लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
22 Aug 2025 09:05 AM (IST)
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा आज सुबह 10 बजे पदभार संभालेंगे। कल इन्हें पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। अब तक पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे SBK सिंह को हटा दिया गया है।
22 Aug 2025 08:14 AM (IST)
एससीओ शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी हिस्सा लेंगे, चीन के सहायक विदेश मंत्री के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है।
22 Aug 2025 08:11 AM (IST)
यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हमला करने वाले आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और उसे फरीदाबाद से अरेस्ट कर लिया गया है।
22 Aug 2025 07:11 AM (IST)
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने ट्वीट पर कहा, "5 लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी को पूरी तरह तहस-नहस किया। 5 परिवार के लोगों ने षड्यंत्र रचा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने ही उनके करियर पर दाग लगाने का काम किया है। इसके लिए वे कोर्ट जाएंगे और केस करेंगे। मुझे लगता है कि RSS भाजपाइयों से पैसा लेकर इन्होंने मेरी छवि खराब करने का काम किया है। वे आज इनका नाम भी बताकर पूरी डिटेल भी जनता के सामने रखेंगे।
22 Aug 2025 06:35 AM (IST)
पाकिस्तान के कराची में स्थित गोदाम में भीषण विस्फोट हो गया है। घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए है।
22 Aug 2025 06:32 AM (IST)
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज इंडिया ब्लॉक के घटक दलों से मुलाकात करेंगे। कल विपक्ष के बडे़ नेताओं की उपस्थिति में रेड्डी ने अपनी नामांकन दाखिल किया था।
Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों को लेकर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा। जिसमें अदालत के 11 अगस्त के निर्देश पर रोक लगाने की मांग की गई है। पीएम मोदी आज बिहार दौरे पर रहेंगे।