-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Clerk Murdered By Contract Killer 5 Arrest 3 Minors Reason Not Revealed
कॉन्ट्रैक्ट किलर से कराई क्लर्क की हत्या, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, कारण का नहीं हुआ खुलासा
- Written By: प्रिया जैस
अमरावती जिले में बडनेरा पुलिस थानांतर्गत जुनी बस्ती के करीब सड़क किनारे एक विद्यालयीन क्लर्क की शुक्रवार सुबह लाश मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने अब आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत)
Amravati Murder Case: अमरावती जिले के बडनेरा थाना क्षेत्र के तिलक नगर से बारीपुरा मार्ग पर क्लर्क अतुल ज्ञानदेव पूरी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में अपराध शाखा टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनमें तीन नाबालिग का समावेश है।
गिरफ्तार आरोपियों में साहिल उर्फ गोलू हरी मोहोड (19, आदिवासी कॉलोनी, मालटेकडी) व सक्षम विजय लांडे (19, सावंगा, नांदगांव खंडेश्वर, वर्तमान निवासी व्यैकंय्यापुरा) का समावेश है। वहीं तीन नाबालिग को पूछताछ के लिए कब्जे में लिया है। यह हत्या सुपारी लेकर करने की जानकारी आरोपियों ने दी है।
अमर कॉलोनी परिसर के पुंडलिकबाबा नगर निवासी अतुल ज्ञानदेव पुरी की शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे तिलक नगर रोड से बारीपुरा मार्ग होते हुए बडनेरा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में बडनेरा थाने में मामला दर्ज किया था।
सम्बंधित ख़बरें
एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Amravati News: अमरावती में 12,275 फर्जी राशन कार्ड रद्द, मिशन सुधार अभियान में बड़ी कार्रवाई
Amravati News: श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में करियर कट्टा के तहत करियर संसद स्थापित
Amravati News: जल जीवन मिशन में लापरवाही का आरोप, अमरावती जिला परिषद पर उठे सवाल
CCTV से मिला सुराग
घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर जाते हुए दिखाई दिए। इसी आधार पर अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में 3 विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने मुखबिरों और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाया।
कारंजा घाडगे के जंगल से हुई गिरफ्तारी
आरोपियों के नाम सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार करने पुलिस का दल तलाश कर रहा था। इस समय गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी हत्या के बाद वर्धा जिले के कारंजा घाड़गे के जंगल क्षेत्र में छिपे हुए हैं। तब पुलिस दल ने वहां छापेमारी कर सभी आरोपियों को घेराबंदी कर साहिल उर्फ गोलू मोहोड, सक्षम लांडे व एक नाबालिग को हिरासत में लिया। इनके साथ ही हत्या में मदद करने वाले अमरावती शहर के 2 और नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए बडनेरा पुलिस के हवाले किया गया।
उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, उपायुक्त गणेश शिंदे, उपायुक्त श्याम घुगे, उपायुक्त रमेश धुमाल, तथा सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण, सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल कडू, महेश इंगोले, अनिकेत कासार, सुनील लासूरकर, दीपक सुंदरकर, गजानन ढेवले, फिरोज खान, सतीश देशमुख, आस्तिक देशमुख, मनोज ठोसर, जहीर शेख, सचिन बहाले व अन्य पुलिसकर्मियों ने की।
आरोपियों की संख्या बढ़ेगी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अतुल पूरी की हत्या 2 लाख की सुपारी लेकर करने की जानकारी आरोपियों ने पूछताछ में बताई। जिससे अब यह हत्या कौन से कारण से की गई और इसका मास्टरमाइंड कौन है, इस बारे में पुलिस खोजबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें – गणेशोत्सव बनेगा राजनीतिक अखाड़ा, उत्सव के रंग में रंगेगा मनपा चुनाव, वर्चस्व जमाने की मची होड़
आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर पूछताछ
तीन आरोपियों को वर्धा जिले के कारंजा घाडगे के जंगल से गिरफ्तार करने के बाद अमरावती लाया गया। जिसके बाद घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया। आरोपियों ने घटना के मुताबिक पुलिस को जानकारी दी जिससे बडनेरा में नागरिकों की भीड़ मौके पर दिखाई दी।
2 आरोपियों को 5 दिन का पीसीआर
आरोपी साहिल उर्फ गोलू मोहोड और सक्षम लांडे को न्यायालय में पेश करने पर पांच दिन की पुलिस कस्टडी सुनाई गई है। वहीं तीन नाबालिग आरोपियों को बाल न्यायालय में पेश करने पर उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।
Clerk murdered by contract killer 5 arrest 3 minors reason not revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PMHeavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा
Jul 29, 2026 | 01:12 PMबेंगलुरु में सनसनी, क्रिकेट मैदान पर मिला इंसान का कटा हुआ सिर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Jul 29, 2026 | 01:08 PMWardha News: वर्धा में किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 की पहली सूची जारी, 33,027 किसानों को मिलेगा लाभ
Jul 29, 2026 | 01:07 PMमथुरा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक संपन्न, 2027 के चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर
Jul 29, 2026 | 01:06 PMLock Upp 2: मिल गए टॉप 3 फाइनलिस्ट? राम कपूर और शिल्पा शिंदे का सफर हुआ खत्म!
Jul 29, 2026 | 01:06 PM11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
Jul 29, 2026 | 12:55 PMवीडियो गैलरी

‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM














