लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी गुरुवार को नामांकन करेंगे। आज ही नामांकन की आखिरी तारीख भी है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होने हैं।
21 Aug 2025 09:47 PM (IST)
ग्रामीण रांची के नरकोपी इलाके में बिजली गिरने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वे स्कूल से घर लौट रही थीं। मृतकों की पहचान अंजलि कुजूर, उम्र 7 वर्ष, परी उरांव, उम्र 5 वर्ष और बासमती उरांव, उम्र 10 वर्ष के रूप में हुई है
21 Aug 2025 09:02 PM (IST)
पालघर जिले के बोईसर थाना क्षेत्र में एक दवा फैक्ट्री, मेडली फार्मा में दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। संदिग्ध नाइट्रोजन रिसाव से छह लोग गंभीर रूप से प्रभावित पाए गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और दो का ICU में इलाज चल रहा है।
21 Aug 2025 07:54 PM (IST)
मुख्यमंत्री आवास पर 'जन सुनवाई' के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर बुधवार को हमला हुआ था। हमले के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब जनसुनवाई सिर्फ मेरे घर पर ही नहीं, बल्कि दिल्ली की हर विधानसभा में होगी।
मैं जब कॉलेज में थी, तब पापा ने मुझे कार चलाने के लिए दी। एक दिन बड़ा एक्सीडेंट हो गया। मैं डर गई और मुझे दुबारा कार को हाथ लगाने से डर लगने लगा। तब पापा ने कहा कि जीवन में दुर्घटनाएँ होती रहती हैं, डरकर रुकना नहीं है। आप रास्ते पर चलना नहीं छोड़ सकती।
आज उनकी वही सीख फिर याद आ… pic.twitter.com/gAPDhirjK8
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 21, 2025
21 Aug 2025 07:26 PM (IST)
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।
(सोर्स: ऑफिशियल्स) pic.twitter.com/pjlNdtXk8p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2025
21 Aug 2025 06:41 PM (IST)
Had a very good conversation with my friend President Macron. Exchanged views on efforts for peaceful resolution of conflicts in Ukraine and in West Asia. Reaffirmed our commitment to further strengthen the India-France strategic partnership.@EmmanuelMacron
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2025
21 Aug 2025 06:28 PM (IST)
भिवानी जिले में अस्थायी रूप से निलंबित मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल: हरियाणा सरकार
भिवानी जिले में अस्थायी रूप से निलंबित मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल: हरियाणा सरकार pic.twitter.com/Q2jQ5eWISK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2025
21 Aug 2025 05:59 PM (IST)
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "2025 का जो मानसून सत्र समाप्त हुआ है वह एक ही कारण के लिए जाना जाएगा कि 21 जुलाई 2025 को राज्यसभा में एक ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ और उस ज्वालामुखी का नाम था जगदीप धनखड़। इस देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी उपराष्ट्रपति का इस्तीफा लिया गया।
#WATCH | दिल्ली: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "2025 का जो मानसून सत्र समाप्त हुआ है वह एक ही कारण के लिए जाना जाएगा कि 21 जुलाई 2025 को राज्यसभा में एक ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ और उस ज्वालामुखी का नाम था जगदीप धनखड़। इस देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी उपराष्ट्रपति… pic.twitter.com/cX0gRUxzR3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2025
21 Aug 2025 05:24 PM (IST)
INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और सैयद नसीर हुसैन तथा तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी भी मौजूद थे।… pic.twitter.com/dSH5tj3KtF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2025
21 Aug 2025 03:49 PM (IST)
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "हमने संतुलित और सतत तरीके से द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने की अपनी साझा महत्वाकांक्षा की पुष्टि की, जिसमें रूस को भारत का निर्यात बढ़ाना भी शामिल है। इसके लिए गैर-टैरिफ बाधाओं और नियामक बाधाओं को तेजी से दूर करने की आवश्यकता है। कृषि, फार्मा और कपड़ा जैसे क्षेत्रों में रूस को भारत का निर्यात बढ़ाने से निश्चित रूप से असंतुलन को ठीक करने में मदद मिलेगी..."
21 Aug 2025 03:21 PM (IST)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और एनसीपी-एससी नेता शरद पवार को फोन किया है और उनसे भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन का अनुरोध किया है।
21 Aug 2025 02:37 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज दोपहर 1:41 बजे (IST) रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज दोपहर 1:41 बजे (IST) रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। pic.twitter.com/ZYlZmj1QpM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2025
21 Aug 2025 01:40 PM (IST)
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "आज हमारे सत्र का आखिरी दिन था। अध्यक्ष ने कहा कि यह सत्र उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। 120 घंटे की चर्चा का लक्ष्य हासिल नहीं हुआ। बहुत कम सवालों के जवाब दिए जा सके। उन्हें (विपक्ष को) डांटा गया क्योंकि इस तरह से जनता और देश का भी नुकसान होता है।"
#WATCH दिल्ली | भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "आज हमारे सत्र का आखिरी दिन था। अध्यक्ष ने कहा कि यह सत्र उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। 120 घंटे की चर्चा का लक्ष्य हासिल नहीं हुआ। बहुत कम सवालों के जवाब दिए जा सके... उन्हें (विपक्ष को) डांटा गया क्योंकि इस तरह से जनता और देश का भी… pic.twitter.com/9umOm5ZUZq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2025
21 Aug 2025 12:33 PM (IST)
लोकसभा में विपक्ष के भयंकर हंगामे को देखते हुए कार्यवाही को अनिश्चितकाल के स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि आज मानसून सत्र का आखिरी दिन है।
21 Aug 2025 11:55 AM (IST)
बी सुदर्शन रेड्डी का नामांकन पूरा कर लिया है। उनके साथ कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। NCP-SCP प्रमुख शरद पवार, सपा सांसद राम गोपाल यादव, DMK सांसद तिरुचि शिवा, शिवसेना सांसद संजय राउत और गठबंधन के कई अन्य नेता भी नामांकन के समय मौजूद रहे।
#WATCH INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में अपना… pic.twitter.com/7dQUyRtiVX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2025
21 Aug 2025 11:06 AM (IST)
सदन शुरू होते ही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अब लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे को बाद दोबारा चालू की जाएगी।
21 Aug 2025 10:46 AM (IST)
वैष्णो देवी कटरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस सांबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार40 लोग जख्मी हुए हैं और एक श्रद्धालु की मौत हो गई है।
सांबा, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जतवाल गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब कठुआ से कटरा जा रही यात्री बस का टायर फटने से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी।
एक पीड़ित… pic.twitter.com/IggegyFiiN
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 21, 2025
21 Aug 2025 10:38 AM (IST)
INDIA ब्लॉक के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी संसद पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वो नामांकन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
21 Aug 2025 10:12 AM (IST)
हैदराबाद के महबूबनगर इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके घर में मिले हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक पुरुष, उसकी पत्नी, उनकी बेटी, दामाद और पोती शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
21 Aug 2025 09:28 AM (IST)
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने शिक्षक पर तमंचे से गोली मार दी। गोली शिक्षक के दाएं कंधे के नीचे लगी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
21 Aug 2025 09:07 AM (IST)
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डॉक्टरों से बातचीत की। नवीन पटनायक को 17 अगस्त को डिहाइड्रेशन के कारण भुवनेश्वर के SUM अल्टीमेट मेडिकेयर में भर्ती कराया गया था।
21 Aug 2025 07:43 AM (IST)
एक दिन का ब्रेक पूरा हो जाने के बाद आज फिर वोट अधिकार यात्रा शुरू हो जाएगी। ये यात्रा अब लखीसलाय से मुंगेर पहुंचेगी। बुधवार को यात्रा का ब्रेक था। आज इस यात्रा का पांचवा दिन है।
21 Aug 2025 07:10 AM (IST)
दिल्ली पुलिस ने बताया कि कल जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में आरोपी राजेश खिमजी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
Accused Rajesh Khimji has been sent to a five-day police remand for attacking Delhi CM Rekha Gupta during 'Jan Sunvai' in Delhi yesterday: Delhi Police https://t.co/fRrkWLAX4Q
— ANI (@ANI) August 21, 2025
21 Aug 2025 07:06 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में मानसून से जान गंवाने वालों की संख्या 276 हुई। इसमें 143 लोग बारिश से संबंधित और 133 लोग सड़क दुर्घटनाओं में हताहत हुए हैं।
Himachal Monsoon death toll rises to 276; 143 in rain-related, 133 in road accidents
Read @ANI Story l https://t.co/WMWopDcr8B#HimachalPradesh #SDMA #Monsoon pic.twitter.com/uYgbBYNfxf
— ANI Digital (@ani_digital) August 21, 2025
21 Aug 2025 07:02 AM (IST)
ओडिशा पूर्व सीएम और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्होंने ओडिशा के लोगों को धन्यवाद कहा। पटनायक ने कहा, 'मैं ओडिशा के लोगों को मेरे स्वास्थ्य के लिए उनकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'