- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 26 May 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 26 मई: सीबीआई करेगी ट्विशा शर्मा केस की जांच, डीएसपी निशु कुशवाहा बनीं जांच अधिकारी
Aaj Ki Taza Khabar Live: सीबीआई ने भोपाल में हुई ट्विशा की कथित दहेज हत्या के मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। एजेंसी ने भोपाल के कटारा हिल्स थाने में पहले से दर्ज एफआईआर को दोबारा पंजीकृत करते हु
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भोपाल में हुई ट्विशा की कथित दहेज हत्या के मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। एजेंसी ने भोपाल के कटारा हिल्स थाने में पहले से दर्ज एफआईआर को दोबारा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए सीबीआई ने डीएसपी निशु कुशवाहा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
यह मामला भोपाल के कटारा हिल्स इलाके का है, जहां 12 मई को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टैब्लिशमेंट एक्ट की धारा 6 के तहत सहमति देते हुए केस को सीबीआई को सौंप दिया। इसके बाद केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 25 मई को अधिसूचना जारी कर सीबीआई को पूरे मध्य प्रदेश में जांच का अधिकार प्रदान किया।
सीबीआई ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85 और 3(5) के साथ-साथ दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है। एजेंसी ने एफआईआर के तहत 25 मई 2026 को मामला दर्ज किया। एफआईआर के अनुसार, ट्विशा की शादी 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि ट्विशा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। मामले में आरोपी बनाए गए लोगों में गिरीबाला सिंह (सास) और समर्थ सिंह (पति) शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धमाकों से दहला चंडीगढ़, एक के बाद एक कई ब्लास्ट से मचा हड़कंप, कई लोग झुलसे
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हादसा! डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान का इंजन फेल, आग के बाद फैला धुआं
गुलमर्ग रोपवे में खराबी से हड़कंप, आसमान में अटकीं 300 लोगों की सांसें! रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना- VIDEO
आज की ताजा खबर 25 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
26 May 2026 07:47 AM (IST)
26 May 2026 07:47 AM (IST)गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल
साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पैरोल दी गई है। इस बार उसे 30 दिन की पैरोल दी गई है।
26 May 2026 07:38 AM (IST)
26 May 2026 07:38 AM (IST)अमेरिकी सेना का दक्षिणी ईरान पर बड़ा हमला
दक्षिणी ईरान में अमेरिकी सेना ने बहुत बड़ा हवाई हमला किया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली आईआरजीसी की नावों और मिसाइल साइट्स को नष्ट कर दिया गया।
26 May 2026 07:12 AM (IST)
26 May 2026 07:12 AM (IST)पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई CNG, 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम
एक बार फिर सीएनजी का दाम बढ़ गए हैं। आज दिल्ली में सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगा हो गया। कल तक CNG का रेट 81.09 था, वहीं अब 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 83.09 प्रति किलो के रेट पर सीएनजी मिलेगा।
Aaj ki taaja khabar 26 may 2026 live updates today latest and breaking news 1752746
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बैकडेटेड किराया वृद्धि के खिलाफ नासिक के व्यापारियों ने महापौर से की मुलाकात, जल्द बुलाई जाएगी विशेष बैठक
May 26, 2026 | 07:54 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के T-59 बाघ का जबलपुर में दूसरा पोस्टमार्टम, मौत की वजह अब भी साफ नहीं
May 26, 2026 | 07:46 AMपुणे कोर्ट में राहुल गांधी से जुड़े मामले में सुनवाई तेज, 1 जून को आ सकता है बड़ा फैसला
May 26, 2026 | 07:45 AM26 मई का इतिहास: मोदी और 26 मई का खास कनेक्शन, जानिए क्यों अहम है यह दिन
May 26, 2026 | 07:38 AMEnriched Uranium: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे या तुरंत नष्ट करें
May 26, 2026 | 07:37 AMनासिक में मानसून से पहले मनपा की बड़ी मुहिम; डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नागरिकों से ‘ड्राय डे’ की अपील
May 26, 2026 | 07:32 AMआम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार, दिल्ली में ₹2 महंगी हुई CNG, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, जानें ताजा भाव
May 26, 2026 | 07:28 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














