-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Asaduddin Owaisi Opposes Women Reservation Delimitation Bill Parliament Debate
उत्तर राज करेगा दक्षिण पर…महिला आरक्षण और परिसीमन पर बोले ओवैसी, देखें VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
Asaduddin Owaisi: संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन पर ओवैसी ने केंद्र को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत का दबदबा बढ़ने से क्षेत्रीय संतुलन बिगड़ेगा और दक्षिण भारत का राजनीतिक प्रतिनिधित्व कम होगा।

असदुद्दीन ओवैसी (Image- Social Media)
Women Reservation Bill: नई दिल्ली में लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर गुरुवार को देर रात तक चर्चा चली। इस दौरान Asaduddin Owaisi ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए तीखी आपत्ति जताई।
हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, “मैं इस बिल का विरोध करता हूं। अगर ये तीनों कानून बन गए तो संसद में विपक्ष की आवाज लगभग खत्म हो जाएगी।” उन्होंने तर्क दिया कि सीटों का बंटवारा आबादी के आधार पर होगा, जिससे अधिक आबादी वाले राज्यों को ज्यादा सीटें मिलेंगी और कम आबादी वाले राज्यों की हिस्सेदारी घटेगी।
क्षेत्रीय संतुलन प्रभावित होगा
ओवैसी ने कहा कि यदि उत्तर भारत के बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा को मिला दिया जाए, तो सीटों का बड़ा हिस्सा वहीं केंद्रित हो जाएगा और सरकार बनाने के लिए अपेक्षाकृत कम सीटों की जरूरत रह जाएगी। उनके मुताबिक इससे क्षेत्रीय संतुलन प्रभावित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
‘अमित शाह 2.5 साल में राम मंदिर क्यों नहीं गए?’ केजरीवाल ने उठाए 5 बड़े सवाल, बड़े खुलासे का किया दावा
‘वनवासी नहीं, आदिवासी हैं’ के नारों से गूंजा भंडारा, अमित शाह के बयान के विरोध में आदिवासी समाज का प्रदर्शन
‘देश को कमजोर करने वाली बात’
ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में निष्पक्ष है, तो उसे अपने प्रस्तावों को कानून में स्पष्ट रूप से लिखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जरूरी प्रावधानों को स्पष्ट रूप से शामिल नहीं किया जा रहा, जो देश के लिए ठीक नहीं है।
#WATCH | Speaking in the Lok Sabha on women’s reservation and delimitation, AIMIM chief and MP Asaduddin Owaisi says, “If these three bills become law, the opposition’s voice will be reduced to nothing in this House. If you read this Constitution Amendment Bill along with the… pic.twitter.com/q6FNDhstBo — ANI (@ANI) April 16, 2026
उत्तर-दक्षिण संतुलन पर उठाए सवाल
असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर और दक्षिण भारत के बीच आर्थिक योगदान को लेकर भी मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि दक्षिण भारत देश की जीडीपी में लगभग 30 प्रतिशत योगदान देता है और कुल टैक्स में भी उसका बड़ा हिस्सा है, लेकिन परिसीमन के बाद राजनीतिक प्रतिनिधित्व में असंतुलन पैदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- आज अगर चाणक्य जिंदा होते…गहमागहमी के बीच प्रियंका ने अमित शाह पर कसा तंज, तो ठहाकों से गूंज उठा संसद
उन्होंने यह भी दावा किया कि इस व्यवस्था से “उत्तर शासन करेगा और दक्षिण पर असर पड़ेगा”, जो देश की संघीय संरचना के लिए चुनौती बन सकता है। ओवैसी के इन बयानों के बाद संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर बहस और तेज हो गई है।
Asaduddin owaisi opposes women reservation delimitation bill parliament debate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














