Lucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें

Vikas Nagar Lucknow Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार को देर शाम के वक्त भीषण आग लग गई। आग से भारी नुकसान हुआ है। लोगो ने 4 बच्चों के मौत की जताई आशंका।
A massive fire broke out in Lucknow's Vikasnagar; flames were visible up to 10 km away
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Published on
Updated on

Lucknow Fire News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में बुधवार 15 अप्रैल की देर शाम को भीषण आग लग गई। इस आग ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। देखते ही देखते आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। वहां उपस्थित लोगों के अनुसार, हादसे के दौरान करीब 30 से अधिक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इससे धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी। लोगों में दहशत फैल गई।

50 से ज्यादा झुग्गी जलकर हुई राख

आग लगने से करीब 50 झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग की लपटो को लगभग 10 किलोमीटर दूर तक देखा गया। को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया है, जिससे कि बड़े नुकसान को रोका जा सके। सूचना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान पूरे इलाके की बिजली काट दी गई, जिससे इलाके में अंधेरा छा गया। इससे बचाव कार्य में दिक्कत भी आई। बाद में जनरेटर मंगवाकर बड़े लाइट की मदद से राहत कार्य किया जा रहा है।

चार बच्चों के मौत का दावा

अग्निकांड में भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही है। हादसे में चार बच्चों की मौत का दावा किया जा रहा है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। हादसे में जिन परिवारों की झुग्गियां जली हैं उसमें का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में प्रभावित लोग रोते-बिलखते दिखे। इसमें कई परिवार बेघर हो गए। साथ ही कई पशु भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा के अनुसार, बेसहारा और घायल जानवरों को गोशाला में भेजा गया है। जहां उन गायों का इलाज किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने जताई साजिश की आशंका

घटना पर कुछ स्थानीय लोगों ने साजिश की आशंका जताई है। प्रशासन अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहा है। घटना पर संज्ञान लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

इसी बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य सरकार से अग्निकांड में प्रभावित पीड़ितों के लिए भोजन-पानी, इलाज, रहने की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। फिलहाल प्रशासन बचाव कार्य में जुटा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com