एक के बाद एक कई राज्य इस तरह के सिरप पर पूरी तरह से बैन लगा रहे हैं। अब पंजाब ने भी में खांसी में इस्तेमाल किए जाने वाला सिरप 'COLDRIF' पर बैन लगाने का ऐलान कर दिया है।
07 Oct 2025 11:58 AM (IST)
प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही है। सूत्रों में मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कुछ रेलवे और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दे सकती है।
07 Oct 2025 11:54 AM (IST)
पाकिस्तान के क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस को एक बार फिर बनाया गया निशाना। ट्रेन को टारगेट करते हुए बम धमाका किया गया है। धमाके की वजह से ट्रेन पटरी से उतर गई जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं।
07 Oct 2025 11:34 AM (IST)
तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के 15 सदस्यीय ODI स्क्वाड में लौट आए हैं। यह स्क्वॉड भारत के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की घरेलू सीरीज के लिए है। मिशेल मार्श टीम की कप्तानी जारी रखेंगे, क्योंकि पैट कमिंस इस समय उपलब्ध नहीं हैं।
07 Oct 2025 10:30 AM (IST)
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने एक वकील द्वारा CJI BR गवई पर जूता फेंकने की कोशिश पर कहा कि यह शर्मनाक है, आज़ादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। लोकतंत्र में न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका, सभी का अपना स्थान और महत्व है, लेकिन न्यायपालिका सर्वोच्च स्थान रखती है।
#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने एक वकील द्वारा CJI BR गवई पर वस्तु फेंकने की कोशिश पर कहा, "यह शर्मनाक है, आज़ादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। लोकतंत्र में न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका, सभी का अपना स्थान और महत्व है, लेकिन न्यायपालिका… pic.twitter.com/y0Y60R4Sy6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 10:05 AM (IST)
चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक पोस्टर हटाए जा रहे हैं।
#WATCH पटना (बिहार): चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक पोस्टर हटाए जा रहे हैं। pic.twitter.com/SiXZp33Upb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 09:09 AM (IST)
सुप्रीम कोर्ट में आज मंगलवार को 2020 दिल्ली दंगा साजिश मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद, शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुनवाई हो सकती है।
07 Oct 2025 09:06 AM (IST)
बिहार के 243 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज INDIA ब्लॉक सीट शेयरिंग का ऐलान कर सकता है। सीटों के ऐलान को लेकर आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक रखी गई है।
07 Oct 2025 09:02 AM (IST)
ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात में भाजपा नेता और वरिष्ठ वकील पीताबास पांडा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शहर के ब्रह्मनगर इलाके में उनके घर के ठीक सामने घटी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
07 Oct 2025 09:01 AM (IST)
कैलिफोर्निया में हाईवे पर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। सैक्रामेंटो अग्निशमन विभाग ने बताया कि हेलीकॉप्टर पूर्व की ओर जाने वाले हाईवे 50 पर होवे एवेन्यू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह एक रीच हेलीकॉप्टर था जो हवाई चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विमान किसी क्षेत्रीय अस्पताल जा रहा था या वहां से आ रहा था।
07 Oct 2025 08:40 AM (IST)
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हम कल बिहार जाएंगे और प्रचार करेंगे। हम सब मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस-राजद का INDIA गठबंधन जीतेगा।
#WATCH | जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "हम कल बिहार जाएंगे और प्रचार करेंगे। हम सब मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस-राजद का INDIA गठबंधन जीतेगा।" pic.twitter.com/lRH50VKKIS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 08:38 AM (IST)
बिहार चुनाव की तारीखों पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग ने कल बिहार चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव बहुत दिलचस्प होंगे। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आयोजन करके, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा के निष्पक्ष चुनाव कराने के दृष्टिकोण को उजागर किया है।
#WATCH | मुंबई: बिहार चुनाव की तारीखों पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "भारत के चुनाव आयोग ने कल बिहार चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव बहुत दिलचस्प होंगे। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आयोजन करके, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा के निष्पक्ष… pic.twitter.com/FnAxyDHHJA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 07:31 AM (IST)
नोएडा के इकोटेक 3 पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक निजी कंपनी की इमारत में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश | नोएडा के इकोटेक 3 पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक निजी कंपनी की इमारत में आग लग गई। दमकल की गाड़ियाँ मौके पर हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(सोर्स: सीएफओ नोएडा) https://t.co/RKlvalt8LT pic.twitter.com/o4S6KtNtxi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 06:54 AM (IST)
दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाके में आज मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
#WATCH नोएडा (उत्तर प्रदेश): नोएडा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
वीडियो नोएडा सेक्टर-115 से है। pic.twitter.com/MPAmmpOBPO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 06:51 AM (IST)
प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर अब राजनीति में एंट्री ले सकती हैं। बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। दरभंगा की अलीनगर सीट से मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
07 Oct 2025 06:47 AM (IST)
नेपाल के मैदानी इलाकों में पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश ने बड़ी तबाही मचा दी है। नेपाल पुलिस के डेटाबेस के अनुसार, सोमवार शाम तक देश के 10 जिलों में कम से कम 60 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई सड़कें, धान के खेत और घर अब भी पानी में डूबे हैं, जिससे बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की दैनिक जिंदगी प्रभावित हो रही है।
07 Oct 2025 06:46 AM (IST)
नेपाल के निर्वाचन आयोग ने सोमवार को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। नेपाल में आम चुनाव 5 मार्च, 2026 को होगा। निर्वाचन आयोग ने अपने बयान में कहा कि मंजूर टाइमटेबल में पंजीकरण, मतदान और मतगणना सहित सभी प्रमुख प्रक्रियाओं का डिटेल्स शामिल है।
07 Oct 2025 06:44 AM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज मंगलवार को नागालैंड में एक रैली को संबोधित करेंगे। खड़गे की हाल ही में पेसमेकर की सर्जरी हुई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उनका ये पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है।
07 Oct 2025 06:39 AM (IST)
नोएडा के इकोटेक 3 पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक निजी कंपनी की इमारत में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश | नोएडा के इकोटेक 3 पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक निजी कंपनी की इमारत में आग लग गई। दमकल की गाड़ियाँ मौके पर हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(सोर्स: सीएफओ नोएडा) pic.twitter.com/uLrcNF5pE5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025
07 Oct 2025 06:32 AM (IST)
6 नवंबर और 11 नवंबर, दो तारीखें, जब बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। बिहार में 40 साल बाद दो फेज में चुनाव हो रहे हैं। 6 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले फेज में 121 और दूसरे फेज में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सरकार किसकी बनेगी, ये 14 नवंबर को रिजल्ट आने के साथ साफ हो जाएगा।






