- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 9th April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल LIVE: प्रधानमंत्री मोदी आज बंगाल में तीन चुनावी रैलियां
Aaj Ki Taza Khabar Live: असम, केरलम और पुडुचेरी में आज वोटिंग है। 296 सीटों पर करीब 6 करोड़ मतदाता 1899 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंगे। पश्चिम बंगाल में PM मोदी की तीन रैली।
- Written By: अर्पित शुक्ला

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today Live: असम, केरल और पुडुचेरी में आज मतदान हो रहा है। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। करीब 6 करोड़ मतदाता 1899 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल में कल प्रधानमंत्री मोदी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली सुबह 11:15 बजे तमलुक में होगी, दूसरी दोपहर 1:30 बजे आसनसोल में और तीसरी रैली सवा तीन बजे बीरभूम में आयोजित की जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। वह शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी 10 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में पार्टी का संकल्प पत्र पेश करेंगे।
देश और दुनिया से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स (Breaking News)के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 8 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन पर ED का शिकंजा, 39 करोड़ की संपत्ति कुर्क; मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा ऐक्शन
आज की ताजा खबर 7 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
थाने में टॉर्चर से गई थी बाप-बेटे की जान, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा; क्या है पूरी घटना?
09 Apr 2026 08:36 AM (IST)
09 Apr 2026 08:36 AM (IST)सीएम विजयन ने डाला वोट, कन्नूर के बूथ पर किया मतदान
केरल के मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan ने कन्नूर के धर्मदम विधानसभा क्षेत्र में पिनाराई आरसी अमला बेसिक यूपी स्कूल स्थित बूथ 194 पर मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया।
09 Apr 2026 08:06 AM (IST)
09 Apr 2026 08:06 AM (IST)सिक्किम में फंसे पर्यटकों कोनिकालने के लिए सेना का ‘ऑपरेशन हिम सेतु’
भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ की शुरुआत की है। सेना की त्रिशक्ति कोर इस रेस्क्यू मिशन का नेतृत्व कर रही है। दरअसल, लाचेन और चुंगथांग के बीच भूस्खलन होने से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है, जिसके चलते इलाके में आवागमन बाधित हो गया और कई पर्यटक वहां फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना ने तुरंत कार्रवाई की।
09 Apr 2026 07:15 AM (IST)
09 Apr 2026 07:15 AM (IST)PM मोदी ने की वोटिंग की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही, मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
As polling begins for the Assam Assembly elections 2026, I appeal to the people of Assam to exercise their franchise in large numbers. I hope that the state’s youth and women voters participate enthusiastically and make this election a celebration of democracy and public duty.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026
09 Apr 2026 07:08 AM (IST)
09 Apr 2026 07:08 AM (IST)प्रधानमंत्री मोदी आज बंगाल में तीन चुनावी रैलियां
प्रधानमंत्री मोदी आज बंगाल में 3 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली रैली सुबह 11.15 बजे तमलुक, दूसरी दोपहर 1.30 बजे आसनसोल में और तीसरी दोपहर 3.15 बजे बिरभुम में होगी।
Aaj ki taaja khabar 9th april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ का नारा निकला खोखला! हर्षवर्धन सपकाल ने मुंबई में पीएम मोदी को घेरा
Apr 09, 2026 | 08:36 AMChhatrapati Sambhajinagar में 2.38 करोड़ की ठगी, 2 किलो सोना लेकर आरोपी फरार; 3 कारीगरों पर केस दर्ज
Apr 09, 2026 | 08:26 AMममता बनर्जी पर गिरेगी गाज? ‘भड़काऊ बयानों’ को लेकर BJP पहुंची चुनाव आयोग, चुनाव प्रचार पर रोक की मांग
Apr 09, 2026 | 08:17 AMईरान का प्रस्ताव कूड़ेदान में…ट्रंप को पसंद नहीं आया 10 शर्तों वाला पीस प्लान, टूट जाएगा सीजफायर?
Apr 09, 2026 | 08:13 AMDacoit Trailer Review: डकैत का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए सुनील शेट्टी, बोले- फिल्म में है सिनेमा हिलाने की ताकत
Apr 09, 2026 | 08:13 AMभीषण गर्मी के बीच अचानक क्यों बदला मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 4 दिन 13 राज्यों पर भारी
Apr 09, 2026 | 08:01 AMबारामती में सियासी बवाल, खड़गे-राहुल के दरबार पहुंचीं सुनेत्रा पवार, क्या निर्विरोध होगा चुनाव?
Apr 09, 2026 | 07:58 AMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














