Maharashtra MLC Election से पहले खरीद-फरोख्त का आरोप, कांग्रेस ने महायुति को घेरा

Maharashtra MLC Election से पहले कांग्रेस ने महायुति पर जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। वहीं, एमवीए ने दावा किया है कि गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह का मतभेद नहीं है।
Maharashtra MLC Election News
हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra MLC Election News: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि विधान परिषद चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त में शामिल है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में सीट बंटवारे की बातचीत सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।

सपकाल ने एक संयुक्त बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए ने कहा कि एमवीए 17 विधान परिषद सीट जीतने के लिए एकजुट है और गठबंधन में किसी भी तरह का मतभेद नहीं है। महाराष्ट्र में 18 जून को 16 विधान परिषद सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव, जबकि एक सीट पर उपचुनाव होने हैं।

2024 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद खाली हुई सीट

तत्कालीन विधान पार्षद और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले की 2024 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। सपकाल ने कहा कि एमवीए में सभी 17 सीटों पर चर्चा जारी है। कोई गतिरोध नहीं है, कोई भ्रम नहीं है, और बातचीत के माध्यम से हम मिलकर इन चुनावों में भाग लेंगे।

तय कर दी गई है कीमत

  • भाजपा और उसके सहयोगी दलों राकांपा शिवसेना पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विधान परिषद चुनावों में कीमत बढ़ गई हैं और कीमत तय कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी न तो लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं और न ही स्वयं पर, इसलिए उन्होंने यह जनप्रतिनिधियों की खरीद शुरू कर दी है।
  • भाजपा नेताओं द्वारा चंद्रपुर और अन्य क्षेत्रों के पार्षदों से संपर्क किए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए सपकाल ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले दबाव की रणनीतियां अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगे। कुछ जगहों पर हम गुरिल्ला रणनीति जैसी राजनीतिक रणनीति अपनाएंगे, और कुछ जगहों पर कूटनीति का इस्तेमाल करेंगे।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com