- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 17th April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 17 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक खारिज होने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि ये बिल जिस तरह से सरकार ने पेश किया, उस तरह से उसका पारित होना नामुमकिन था।
- Written By: अर्पित शुक्ला , सजल रघुवंशी

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: संविधान संशोधन(131वां संशोधन) बिल के लोकसभा में पारित न होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये बिल जिस तरह से सरकार ने पेश किया, उस तरह से उसका पारित होना नामुमकिन था। उन्होंने महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ा और पुरानी जनगणना से जोड़ा, जिस कारण से इसे पारित नहीं किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
शराब की बोतलों पर फलों की तस्वीरें? पैकेजिंग के इस खेल पर भड़के चीफ जस्टिस, कोर्ट में सरकार से पूछा तीखा सवाल
आज की ताजा खबर 20 मई LIVE: राहुल गांधी का विवादित बयान, बोले- ‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गद्दार हैं’
आज की ताजा खबर 19 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
17 Apr 2026 09:58 PM (IST)
17 Apr 2026 09:58 PM (IST)विपक्ष को महिलाओं का आक्रोश हर स्तर पर झेलना पड़ेगा- अमित शाह
महिला आरक्षण बिल लोकसभा में खारिज होने के बाद अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है। अमित शाह ने कहा कि आज लोकसभा में बहुत अजीब दृश्य दिखा। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि नारी शक्ति के अपमान की यह बात यहाँ नहीं रुकेगी, दूर तक जाएगी। विपक्ष को ‘महिलाओं का आक्रोश’ न सिर्फ 2029 लोकसभा चुनाव में, बल्कि हर स्तर, हर चुनाव और हर स्थान पर झेलना पड़ेगा।
आज लोकसभा में बहुत अजीब दृश्य दिखा।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी ने पारित नहीं होने दिया। महिलाओं को 33% आरक्षण देने के बिल को गिरा देना, उसका उत्साह मनाना और जयनाद करना सचमुच निंदनीय और कल्पना से परे है।
अब…
— Amit Shah (@AmitShah) April 17, 2026
17 Apr 2026 09:27 PM (IST)
17 Apr 2026 09:27 PM (IST)महिला आरक्षण बिल खारिज होने पर देशभर में प्रदर्शन करेगी भाजपा
संसद में महिला आरक्षण बिल गिर गया। अब सरकार इस बिल को लेकर देशभर में प्रदर्शन करेगी।
17 Apr 2026 08:46 PM (IST)
17 Apr 2026 08:46 PM (IST)सारी बेटियों, महिलाओं का मनोबल गिरा दिया- कंगना रनौत
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि सारी बेटियों, महिलाओं का मनोबल गिरा दिया गया। मुझे नहीं लगता कि इस तरह की उम्मीद किसी ने भी विपक्ष ने की थी। मुझे यह व्यक्तिगत क्षति लग रही है। जैसा प्रधानमंत्री ने कहा कि हम महिलाओं को उनका हक दिलाकर रहेंगे, तो हमें प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है।
17 Apr 2026 08:09 PM (IST)
17 Apr 2026 08:09 PM (IST)भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन
लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक खारिज होने के बाद भाजपा की महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Delhi: BJP women MPs stage a protest against the Opposition as the Constitution (131st Amendment) Bill is rejected in the Lok Sabha pic.twitter.com/5ZJWmL44ye
— IANS (@ians_india) April 17, 2026
17 Apr 2026 07:48 PM (IST)
17 Apr 2026 07:48 PM (IST)2 दिन की लंबी बहस के बाद भी पास नहीं हो पाया महिला आरक्षण बिल
लोकसभा में पारित नहीं हुआ महिला आरक्षण बिल, पक्ष में पढ़े 298 वोट विपक्ष में 230 वोट।
17 Apr 2026 06:47 PM (IST)
17 Apr 2026 06:47 PM (IST)केसी. वेणुगोपाल के बयान पर आया अमित शाह का बयान
केसी. वेणुगोपाल के 50प्रतिशत बढ़ोतरी वाले बयान पर अमित शाह ने कहा कि 1 घंटे का समय दीजिए संशोधन कर देंगे।
17 Apr 2026 06:46 PM (IST)
17 Apr 2026 06:46 PM (IST)विपक्ष समर्थन दे तो 50% बढ़ोतरी का संशोधन लाएगी सरकार- केसी. वेणुगोपाल
लोकसभा में महिला आरक्षण को लेकर चल रही बहस पर केसी. वेणुगोपाल ने कहा कि अगर विपक्ष समर्थन दे तो 50% बढ़ोतरी का संशोधन लाएगी सरकार।
17 Apr 2026 06:41 PM (IST)
17 Apr 2026 06:41 PM (IST)दिल्ली के कई हिस्सो में हुई बारिश
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई है।
#WATCH दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई।
वीडियो सेंट्रल दिल्ली से है। pic.twitter.com/Ef3JLOfbUv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
17 Apr 2026 06:26 PM (IST)
17 Apr 2026 06:26 PM (IST)जो परिसीमन का विरोध कर रहे हैं वो SC और ST सीटों की बढ़ोतरी का भी विरोध कर रहे हैं- अमित शाह
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे संविधान में समय-समय पर परिसीमन का प्रावधान किया गया है। परिसीमन से ही SC और ST जिसकी संख्या बढ़ती है उसकी सीटें बढ़ने का भी प्रावधान है। एक प्रकार से जो परिसीमन का विरोध कर रहे हैं वह SC और ST सीटों की बढ़ोतरी का भी विरोध कर रहे हैं।
#WATCH | लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हमारे संविधान में समय-समय पर परिसीमन का प्रावधान किया गया है। परिसीमन से ही SC और ST जिसकी संख्या बढ़ती है उसकी सीटें बढ़ने का भी प्रावधान है। एक प्रकार से जो परिसीमन का विरोध कर रहे हैं वह SC और ST सीटों की बढ़ोतरी का भी… pic.twitter.com/iaZQdP9vmb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
17 Apr 2026 05:16 PM (IST)
17 Apr 2026 05:16 PM (IST)दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR
दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होगी एफआईआर, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने दिया बड़ा आदेश।
17 Apr 2026 04:41 PM (IST)
17 Apr 2026 04:41 PM (IST)शाम 6 बजे लोकसभा में बोलेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 6 बजे लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को भाषण देंगे।
17 Apr 2026 04:35 PM (IST)
17 Apr 2026 04:35 PM (IST)राहुल गांधी को सुनना बहुत बड़ा सिरदर्द- कंगना रनौत
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें सुनना सिरदर्द है।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "उन्हें सुनना सिरदर्द है... उन्होंने अपने बचपन के जादूगर के शो के बारे में बात की। अध्यक्ष ने भी कहा कि आप ये बंद करिए तो उन्होंने कहा कि आपको मजे आएंगे। आप मजे… pic.twitter.com/82yB05pgND
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
17 Apr 2026 04:19 PM (IST)
17 Apr 2026 04:19 PM (IST)पीएम मोदी से मिलने पहुंचे किरेन रिजिजू
महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर जोरदार बहस के बाद किरेन रिजिजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अब इस बिल को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
17 Apr 2026 04:06 PM (IST)
17 Apr 2026 04:06 PM (IST)लोकसभा में शाम 5 बजे बोलेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में आज शाम 5 बजे परिसीमन और नारी शक्ति वंदन बिल पर बोलेंगे।
17 Apr 2026 03:57 PM (IST)
17 Apr 2026 03:57 PM (IST)राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा जादूगर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को जादूगर कहा। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी है।
#WATCH | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा।
उन्होंने कहा, "हर कोई जानता है कि जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी है।" pic.twitter.com/LErr0RTj3A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
17 Apr 2026 03:20 PM (IST)
17 Apr 2026 03:20 PM (IST)यह भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश- राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिला रिजर्वेशन और परिसीमन पर कहा कि पहला सच तो यह है कि यह महिलाओं का बिल नहीं है। इसका महिलाओं के एम्पावरमेंट से कोई लेना-देना नहीं है। यह भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश है।
17 Apr 2026 03:18 PM (IST)
17 Apr 2026 03:18 PM (IST)पीएम का अपमान देश का अपमान है- किरेन रिजिजू
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान देश का अपमान है। बता दें कि 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र चालू है और इस दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन पर चर्चा और वोटिंग होनी है।
17 Apr 2026 03:16 PM (IST)
17 Apr 2026 03:16 PM (IST)राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
महिला आरक्षण बिल को लेकर सदन में बहस तेज है इस बीच राहुल गांधी के भाषण के बाद राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है उन्होंने नेता विपक्ष राहुल का विरोध करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश की जनता का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
17 Apr 2026 02:56 PM (IST)
17 Apr 2026 02:56 PM (IST)कांग्रेस ने OBC आरक्षण का विरोध किया- किरेन रिजीजू
संसद में किरेन रिजीजू ने राहुल गांधी के पक्ष का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी आरक्षण का विरोध किया।
17 Apr 2026 02:54 PM (IST)
17 Apr 2026 02:54 PM (IST)इस बिल का मकसद राष्ट्रविरोधी है- राहुल गांधी
संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भरे सदन में खुलेआम कहा कि इस बिल का मकसद राष्ट्रविरोधी है। दरअसल, सदन में 16 से 18 अप्रैल तक महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर चर्चा होनी है।
17 Apr 2026 02:47 PM (IST)
17 Apr 2026 02:47 PM (IST)महिला आरक्षण पर लोकसभा में राहुल गांधी
महिलाओं को विधायी संस्थानों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर पिछले दो दिनों से चर्चा जारी है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को राहुल गांधी ने लोकसभा में अपनी रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी ने महिलाओं से बहुत कुछ सिखा है। मेरी दादी (इंदिरा गांधी) ने मुझे डर से लड़ना सिखाया।
17 Apr 2026 02:41 PM (IST)
17 Apr 2026 02:41 PM (IST)भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस बार बंगाल में माहौल बहुत अच्छा है
आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस बार माहौल बहुत अच्छा है। बंगाल के लोग परिवर्तन मांग रहे हैं। 15 साल ममता बनर्जी ने धोखा दिया है...बहुत वादे किए गए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। परिवर्तन हो रहा है। ये बंगाल के लोगों ने प्रण लिया है। जनता से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जनता आपसे बोलेगी नहीं क्योंकि डर का माहौल है लेकिन EVM में वोट मोदी जी को ही देंगे ये तय है।
17 Apr 2026 01:45 PM (IST)
17 Apr 2026 01:45 PM (IST)पवन खेड़ा को कानून के सामने सरेंडर करना चाहिए: हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "पवन खेड़ा को कानून के सामने सरेंडर करना चाहिए और कानून से जितना दूर वह भागेंगे उनके लिए उतनी ही मुश्किले बढ़ती जाएगी। तो उन्हें मैं यही बोलूंगा कि वो गोवाहटी में सरेंडर कर दे।"
#WATCH उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "पवन खेड़ा को कानून के सामने सरेंडर करना चाहिए और कानून से जितना दूर वह भागेंगे उनके लिए उतनी ही मुश्किले बढ़ती जाएगी। तो उन्हें मैं यही बोलूंगा कि वो गोवाहटी में सरेंडर कर दे।" https://t.co/wz5D0hinDy pic.twitter.com/rgdB443aZ9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
17 Apr 2026 01:35 PM (IST)
17 Apr 2026 01:35 PM (IST)असम: सांसद अमृतपाल डिब्रूगढ़ जेल में ही रहेगा बंद
खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख और खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह अभी डिब्रूगढ़ जेल में ही बंद रहेंगे। पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी किया है। अमृतपाल से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई असम की जेल में ही जारी रहेगी। वहीं, पंजाब सरकार ने NSA की अवधि न बढ़ाने का फैसला किया है।
17 Apr 2026 12:51 PM (IST)
17 Apr 2026 12:51 PM (IST)महिलाओं को तुरंत आरक्षण क्यों नहींः TMC सांसद कल्याण बनर्जी
लोकसभा में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि सरकार को नौटंकी बंद करनी चाहिए और अगर कुछ करना है तो अभी करे, क्योंकि वे 12 बजे तक सदन में मौजूद हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं को तुरंत आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर जल्दबाजी में बिल लाने और अपनी ही पार्टी में महिलाओं के सम्मान की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।
17 Apr 2026 12:38 PM (IST)
17 Apr 2026 12:38 PM (IST)सुप्रीम कोर्ट का पवन खेड़ा को राहत देने से इनकार
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां के कथित पासपोर्ट विवाद को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने खेड़ा की ओर से दलीलें पेश कीं, जबकि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने याचिका का विरोध किया। कोर्ट ने ट्रांजिट बेल की अवधि मंगलवार तक बढ़ाने से इनकार कर दिया।
17 Apr 2026 12:25 PM (IST)
17 Apr 2026 12:25 PM (IST)दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और इंटरस्टेट ईवी बस सर्विस शुरू की। उन्होंने कहा, "दिल्ली को ग्रीन दिल्ली, स्मार्ट दिल्ली, क्लीन दिल्ली बनाने की दिशा में जिस तरीके से लगातार दिल्ली सरकार लगी है आज अगला कदम उस दिशा में हमने बढ़ाया है जब 200 नई ईवी बस हमारी परिवहन व्यवस्था में जुड़ी है आज 6300 बस के साथ दिल्ली लगातार बढ़ रही है। मैं दिल्ली की जनता को बधाई देती हूं जिस तरीके लगातार दिल्ली मजबूत हो रही है EV बसेस आ रही है जो कि सुविधाजनक है सबको मेरी तरफ से बधाई।"
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और इंटरस्टेट ईवी बस सर्विस शुरू की।
उन्होंने कहा, "दिल्ली को ग्रीन दिल्ली, स्मार्ट दिल्ली, क्लीन दिल्ली बनाने की दिशा में जिस तरीके से लगातार दिल्ली सरकार लगी है आज अगला कदम उस दिशा में हमने… pic.twitter.com/h3LKuzOtlR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
17 Apr 2026 11:46 AM (IST)
17 Apr 2026 11:46 AM (IST)पीएम मोदी ने असंभव को संभव बना दिया है: कंगना रनौत
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महिला आरक्षण बिल पर कहा,"महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बिल को लेकर महिलाओं में एक उत्साह जगा है पीएम मोदी ने असंभव को संभव बना दिया है 30 साल से अटके हुए बिल को पारित किया है।"
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महिला आरक्षण बिल पर कहा,"महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बिल को लेकर महिलाओं में एक उत्साह जगा है पीएम मोदी ने असंभव को संभव बना दिया है 30 साल से अटके हुए बिल को पारित किया है..." pic.twitter.com/vG0spFX1RG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
17 Apr 2026 11:45 AM (IST)
17 Apr 2026 11:45 AM (IST)पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में कहा कि, "आज 17 अप्रैल है और 17 अप्रैल, 1927 हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की जन्म जयंती भी है। और विशेषता ये भी है कि आज 17 अप्रैल को आप जब तीसरी बार इस दायित्व को संभालने जा रहे हैं, चन्द्रशेखर जी के साथ आपका जुड़ाव, उनके प्रति आपका लगाव रहा और एक प्रकार से आप उनके सहयात्री रहे, उनके पूरे कार्यकाल में, ये अपने आप में एक बड़ा सुयोग है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज 17 अप्रैल है और 17 अप्रैल, 1927 हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की जन्म जयंती भी है। और विशेषता ये भी है कि आज 17 अप्रैल को आप जब तीसरी बार इस दायित्व को संभालने जा रहे हैं, चन्द्रशेखर जी के साथ आपका जुड़ाव, उनके प्रति आपका लगाव रहा और… pic.twitter.com/sFPQ9kVkbd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
17 Apr 2026 11:13 AM (IST)
17 Apr 2026 11:13 AM (IST)मैं अब आगे चुनाव नहीं लड़ूंगा: अनंत सिंह
JDU विधायक अनंत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुलाकात पर कहा, "मैंने मोकामा क्षेत्र के लिए अस्पताल की मांग की। मैं अब आगे चुनाव नहीं लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि वे अस्पताल बना देंगे। शराबबंदी पर उन्होंने कहा, "शराबबंदी खत्म होनी चाहिए। लागू कराने के समय मैंने भी समर्थन किया था लेकिन लोग अभी भी शराब पी रहे हैं। गलत नशा कर रहे हैं।"
#WATCH पटना, बिहार: JDU विधायक अनंत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुलाकात पर कहा, "मैंने मोकामा क्षेत्र के लिए अस्पताल की मांग की। मैं अब आगे चुनाव नहीं लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि वे अस्पताल बना देंगे।
शराबबंदी पर उन्होंने कहा, "शराबबंदी खत्म होनी चाहिए। लागू कराने के… pic.twitter.com/24uuCzGRJz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
17 Apr 2026 11:11 AM (IST)
17 Apr 2026 11:11 AM (IST)राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह
हरिवंश नारायण सिंह को एक बार फिर राज्यसभा को उपसभापति के रूप में चुना गया।
17 Apr 2026 10:55 AM (IST)
17 Apr 2026 10:55 AM (IST)महिला आरक्षण पर आज लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी
केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन से जुड़े विधेयक पेश किए, जिसके बाद सदन में इस पर देर तक चर्चा चली। शुक्रवार शाम 4 बजे महिला आरक्षण अधिनियम 2023 में संशोधन से जुड़े विधेयक पर मतदान प्रस्तावित है। लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi आज इस पर सदन में अपनी बात रख सकते हैं।
17 Apr 2026 09:42 AM (IST)
17 Apr 2026 09:42 AM (IST)पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED का छापा
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। जांच एजेंसी की टीम लुधियाना समेत कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम शुक्रवार सुबह लुधियाना स्थित उनके आवास पर पहुंची, जहां बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है।
17 Apr 2026 09:31 AM (IST)
17 Apr 2026 09:31 AM (IST)महिला आरक्षण कानून आज से देश भर में लागू, संसद में बहस के बीच सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
देश की संसद में देर रात तक महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर तीखी बहस हुई। आज शाम चार बजे महिला आरक्षण पर वोटिंग भी प्रस्तावित है। इसी बीच संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम-2023 गुरुवार से लागू हो गया है। इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।
17 Apr 2026 09:11 AM (IST)
17 Apr 2026 09:11 AM (IST)राहुल गांधी केस की आज होगी सुनवाई
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता विवाद से जुड़े मामले की आज सुनवाई होनी है। याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने कोर्ट से पूरक शपथ-पत्र दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा. कोर्ट ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया और केस की अगली सुनवाई 17 अप्रैल तय कर दी।
17 Apr 2026 08:47 AM (IST)
17 Apr 2026 08:47 AM (IST)संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन
संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। महिला आरक्षण और परिसीमन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद अपनी बात रखेंगे।
17 Apr 2026 07:43 AM (IST)
17 Apr 2026 07:43 AM (IST)मनोनीत सदस्य हरिवंश के आज राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने की संभावना
मनोनीत सदस्य हरिवंश के आज राज्यसभा का उपसभापति निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। विपक्ष की ओर से उम्मीदवारी का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। वहीं विपक्ष ने बॉयकाट करने का फैसला किया है।
17 Apr 2026 07:10 AM (IST)
17 Apr 2026 07:10 AM (IST)कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इस याचिका में खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत पर आदेश को वापस लेने की मांग की है।
17 Apr 2026 06:52 AM (IST)
17 Apr 2026 06:52 AM (IST)नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रात 1.20 बजे तक चली संसद
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संसद का सत्र देर रात तक चलता रहा। इस दौरान महिलाओं के आरक्षण, संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े तीन विधेयकों पर विस्तृत चर्चा हुई। कई बार लोकसभा की कार्यवाही का समय बढ़ाया गया, जिससे सांसदों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिल सके। देर रात तक बड़ी संख्या में सांसद सदन में मौजूद रहे और बहस में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विशेष रूप से महिला सांसदों की भागीदारी और उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने एक-एक महिला सांसद को बोलने का मौका देते हुए चर्चा को आगे बढ़ाया। पहले सदन की कार्यवाही रात 11 बजे तक बढ़ाई गई, फिर इसे 12 बजे, उसके बाद 1 बजे तक बढ़ाया गया और अंततः तब तक जारी रही जब तक सभी इच्छुक सांसद अपनी बात नहीं रख पाए। देर रात तक सदन में विधेयक पर गंभीर चर्चा जारी रही।
Aaj ki taaja khabar 17th april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: मनमोहन सरकार में खराब हुआ रिश्ता, मोदी ने बदली तस्वीर; आजादी से अब तक कैसा रहा भारत-इटली का संबंध?
May 20, 2026 | 06:33 PM‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…
May 20, 2026 | 06:28 PMनिजी जेट छोड़ एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे; संजय राउत ने ली चुटकी
May 20, 2026 | 06:21 PMOral Care Tips: सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे! आज़मा कर भी देखिए
May 20, 2026 | 06:16 PMमाता-पिता को घर से निकालने वाले बेटे को गोंदिया जिलाधीश का झटका, 15 दिन के अंदर मकान खाली करने का आदेश
May 20, 2026 | 06:16 PMउम्र विवाद को लेकर इंदौर हाईकोर्ट पहुंची वायरल गर्ल ‘मोनालिसा’, निष्पक्ष जांच की रखी मांग; जानें पूरा मामला
May 20, 2026 | 06:13 PMअमरावती के उर्दू हाईस्कूल में आर्थिक गड़बड़ी का मामला, मुख्याध्यापक और लिपिक पर 2 लाख रुपये गबन का आरोप
May 20, 2026 | 06:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














