- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 16th April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 16 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आज से संसद का विशेष सत्र शुरू हो गया है जो तीन दिनों तक चलेगा। इस सत्र के दौरान तीन महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की जाएगी। सत्र के पहले दिन PM ने जमकर विपक्ष पर हमला बोला।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय , अमन उपाध्याय

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: महिला आरक्षण बिल को लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिल से समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है और अब इसके विरोध की बात कही है। पार्टी का कहना है कि यह बिल सामाजिक न्याय के दायरे को पूरी तरह संबोधित नहीं करता, इसलिए इसका विरोध किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
16 Apr 2026 09:50 PM (IST)
16 Apr 2026 09:50 PM (IST)इज़राइल-लेबनान में युद्धविराम: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया कि मैंने अभी-अभी लेबनान के परम सम्मानित राष्ट्रपति जोसेफ औन और इज़राइल के प्रधानमंत्री बिबी नेतन्याहू के साथ उत्कृष्ट वार्ता की। इन दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए पूर्वी मानक समय (ईएसटी) के अनुसार शाम 5 बजे से 10 दिनों के युद्धविराम की औपचारिक शुरुआत करने पर सहमति जताई है। मंगलवार को, दोनों देशों ने 34 वर्षों में पहली बार वाशिंगटन डीसी में हमारे महान विदेश मंत्री मार्को रुबियो की उपस्थिति में मुलाकात की।
16 Apr 2026 09:07 PM (IST)
16 Apr 2026 09:07 PM (IST)पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा दी गई एक सप्ताह की ट्रांजिट जमानत पर लगी रोक हटाने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया है। सर्वोच्च न्यायालय ने 15 अप्रैल को उन्हें नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा था।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर एफआईआर का सामना कर रहे खेड़ा को जमानत पर लगी रोक के बाद गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय कल उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा।
Congress leader Pawan Khera reached the Supreme Court of India seeking removal of the stay on the one-week transit bail granted by the Telangana High Court. The Supreme Court had on 15th April issued him a notice and sought a reply within three weeks. Khera, who is facing an FIR… pic.twitter.com/uPZmaBUFVC
— IANS (@ians_india) April 16, 2026
16 Apr 2026 08:10 PM (IST)
16 Apr 2026 08:10 PM (IST)PM मोदी और मैक्रों की फोन पर हुई बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया रि मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को तत्काल बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। हम क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपना घनिष्ठ सहयोग जारी रखेंगे।
Prime Minister Narendra Modi tweets, "Received a phone call from my dear friend President Emmanuel Macron. We discussed the situation in West Asia and agreed on the need to urgently restore safety and freedom of navigation in the Strait of Hormuz. We will continue our close… pic.twitter.com/lATmn8omb4
— ANI (@ANI) April 16, 2026
16 Apr 2026 07:17 PM (IST)
16 Apr 2026 07:17 PM (IST)INS सुदर्शनी पहुंचा मोरक्को
भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, लोकयान 26 के अंतर्गत चल रही समुद्री तैनाती के हिस्से के रूप में 15 अप्रैल 2026 को मोरक्को के कैसाब्लांका बंदरगाह पर पहुंचा। इस प्रमुख बंदरगाह पर पोत का आगमन अभियान में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह महासागर (क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) की परिकल्पना के अनुरूप समुद्री सहयोग को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। यह यात्रा भारत और मोरक्को के बीच द्विपक्षीय संबंधों और नौसैनिक सहयोग को और मजबूत करती है।
Indian Navy’s Sail Training Ship, INS Sudarshini, made port call at Casablanca, Morocco on 15 Apr 2026, as part of its ongoing transoceanic deployment under Lokayan 26. The ship’s arrival at this prominent port marks an important milestone in the expedition and reflects Indian… pic.twitter.com/Q9ZZf1HElN
— ANI (@ANI) April 16, 2026
16 Apr 2026 06:34 PM (IST)
16 Apr 2026 06:34 PM (IST)केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आंध्र प्रदेश में फिलहाल 25 सीटें हैं। वर्तमान में इसका आनुपातिक प्रतिनिधित्व लगभग 4.60% है। यदि इसमें लगभग 50% की वृद्धि होती है, तो सीटों की संख्या बढ़कर 38 हो जाएगी।
Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, "Andhra Pradesh currently has 25 seats. At present, its proportional representation is about 4.60%. If there is an increase of nearly 50% in this, then the number of seats would rise to 38..."
(Source: Sansad TV) pic.twitter.com/472K3rrSYC
— IANS (@ians_india) April 16, 2026
16 Apr 2026 05:42 PM (IST)
16 Apr 2026 05:42 PM (IST)हिमंता सरमा का ममता पर गंभीर आरोप
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ममता बांग्लादेशियों और अवैध प्रवासियों को घुसपैठ की अनुमति दे रही हैं। सीमाएं खुली पड़ी हैं। दिन-रात बांग्लादेशी मुसलमान पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रहे हैं। त्रिपुरा और असम में हम उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन ममता ने दरवाजे खुले छोड़ रखे हैं। यह सरकार हमारे लिए खतरनाक है।
Alipurduar, West Bengal: Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma says, "Mamata is allowing Bangladeshis and illegal immigrants to enter. The borders are left open. Day and night, Bangladeshi Muslims are entering West Bengal. In Tripura and Assam, we try to stop them, but Mamata… pic.twitter.com/TcmOWCTEb4
— IANS (@ians_india) April 16, 2026
16 Apr 2026 05:11 PM (IST)
16 Apr 2026 05:11 PM (IST)रिलायंस ADAG केस में बड़ा एक्शन
राउज एवेन्यू कोर्ट ने अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापन्ना को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। ये रिलायंस (ADAG) की कंपनियों के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी हैं। इन्हें कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है।
16 Apr 2026 04:28 PM (IST)
16 Apr 2026 04:28 PM (IST)मिथुन चक्रवर्ती का ममता पर पलटवार
टीएमसी सदस्यों पर हुए हमले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि उनके लोगों पर हमला कौन कर रहा है? वे तो सब पर हमला कर रहे हैं। कौन? कहां? मुझे दिखाओ। हमने अपने कुछ लोगों से कहा है कि आप लोग, मतलब, लड़ाई शुरू मत करो। पहला कदम मत उठाओ। लेकिन जो भी हमारे साथ सही व्यवहार करेगा, हम भी उसके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे।
Kolkata, West Bengal: On CM Mamata Banerjee's statement on the attack on TMC members, BJP leader Mithun Chakraborty says, "Who is attacking their people? They are attacking everyone. Who? Where? Show me. We have told some of our people that you people, I mean, don't start a… pic.twitter.com/01y9FroFv4
— IANS (@ians_india) April 16, 2026
16 Apr 2026 04:02 PM (IST)
16 Apr 2026 04:02 PM (IST)नासिक TCS केस के आरोपी कोर्ट में पेश
महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस मामले में कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार आरोपी रजा मेमन और शफी शेख को अदालत में पेश किया गया।
16 Apr 2026 03:41 PM (IST)
16 Apr 2026 03:41 PM (IST)बोलपुर में योगी का विपक्ष पर हमला
पश्चिम बंगाल के बोलपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर राम जन्मभूमि मंदिर बनकर तैयार हो गया है। क्या कोई इसे रोक सकता है? क्या कांग्रेस, कम्युनिस्ट, टीएमसी या उनके सहयोगी इसे रोक सकते हैं? वे डबल इंजन की रफ्तार का मुकाबला नहीं कर सकते। उत्तर प्रदेश में अशांति की जगह खुशनुमा माहौल है।
#WATCH | Bolpur, West Bengal | UP CM Yogi Adityanath says, "The world's largest Hindu temple – the Ram Janmabhoomi Temple – has been built in Ayodhya. Can anyone stop it? Can the Congress, the Communists, the TMC, or their allies stop it? They cannot match the speed of the double… pic.twitter.com/DK4l8DoLPa
— ANI (@ANI) April 16, 2026
16 Apr 2026 02:29 PM (IST)
16 Apr 2026 02:29 PM (IST)लोकसभा में PM मोदी महिला आरक्षण और परिसीमन पर रखेंगे बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 3 बजे लोकसभा में महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन पर चल रहे तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान भाषण देंगे।
16 Apr 2026 01:25 PM (IST)
16 Apr 2026 01:25 PM (IST)झारखंड के गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत
झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद तीनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक ट्रक के चालक और खलासी को वाहन से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
16 Apr 2026 01:01 PM (IST)
16 Apr 2026 01:01 PM (IST)महिला आरक्षण बिल पर भिड़े अमित शाह और अखिलेश, ओम बिरला को करना पड़ा हस्तक्षेप
लोकसभा में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी बहस देखने को मिली। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए तो गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया। इसी बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हस्तक्षेप करना पड़ा। अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण के लिए इतनी जल्दबाजी क्यों कर रही है? पहले जनगणना से शुरुआत करें। साथ ही उन्होंने दोहराया कि उनकी पार्टी सैद्धांतिक रूप से महिला आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन परिसीमन के जरिए इसे लागू करने का विरोध करती है।
16 Apr 2026 12:31 PM (IST)
16 Apr 2026 12:31 PM (IST)राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित, लोकसभा में परिसीमन बिल 2026 पेश
राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को करीब 12 बजे अगले दिन शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने परिसीमन बिल 2026 पेश किया। इस दौरान परिसीमन से जुड़े तीन अहम विधेयक सदन में रखे गए, जिन पर आगे चर्चा होने की संभावना है।
16 Apr 2026 11:24 AM (IST)
16 Apr 2026 11:24 AM (IST)IRCTC घोटाला: लालू परिवार पर आरोप तय करने की सुनवाई टली, अब 6 मई को फैसला
IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर सुनवाई टल गई है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए अब 6 मई की तारीख तय की है। इस केस में ED की जांच के आधार पर आरोप तय किए जाने हैं।
16 Apr 2026 10:37 AM (IST)
16 Apr 2026 10:37 AM (IST)विजय आज चेन्नई में करेंगे टीवीके का घोषणापत्र जारी
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में महज एक सप्ताह शेष रह गया है। राज्यभर की राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। इस बीच अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके आज अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है। डीएमके और एआईएडीएमके जैसी प्रमुख पार्टियों ने पहले ही अपने घोषणापत्र जारी कर दिए हैं, जिनमें वे कल्याणकारी और विकास संबंधी कई प्रतिबद्धताओं के साथ मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैं।
16 Apr 2026 09:44 AM (IST)
16 Apr 2026 09:44 AM (IST)परिसीमन बिल के विरोध में काले कपड़ों में प्रचार, विरुगंबक्कम में DMK उम्मीदवार का डोर-टू-डोर कैंपेन
तमिलनाडु के विरुगंबक्कम विधानसभा क्षेत्र से DMK उम्मीदवार प्रभाकर राजा ने चेन्नई के एमजीआर नगर इलाके में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन बिल के विरोध में काले कपड़े पहनकर अभियान चलाया और लोगों से समर्थन मांगा।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | DMK candidate from the Virugambakkam Assembly constituency, Prabhakar Raja, conducts a door-to-door election campaign in the MGR Nagar area of Chennai. He is dressed in black attire to protest against the Centre's proposed delimitation bill. pic.twitter.com/64DVQrklYC
— ANI (@ANI) April 16, 2026
16 Apr 2026 09:12 AM (IST)
16 Apr 2026 09:12 AM (IST)परिसीमन बिल के खिलाफ DMK का प्रदर्शन, करुणानिधि निवास के बाहर काले झंडों के साथ विरोध
थाउजेंड लाइट्स सीट से DMK उम्मीदवार एझिलन नागनाथन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोपालपुरम स्थित दिवंगत नेता एम. करुणानिधि के आवास के बाहर काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। यह विरोध केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल के खिलाफ किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | DMK MLA and Thousand Lights candidate Ezhilan Naganathan, along with party workers, protests with black flags outside the Gopalapuram residence of late DMK patriarch M. Karunanidhi, over the Centre's proposed delimitation bill pic.twitter.com/KmDSf6Xb35
— ANI (@ANI) April 16, 2026
16 Apr 2026 08:43 AM (IST)
16 Apr 2026 08:43 AM (IST)सीएम स्टालिन ने जलाई परिसीमन प्रस्ताव की प्रति, काला झंडा लगाकर किया विरोध
तमिलनाडु में परिसीमन के मुद्दे को लेकर डीएमके प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को विरोध जताते हुए काला झंडा फहराया और परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव की प्रति को जलाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सीएम स्टालिन ने नारा दिया, 'तमिलनाडु लड़ेगा, तमिलनाडु जीतेगा।'
16 Apr 2026 07:40 AM (IST)
16 Apr 2026 07:40 AM (IST)कोटा में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 20 घायल
राजस्थान में कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र के नयागांव के पास चार-लेन सड़क पर डिवाइडर से टकराने के बाद एक निजी बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।
16 Apr 2026 07:03 AM (IST)
16 Apr 2026 07:03 AM (IST)वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य की मौतें इलाज के दौरान हुई। सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही जान गई, जबकि 14 की मौत रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में हुई। 2 की मौत रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इस घटना में अभी भी 16 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।
16 Apr 2026 06:59 AM (IST)
16 Apr 2026 06:59 AM (IST)ADAG के एक्स एग्जीक्यूटिव अमिताभ झुनझुनवाला गिरफ्तार
ED ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के पूर्व एग्जीक्यूटिव अमिताभ झुनझुनवाला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। जांच एजेंसी इस मामले में फंड के दुरुपयोग और लेन-देन की गहन पड़ताल कर रही है।
Aaj ki taaja khabar 16th april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साप्ताहिक राशिफल: 17 मई से अधिक मास का आरंभ, सोने-चांदी की कीमतों में आएगा उछाल; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
May 17, 2026 | 05:00 AMCar Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
May 17, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














