- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 28 May 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 28 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस
Aaj Ki Taza Khabar Live: आज देश भर में बकरीद मनाई जा रही है। तो वहीं राजनीति की बात करें तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

आज की ताजा खबर (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: आज पूरे देश में बकरीद मनाई जाएगी। बकरीद को ईद-उल-अज़हा, ईद-उल-ज़ुहा या ईद-उल-बकरा के नाम से भी जाना जाता है। इस्लाम में इसे ‘बलिदान का त्योहार’ (क़ुर्बानी) भी कहा जाता है। इस मौके पर ईदगाहों या मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की जाती है, जिसके बाद क़ुर्बानी की रस्म निभाई जाती है। आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपना इस्तीफा दे सकते हैं। सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। देश और दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए नवभारत लाइव से जुड़े रहे….
सम्बंधित ख़बरें
TMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
नमो भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में उमड़ा यात्रियों का सैलाब; 1.25 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर
माफीनामा मंजूर और दुश्मनी खत्म! TVK सरकार बचाने वाले AIADMK के 21 बागियों को पार्टी ने किया माफ
कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, EC दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेताओं का धरना
28 May 2026 10:47 PM (IST)
28 May 2026 10:47 PM (IST)बकरीद की नमाज के बाद नूंह में हिंसक झड़प
हरियाणा के नूंह जिले में बिछौर थाना क्षेत्र के गांव सिंगार में बकरा ईद की नमाज के बाद पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। यह बवाल देखते ही देखते कहासुनी से हिंसक झगड़े में बदल गया और दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में लगभग 6 से 7 लोग घायल हो गए।
28 May 2026 10:27 PM (IST)
28 May 2026 10:27 PM (IST)सिद्धारमैया बेंगलुरु से निकले लेकिन जयपुर में अटक गई फ्लाइट
र्नाटक की सियासत के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की दिल्ली यात्रा अचानक चर्चा में आ गई है। खराब मौसम की वजह से उनकी स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट दिल्ली की बजाय जयपुर में उतारनी पड़ी। कांग्रेस आलाकमान से अहम मुलाकात से पहले आई इस रुकावट ने राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है।
28 May 2026 08:52 PM (IST)
28 May 2026 08:52 PM (IST)दिल्ली पहुंच रहे हैं सिद्धारमैया-शिवकुमार, राहुल के साथ होगी बैठक
सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया दिल्ली रवाना हुए हैं। डीके शिवकुमार भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। दोनों नेताओं की यहां कल राहुल गांधी से मुलाकात होगी।
28 May 2026 07:52 PM (IST)
28 May 2026 07:52 PM (IST)ईरानी एयरलाइन्स पर अमेरिका ने लगाया बैन
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'अमेरिकी ट्रेजरी विभाग (@USTreasury) ईरानी शासन के खिलाफ अपना आर्थिक आक्रोश अभियान जारी रखे हुए है. उनके सैनिकों को वेतन नहीं मिल रहा है, पुलिस काम पर नहीं आ रही है, और खारग द्वीप पर नाकाबंदी है। ईरानी अर्थव्यवस्था और मुद्रा का पतन तेजी से हो रहा है. ईरान का फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण (PGSA) एक मजाक है, और आज ट्रेजरी विभाग ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। हमने सभी कॉर्पोरेट या सरकारी संस्थाओं को टोल भुगतान करने या उन्हें सहायता भुगतान के रूप में छिपाने के खिलाफ चेतावनी दी है. स्टील की दीवार बनाकर, अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी ने जलक्षेत्र में ईरानी कच्चे तेल की मात्रा को रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। हम ईरानी एयरलाइनों के लिए लैंडिंग स्पॉट, ईंधन भरने और टिकट बिक्री पर भी रोक लगा रहे हैं। केवल वार्ताओं के संतोषजनक परिणाम से ही इस गिरावट का सिलसिला रुकेगा।'
28 May 2026 07:19 PM (IST)
28 May 2026 07:19 PM (IST)CBSE मुख्यालय में हाई लेवल बैठक
CBSE मुख्यालय में आज हाई लेवल बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की है।
28 May 2026 06:56 PM (IST)
28 May 2026 06:56 PM (IST)सिद्धारमैया शुक्रवार को कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलेंगे
कर्नाटक में जारी सियासीू हलचल के बीच बड़ी खबर सामने आई है। सीएम सिद्धारमैया ने आज राजभवन जाकर इस्तीपा दिया लेकिन राज्यपाल वहांम मौजूद नहीं थे। अब शुक्रवार को कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से सिद्धारमैाया मुलाकात करेंगे।
28 May 2026 05:46 PM (IST)
28 May 2026 05:46 PM (IST)UP ATS ने पाकिस्तान से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, 4 संदिग्ध गिरफ्तार
यूपी एटीएस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग ऐप्स के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे।
28 May 2026 04:48 PM (IST)
28 May 2026 04:48 PM (IST)कई घंटों तक पूछताछ के बाद CBI ने गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार
लंबे समय से ट्विशा की सास की अग्रिम जमानत को लेकर कानूनी विवाद बना हुआ था। पहले हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कर दी थी और अब CBI ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
28 May 2026 03:42 PM (IST)
28 May 2026 03:42 PM (IST)सीएम सिद्दारमैया ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक की राजनीतिक रार जल्द खत्म होती दिख रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब डीके शिवकुमार का CM बनना लगभग तय माना जा रहा है। सूबे के गृह मंत्री परमेश्वरम ने पहले ही उनके इस्तीफे की पुष्टि कर दी थी।
28 May 2026 03:00 PM (IST)
28 May 2026 03:00 PM (IST)सीएम सिद्दारमैया पहुंचे गवर्नर हाउस, राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा
सीएम सिद्दारमैया ने अब पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है। सिद्दारमैया राजभवन पहुंचे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आज यानी गुरुवार 28 मई 2026 को इस्तीफा दे सकते हैं।
28 May 2026 02:23 PM (IST)
28 May 2026 02:23 PM (IST)मशहूर शायर बशीर बद्र का हुआ निधन
मशहूर उर्दू शायर पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बशीर बद्र का 91 की उम्र में निधन हो गया है। आज भोपाल में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली है।
28 May 2026 01:49 PM (IST)
28 May 2026 01:49 PM (IST)भोजशाला मामले को लेकर SC में एक और याचिका दायर
भोजशाला मामले में जिब्रान अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में तीसरी याचिका दायर की है। इससे पहले हिंदू पक्ष की ओर से एक कैविएट दायर की गई थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी दलीलें सुने बिना कोई स्टे ऑर्डर न दिया जा सके। हाल ही में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भोजशाला को हिंदू मंदिर के रूप में मान्यता दी थी।
28 May 2026 12:48 PM (IST)
28 May 2026 12:48 PM (IST)कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 3.30 बजे देंगे इस्तीफा
बेंगलुरु में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर नाश्ते की बैठक के बाद अपने आवास लौट आए हैं। बैठक के बाद, कर्नाटक मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री आज दोपहर 3:30 बजे तक इस्तीफा दे देंगे।
#WATCH | Bengaluru: Karnataka Deputy CM D.K. Shivakumar returns to his residence after the breakfast meeting at the residence of Chief Minister Siddaramaiah.
After the meeting, ministers of Karnataka cabinet said that the CM will resign by 3.30 pm today. pic.twitter.com/KVkEp0N2Qm
— ANI (@ANI) May 28, 2026
28 May 2026 11:45 AM (IST)
28 May 2026 11:45 AM (IST)दिल्ली समेत 4 राज्यों के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव
देश में दिल्ली समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष में फेरबदल किया गया है। अभिषेक देवराय त्रिपुरा BJP के अध्यक्ष बनें। दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। अर्चना गुप्ता को हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली है तो वहीं केवल सिंह ढिल्लो को पंजाब के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
28 May 2026 11:43 AM (IST)
28 May 2026 11:43 AM (IST)केरल के तिरुवनंतपुरम में बारिश
केरल के तिरुवनंतपुरम शहर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मॉनसून तुरंत नहीं आ सकता, क्योंकि मॉनसून की हवाएं कमजोर पड़ गई हैं। दक्षिण अरब सागर और आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके कारण अभी भारी बारिश हो रही है। इससे पहले, IMD ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 26 मई को केरल में दस्तक देने की संभावना जताई थी।
#WATCH | Keralam: Thiruvananthapuram city receives rainfall. IMD says that the monsoon may not arrive in the state immediately, as the monsoon winds have weakened. A cyclonic circulation is persisting over the south Arabian Sea and nearby regions, which is causing the current… pic.twitter.com/d1xZkSdtG3
— ANI (@ANI) May 28, 2026
28 May 2026 11:09 AM (IST)
28 May 2026 11:09 AM (IST)बिहार: गंगा नदी में 5 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बिहार के पटना जिले के बाढ़ सब-डिवीजन में उमानाथ गंगा घाट के पास आज सुबह गंगा नदी में एक नाव पलटने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। दो शव बरामद कर लिए गए हैं और बचाव अभियान जारी है।
VIDEO | Bihar: Several feared dead, two bodies recovered; rescue operation underway after a boat capsized in the Ganga river near Umanath Ganga Ghat in Barh sub division of Patna district earlier today.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/fse5li5Sod
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026
28 May 2026 11:00 AM (IST)
28 May 2026 11:00 AM (IST)ब्रेकफास्ट मीटिंग पर डीके शिवकुमार ने कर्नाटक CM सिद्धारमैया के छुए पैर
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए पहुंचे। यहां डीके शिवकुमार ने कर्नाटक CM सिद्धारमैया के पैर छुए और उनको गले से लगाया। सिद्धारमैया ने 3 बजे इस्तीफा देने का ऐलान किया।
Bengaluru, Karnataka: Deputy Chief Minister D.K. Shivakumar meets Chief Minister Siddaramaiah at the breakfast meeting
(Source: DCM Office) pic.twitter.com/GZZUcsCQKQ
— IANS (@ians_india) May 28, 2026
28 May 2026 10:54 AM (IST)
28 May 2026 10:54 AM (IST)मुंबई से सिकंदराबाद जा रही देवगिरी एक्सप्रेस से 1.22 करोड़ की रकम जब्त
तेलंगाना में GRP और RPF के जवानों ने मुंबई से सिकंदराबाद जा रही देवगिरी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री से ₹1.22 करोड़ की संदिग्ध हवाला रकम जब्त की। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के विजय अंबादास गुप्ता के रूप में हुई है। आरोप है कि वह यह नकद रकम एक ज्वेलरी के कारोबार से जुड़ी होने के नाते ले जा रहा था। वह इस रकम के लिए कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। अधिकारियों ने उसका मोबाइल फोन, पहचान पत्र और ट्रेन का टिकट भी जब्त कर लिया है।
Secunderabad, Telangana: GRP and RPF personnel seized ₹1.22 crore in suspected hawala money from a passenger travelling on the Devagiri Express from Mumbai to Secunderabad. The accused, identified as Vijay Ambadas Gupta from Maharashtra, allegedly transported the cash linked to… pic.twitter.com/mXppgVvK90
— IANS (@ians_india) May 28, 2026
28 May 2026 10:22 AM (IST)
28 May 2026 10:22 AM (IST)AIADMK नेता वेल्लामंडी नटराजन TVK में शामिल हुए
सूत्र के अनुसार, गुरुवार को AIADMK के पूर्व मंत्री वेल्लामंडी आर. नटराजन, विजय के नेतृत्व वाली TVK में शामिल हो गए हैं। पूर्व पर्यटन मंत्री ने टीवीके के महासचिव 'बुसी' एन. आनंद से मुलाकात की और 27 मई को पार्टी में शामिल हो गए। इस हफ्ते सत्ताधारी TVK में शामिल होने वाले वह AIADMK के 5वें प्रमुख व्यक्ति हैं। इनसे पहले AIADMK के चार बागी विधायक अपनी विधायकी से इस्तीफा देकर सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।
28 May 2026 09:37 AM (IST)
28 May 2026 09:37 AM (IST)कर्नाटक में नहीं है राज्यपाल थावरचंद गहलोत
कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर सस्पेंस जारी है। कर्नाटक के राज्यपाल इस समय बेंगलुरु में मौजूद नहीं है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज इंदौर में है। इस बीच इस्तीफे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।
#WATCH | Amid political developments in Karnataka, Governor Thaawarchand Gehlot arrives in Indore, Madhya Pradesh. He is heading to Nagda. pic.twitter.com/0wLS6ZkKao
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 28, 2026
28 May 2026 09:15 AM (IST)
28 May 2026 09:15 AM (IST)गुजरात: गिर वन क्षेत्र में 4 शावकों की मौत
गुजरात के गिर वन क्षेत्र में 4 शेर के बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात के गिर वन क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध इन्फेक्शन के कारण शेर के चार बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 17 शेरों को अलग रखा गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को इस मामले पर एक उच्च-स्तरीय बैठक की।
28 May 2026 08:53 AM (IST)
28 May 2026 08:53 AM (IST)पटना में गंगा नदी में पलटी नाव
पटना में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 लोग लापता है। नाव में कुल 14 लोग सवार थे। लापता हुए लोंगो की तलाश जारी हैं।
28 May 2026 08:41 AM (IST)
28 May 2026 08:41 AM (IST)पीएम मोदी ने बकरीद पर देशवासियों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बकरीद के अवसर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ईद-उल-अज़हा की शुभकामनाएं! कामना है कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।
Eid ul-Adha greetings! May this occasion deepen the spirit of brotherhood and happiness in our society. Praying for everyone’s success and good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2026
28 May 2026 08:09 AM (IST)
28 May 2026 08:09 AM (IST)हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के कारण संसारी-टिंडी-टांडी सड़क किया बंद
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भूस्खलन के कारण संसारी-टिंडी-टांडी सड़क अवरुद्ध हो गई है, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। लगातार हो रहे चट्टान गिरने की घटनाओं ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिसके चलते अधिकारियों को यह मार्ग बंद करना पड़ा है।
Lahaul-Spiti, Himachal Pradesh: A landslide has blocked the Sansari–Tindi–Tandi road, stranding hundreds of vehicles. Ongoing rockfall has raised safety concerns, forcing authorities to close the route. pic.twitter.com/rETkgle5Nk
— IANS (@ians_india) May 28, 2026
28 May 2026 07:41 AM (IST)
28 May 2026 07:41 AM (IST)ईरान पर यूएस की एक और एयरस्ट्राइक
एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि US मिलिट्री ने रात में ईरान में नए हमले किए, जिसमें एक मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट में US सेना और कमर्शियल समुद्री ट्रैफिक के लिए खतरा है।
28 May 2026 07:22 AM (IST)
28 May 2026 07:22 AM (IST)महाराष्ट्र: कल्याण में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
महाराष्ट्र के कल्याण में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मद्देनजर दुर्गाड़ी इलाके में कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है, और अधिकारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
Kalyan, Maharashtra: Tight police security has been deployed in the Durgadi area in view of Eid al-Adha (Bakrid), with authorities maintaining heightened vigilance to ensure law and order. pic.twitter.com/UgxWMbrLWF
— IANS (@ians_india) May 28, 2026
28 May 2026 06:58 AM (IST)
28 May 2026 06:58 AM (IST)आज कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया दे सकते है इस्तीफा
आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपना इस्तीफा दे सकते हैं। सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता साफ करने को कहा और उन्हें पार्टी में केंद्रीय भूमिका के साथ-साथ राज्यसभा में एक सीट की पेशकश की।
28 May 2026 06:55 AM (IST)
28 May 2026 06:55 AM (IST)अजमेर: ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह में उमड़ी भारी भीड़
अजमेर में ईद-उल-अजहा के मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह का 'जन्नती दरवाज़ा' सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम दौलत चिश्ती ने बताया कि दूर-दूर से, पूरे भारत और विदेशों से श्रद्धालु यहां गहरी श्रद्धा के साथ इकट्ठा होते हैं। वे अपनी नमाज अदा करने और अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए इन दरवाजों से गुजरते हैं।
#WATCH | Ajmer, Rajasthan | Jannati Darwaza at Khwaja Gharib Nawaz Dargah was opened at 4 am for devotees on the occassion of Eid al-Adha (Bakrid). pic.twitter.com/RkGuKqNGvN
— ANI (@ANI) May 28, 2026
28 May 2026 06:52 AM (IST)
28 May 2026 06:52 AM (IST)उधमपुर में टोल्डी नाले में डूबी युवती
ऊधमपुर जिले के समरोली इलाके में टोल्डी नाले में एक दुखद घटना हुई, जहां 20 से 22 साल की एक युवती तवी नदी में डूब गई। यह हादसा तब हुआ जब युवती अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए नदी के किनारे गई थी। जानवरों की देखभाल करते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धार में गिर गई।
#WATCH | Udhampur, J&K | A tragic incident occurred in the Toldi Nallah in the Samroli area of Udhampur district, where a young girl, aged between 20 and 22 years, drowned in the Tawi river.
The mishap took place when the girl had gone to the riverbank to water her cattle. While… pic.twitter.com/C3vMUoAWei
— ANI (@ANI) May 28, 2026
28 May 2026 06:49 AM (IST)
28 May 2026 06:49 AM (IST)फतेहपुरी मस्जिद में ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा
देश भर में आज बकरीद मनाई जा रही है। पुरानी दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर विशेष नमाज अदा की जा रही है।
#WATCH | Special prayers being offered at the Fatehpuri Masjid in Old Delhi on the occassion of Eid al-Adha (Bakrid). pic.twitter.com/9aHBTScZYZ
— ANI (@ANI) May 28, 2026
Aaj ki taaja khabar 28 may 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल ने बढ़ाई वाहन चालकों की टेंशन? माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत, अब उठने लगे बड़े सवाल
Jun 10, 2026 | 02:45 AMAaj Ka Rashifal 10 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 10, 2026 | 12:07 AMबिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














