
Indian Premier League 2026 14th Match DC vs GT Highlight Updates: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिसमें गुजरात ने दिल्ली को मात्र 1 रन से हरा दिया। यह मुकाबला इस सत्र का सबसे रोमांचक मैच साबित हुआ। आखिरी ओवर तक दिल्ली की जीत लगभग तय नजर आ रही थी, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी ने पूरा खेल पलट दिया। इससे पहले दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 211 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी और जीत से एक रन दूर रह गई। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 52 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली, जबकि डेविड मिलर ने 20 गेंदों में 41 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। पथुम निसांका ने भी 24 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया। गुजरात की ओर से राशिद खान ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट हासिल किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के लिए जोस बटलर, शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जमाकर मजबूत आधार तैयार किया। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि लुंगी नगिडी और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली। यह मुकाबला अंतिम गेंद तक चला और दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल के रूप में छठा व बड़ा झटका लग गया है। उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया। राहुल ने 52 गेंदों पर 92 रन की शानदार पारी खेली। अब दिल्ली को जीत के लिए 17 गेंद पर 44 रन की जरूरत है।
1 रन भागने के चक्कर में ट्रिस्टन स्टबस रन आउट हो चुके हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर डेविड मिलर आए हैं। अब दिल्ली को जीत के लिए 20 गेंद में 50 रन की जरूरत है। केएल राहुल 88 रन पर खेल रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को राशिद खान ने 2 रन पर पवेलियन भेज दिया है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ट्रिस्टिन स्टब्स आए हैं। अब दिल्ली को जीत के लिए 36 गेंद में 77 रन की जरूरत है।
बढिया शुरुआत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के तीन बल्लेबाज बैक टू बैक अंदाज में पवेलियन लौट चुके हैं। पथुम निशंका के बाद नीतीश राणा और समीर रिजवी भी आउट हो गए। इस वक्त क्रीज पर केएल राहुल और डेविड मिलर मौजूद हैं। अब दिल्ली को जीत के लिए 56 गेंद पर 101 रन की जरूरत है।
6 ओवर तक दिल्ली कैपिटल्स ने बिना विकेट खोए 59 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल 26 और पथुम निशांका 31 रन बनाकर मौजूद हैं। अब दिल्ली को 84 गेंद में 148 रन की जरूरत है।
जीटी के द्वारा दिए स्कोर का पीछा करने दिल्ली कैपिटलस की शुरुआत संतुलित रही है। 4 ओवर के बाद टीम ने बिना विकेट खोए 36 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर केएल राहुल और पथुम निशांका मौजूद हैं।
20वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया ने मिलकर 12 रन बनाए। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 210 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है। अब दिल्ली को जीत के लिए 211 रन बनाने होंगे।
शुभमन गिल 45 गेंद में 70 रन की विस्फोटक पारी खेलकर लुंगी एडगिनी का शिकार बन गए हैं। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस को तीसरी झटका लग गया है। अब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ग्लेन फिलिप्स आए हैं। दूसरी तरफ 44 रन के साथ वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं। 17.5 ओवर के बाद जीटी का स्कोर 184/3 है।
जोस बटलर को कुलदीप यादव ने शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे।
जोस बटलर ने 24 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। दूसरी तरफ शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की पारी को सभांलते हुए नजर आ रहे हैं। 7.2 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन है।
तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर मुकेश कुमार ने साई सुदर्शन को क्लीन बोल्ड कर दिया है। सुदर्शन ने 7 बॉल में 12 रन बनाए। इसके साथ ही दिल्ली को उसकी पहली सफलता मिल चुकी है। 2.1 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 19/1 है।
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार पहला ओवर लेकर आए हैं। मुकाबले की पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन ने चौका लगा दिया है।
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा।
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निशंका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एडगिनी, टी नजराजन और मुकेश कुमार।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के लिए अच्छी खबर ये है कि उसके नियमित कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में वापसी की है। दिल्ली के कप्तान पटेल ने टॉस जीतकर कहा है कि "हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। हमने पिछले दो मैचों में लक्ष्य का पीछा बहुत अच्छे से किया है और यह एक ताजा विकेट है। बारिश हुई है, इसलिए विकेट में थोड़ी नमी हो सकती है। पहले गेंदबाजी करके विकेट का मिजाज देखेंगे, उन्हें कम स्कोर पर रोकेंगे और फिर लक्ष्य का पीछा करेंगे। हम मैच-अप्स पर ध्यान देते हैं, बल्लेबाजों के लिए चीज़ों को जितना हो सके उतना मुश्किल बनाते हैं और सबसे बेहतरीन गेंदबाजों को चुनते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"
वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा- "उनकी गर्दन की समस्या अब काफी बेहतर है। यह कुछ वैसा ही है (जैसा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में हुआ था)। वैसे भी हम पहले बल्लेबाजी करने वाले थे। अगर मौसम ऐसा ही रहा, तो दूसरी पारी में ओस नहीं पड़ेगी। यह सब परिस्थितियों को समझने के बारे में है। हमारे पास (साई सुदर्शन के साथ) अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप है और उम्मीद है कि हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे। यह सब एक मैच में सही तालमेल बिठाने के बारे में है। पिछला मैच हम बहुत कम अंतर से हारे थे। उम्मीद है कि हम अपनी बल्लेबाजी की कमियों को दूर कर लेंगे। KK (कुमार कुशाग्र) की जगह मैं खेलूंगा, बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, हालांकि शुरुआती ओवरों में पेसर्स को नई गेंद से थोड़ी मदद मिलती है। आईपीएल में यहां अब तक 98 मैच खेले गए हैं, जिसमें 47 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 50 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सफल रही है। एक मैच बेनतीजा रहा। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 278/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 4 में गुजरात ने जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली को 3 मैचों में सफलता मिली है। पिछले सीजन के दोनों मैचों में भी गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी थी, वहीं दिल्ली में खेले गए 3 मुकाबलों में जीटी 2-1 से आगे है।
अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है और टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। हालांकि केएल राहुल और नितीश राणा से अब भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, क्योंकि दोनों अब तक ज्यादा रन नहीं बना सके हैं।
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान।
अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, साहिल पारख।