-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 17 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 17 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस , अर्पित शुक्ला
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा किया। वह जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, वह जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और करोड़ों रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वी दिल्ली के संजय झील में ‘मेगा पौधारोपण अभियान’ की शुरुआत करेंगे। वह आज से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर भी जाएंगे। अपने दौरे के दौरान, वह सीमा सुरक्षा, शासन, कानून-व्यवस्था और विकास पर केंद्रित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। संसद के मॉनसून सत्र की रणनीति को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के एक समूह की बैठक आज सुबह 11:30 बजे तय है। यह बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कर्तव्य भवन में होगी। इसके अलावा, दिल्ली दंगों के मामले के आरोपी शरजील इमाम की जमानत से जुड़ी सुनवाई भी आज होनी है। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले के आरोपी दिनेश बिवल और विकास बिवल की जमानत याचिकाओं पर आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
17 Jul 2026 10:38 PM (IST)
17 Jul 2026 10:38 PM (IST)मैक्सिको में 7.3 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप
मैक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट पर शुक्रवार को ग्वाटेमाला की सीमा के पास जबरदस्त भूकंप आया। इसके झटके मैक्सिको सिटी से लेकर अल साल्वाडोर तक महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.3 थी। इसका केंद्र चियापास तट के पास एक्विलेस सेरदान से 48 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और जमीन से 15 किलोमीटर की गहराई में था।
17 Jul 2026 10:07 PM (IST)
17 Jul 2026 10:07 PM (IST)लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को पटना के आईजीआईएमस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि वह आंखें चेक कराने अस्पताल गए थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।
17 Jul 2026 09:35 PM (IST)
17 Jul 2026 09:35 PM (IST)वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स का निधन
वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर और खेल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में शुमार सर गैरी सोबर्स का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
17 Jul 2026 08:48 PM (IST)
17 Jul 2026 08:48 PM (IST)राहुल गांधी ने देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पेपर लीक पर सरकार को घेरा
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पेपर लीक मामले में सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक की घटना घटी है, लेकिन एक को भी सजा नहीं मिली है।
17 Jul 2026 07:59 PM (IST)
17 Jul 2026 07:59 PM (IST)टिन्नू यादव और मनीष यादव को 39 घंटे की पुलिस रिमांड
राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी का मामले में अदालत ने राम शंकर यादव उर्फ़ टिन्नू यादव और मनीष यादव को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। उम्मीद है कि चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस शनिवार को इन दोनों आरोपियों को जेल से बाहर ले जाएगी।
17 Jul 2026 07:10 PM (IST)
17 Jul 2026 07:10 PM (IST)मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड ट्रेन को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) प्रोजेक्ट पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड ट्रेन को लेकर भारत और जापान के बीच बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। जापान E-20 सीरीज़ की ट्रेन देगा, लेकिन यह 2030 के दशक की शुरुआत में ही मिल पाएगी। जिस ट्रेन की बात हो रही है, वह अभी भी बन रही है। इस बीच, निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ा है। पहला सेक्शन 2027 में ही खोल दिया जाएगा। इसलिए, दोनों पक्ष भारतीय हाई-स्पीड ट्रेन के साथ ऑपरेशन शुरू करने पर सहमत हुए। इसके लिए सिग्नलिंग उपकरण का ऑर्डर दिया गया है और ये अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। इस मामले में जापान की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला था। प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम हाई-स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू करने के साझा लक्ष्य के अनुरूप है।
17 Jul 2026 07:04 PM (IST)
17 Jul 2026 07:04 PM (IST)PM मोदी के पंजाब दौरे पर केजरीवाल ने कसा तंज
श्री राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर ईमानदारी का भाषण देकर गए हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 17, 2026
17 Jul 2026 06:34 PM (IST)
17 Jul 2026 06:34 PM (IST)पंजाब में कानून-व्यवस्था बेहाल: PM मोदी
PM मोदी ने कहा, पंजाब में आज क्या हो रहा है, ये किसी से छिपा नहीं है यहां विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है। आज पंजाब में कानून-व्यवस्था बेहाल है। कब कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगें, कोई कह नहीं सकता। यहां व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो गया है। सरेआम लोगों से फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं है, आए दिन थानों पर अटैक होते हैं और सबसे दुखद तो ये है कि पंजाब का भविष्य भी बर्बाद किया जा रहा है नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं, पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है।
17 Jul 2026 05:48 PM (IST)
17 Jul 2026 05:48 PM (IST)हमारे रेलवे स्टेशनों को कांग्रेस ने अपने हाल पर छोड़ दिया था: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर में कहा, भारतीय रेल गरीब और मिडिल क्लास परिवारों की सवारी है, लेकिन 2014 से पहले तक रेलवे की क्या स्थिति थी ये आप अच्छे से जानते हैं। कांग्रेस सरकार नई ट्रेनों की झूठी घोषणा करके आराम से बैठ जाती थी। हमारे रेलवे स्टेशनों को कांग्रेस ने अपने हाल पर छोड़ दिया था। अंग्रेजों के जमाने में जो स्टेशन बने थे उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं था भारतीय रेल का नेटवर्क इतना विशाल है कि रोज उसमें जितने यात्री सफर करते हैं, उतनी तो कई देशों की आबादी भी नहीं है। जो काम आज हो रहे हैं, वो काम तो 30-40 वर्ष पहले हो जाने चाहिए थे लेकिन पहले की सरकारों की प्राथमिकता में ये काम था ही नहीं।
17 Jul 2026 04:26 PM (IST)
17 Jul 2026 04:26 PM (IST)बद्रीनाथ मंदिर चोरी मामले में पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
बद्रीनाथ मंदिर से चंदा चोरी मामले में एसआईटी ने शुक्रवार को पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व अधिकारी को सीसीटीवी फुटेज में 22, 25 और 29 जून को गणना कक्ष से नकदी चुराते हुए देखा गया था।
17 Jul 2026 03:41 PM (IST)
17 Jul 2026 03:41 PM (IST)राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सोमवार को SC में रिपोर्ट सौंपेगी SIT
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में SIT अपना रिपोर्ट सौंपेगी। अंतिम रिपोर्ट तैयार करने के लिए और समय मांगा गया है।
17 Jul 2026 03:28 PM (IST)
17 Jul 2026 03:28 PM (IST)चुनाव आयोग नहीं तय कर सकता नागरिकता: SC
पश्चिम बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) विवाद पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति की नागरिकता तय करना चुनाव आयोग (ECI) का संवैधानिक अधिकार नहीं है। अदालत ने कहा कि चुनाव आयोग का अधिकार केवल मतदाता सूची के नियंत्रण, पर्यवेक्षण और पुनरीक्षण तक सीमित है।
17 Jul 2026 02:09 PM (IST)
17 Jul 2026 02:09 PM (IST)संभल में सरकारी जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के संभल में जिला प्रशासन ने हजरतनगर गढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए तोड़-फोड़ की कार्रवाई की।
Sambhal, Uttar Pradesh: The district administration carried out a demolition drive against illegal encroachments on government land in the Hazratnagar Garhi police station area pic.twitter.com/0xjC6spThD
— IANS (@ians_india) July 17, 2026
17 Jul 2026 01:37 PM (IST)
17 Jul 2026 01:37 PM (IST)इंडिगो की बेंगलुरु-अहमदाबाद फ्लाइट में बम का धमकी भरा नोट मिला
इंडिगो की बेंगलुरु-अहमदाबाद फ्लाइट में बम की एक झूठी धमकी वाला नोट मिला। यह फ्लाइट कल रात 8:00 बजे रवाना होने वाली थी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने सभी ज़रूरी प्रक्रियाओं और सुरक्षा नियमों का पालन किया और फ्लाइट आखिरकार रात 1:21 बजे रवाना हुई।
17 Jul 2026 01:16 PM (IST)
17 Jul 2026 01:16 PM (IST)त्रिपुरा सरकार ने 4 IPS और 44 TPS अधिकारियों का तबादला किया
त्रिपुरा सरकार ने 4 IPS और 44 TPS अधिकारियों का तबादला किया। एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, राज्य सरकार ने चार इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) अधिकारियों और 43 त्रिपुरा पुलिस सर्विस (TPS) अधिकारियों का तबादला किया है।
17 Jul 2026 12:46 PM (IST)
17 Jul 2026 12:46 PM (IST)रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, केदारनाथ यात्रा थमी
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने के कारण केदारनाथ ट्रेकिंग रूट को छाउड़ी के पास कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। तीर्थयात्रियों को क्षतिग्रस्त रास्ते की ओर जाने से रोकने के लिए यात्रा मैनेजमेंट फोर्स (YMF) की टीम को तैनात किया गया है।
#WATCH | Rudraprayag, Uttarakhand: The Kedarnath trekking route has been temporarily closed near Chhaudi after heavy boulders and debris fell from a hillside. Yatra Management Force (YMF) team has been deployed to stop pilgrims from proceeding towards the damaged stretch. pic.twitter.com/AYWrQmwYO2
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 17, 2026
17 Jul 2026 12:22 PM (IST)
17 Jul 2026 12:22 PM (IST)पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को दी पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात
हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से सोनीपत के लिए देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH | Jind, Haryana: Prime Minister Narendra Modi flags off the country's first hydrogen-powered train from Jind to Sonipat
(Video source: DD) pic.twitter.com/kMQv2nBhOZ
— ANI (@ANI) July 17, 2026
17 Jul 2026 12:15 PM (IST)
17 Jul 2026 12:15 PM (IST)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम की आधारशिला रखी
हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम और 24.27 किलोमीटर लंबे हांसी-बरवाला ब्राउनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और अन्य प्रोजेक्ट्स को भी देश को समर्पित किया।
#WATCH | Jind, Haryana | Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone of the Sikh Museum at Kurukshetra and 24.27 km long Hansi–Barwala Brownfield Highway Project.
He also dedicates the Elevated Railway Track at Kurukshetra and other projects to the nation.
(Source:… pic.twitter.com/cMFMEsfpwr
— ANI (@ANI) July 17, 2026
17 Jul 2026 12:05 PM (IST)
17 Jul 2026 12:05 PM (IST)US सीनेट में भारत और 4 अन्य देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश
US सीनेट में रूस से तेल खरीदने पर भारत और 4 अन्य देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश किया गया। US सीनेट में 60 से ज्यादा सांसदों के समर्थन से एक बिल पेश किया गया है। इस बिल में रूस से तेल खरीदने वाले पांच देशों (जिनमें भारत और चीन शामिल हैं) पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है, जबकि मॉस्को से गैस खरीदने वाले यूरोपीय देशों को इससे छूट दी गई है।
17 Jul 2026 11:53 AM (IST)
17 Jul 2026 11:53 AM (IST)ओडिशा: पुरी में दूसरे दिन जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत
पुरी में हल्की बारिश के बीच जगन्नाथ रथ यात्रा के दूसरे दिन तीनों रथों को खींचने की शुरुआत हुई। सबसे पहले भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ चले, और उसके कुछ ही देर बाद भगवान जगन्नाथ का रथ भी चल पड़ा, जिसमें भक्त इस भव्य जुलूस में शामिल हुए।
Puri, Odisha: The pulling of the three chariots began on the second day of the Rath Yatra amid light rain. The chariots of Lord Balabhadra and Goddess Subhadra started moving first, followed shortly by the chariot of Lord Jagannath as devotees participated in the grand procession pic.twitter.com/mZXGPbW2fU
— IANS (@ians_india) July 17, 2026
17 Jul 2026 11:33 AM (IST)
17 Jul 2026 11:33 AM (IST)दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनें IPS अनुराग कुमार
दिल्ली पुलिस में एक नया बदलाव किया गया है। IPS अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे सतीश गोलचा की जगह लेंगे, जिन्हें तय समय से पहले ही इस पद से हटा दिया गया है।
17 Jul 2026 10:55 AM (IST)
17 Jul 2026 10:55 AM (IST)गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुजरात ATS ने राज्य के अलग-अलग जिलों से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
17 Jul 2026 10:47 AM (IST)
17 Jul 2026 10:47 AM (IST)बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला नया सरकारी आवास
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को 9, सुनहरी बाग में नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है। नीतीश कुमार आज ही इस नए सरकारी आवास में रहने जाएंगे।
#WATCH | Delhi: Former Bihar Chief Minister and Rajya Sabha MP Nitish Kumar has been allotted a new official residence at 9, Sunehri Bagh. Nitish Kumar will move into the new official accommodation today. pic.twitter.com/eVrRteJTKn
— ANI (@ANI) July 17, 2026
17 Jul 2026 10:13 AM (IST)
17 Jul 2026 10:13 AM (IST)बंगाल: मुर्शिदाबाद में पूल कार को ट्रेन ने मारी टक्कर, दो बच्चों समेत 3 लोगों की मौत
बंगाल में लेवल क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर से पूल कार में सवार तीन लोगों की मौत, जिनमें दो स्कूली छात्र शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में एक पूल कार को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।
17 Jul 2026 09:27 AM (IST)
17 Jul 2026 09:27 AM (IST)PM मोदी आज 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महत्वाकांक्षी 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत आज देश को बड़ी सौगात देने जा रहे है। प्रधानमंत्री मोदी आज पंजाब के ऐतिहासिक जालंधर कैंट स्टेशन के साथ कुल 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करने वाले हैं। 20 राज्यों में उद्घाटन का यह नवीनतम चरण विश्व के सबसे बड़े स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रमों में से एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
17 Jul 2026 08:55 AM (IST)
17 Jul 2026 08:55 AM (IST)आज चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा
उत्तर भारत में हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़े पैमाने पर विस्तार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को PGIMER चंडीगढ़ का दौरा करेंगे। वे लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं के तहत दो अत्याधुनिक हेल्थकेयर सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे और एक अन्य सुविधा की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर, एडवांस्ड मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर और क्रिटिकल केयर ब्लॉक शामिल हैं।
17 Jul 2026 08:35 AM (IST)
17 Jul 2026 08:35 AM (IST)नोएडा में सेक्टर 137 की पारस टिएरा सोसाइटी में 7वीं मंजिल पर लगी आग
नोएडा में सेक्टर 137 की पारस टिएरा सोसाइटी में सातवीं मंजिल पर लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने आग पर काबू पा लिया। बाद में फायर विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
VIDEO | Noida: A fire broke out at Paras Tierea Society in Sector 137 after an air conditioner on the seventh floor reportedly suffered a short circuit. The society's maintenance team brought the blaze under control before the fire department arrived. Fire officials later… pic.twitter.com/2w32nGDHx7
— Press Trust of India (@PTI_News) July 17, 2026
17 Jul 2026 08:24 AM (IST)
17 Jul 2026 08:24 AM (IST)रुद्रप्रयाग में खाई में ट्रक गिरने से दो लोगों की मौत
रुद्रप्रयाग के तरसाली-फाटा रोड पर एक ट्रक के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए, सोनप्रयाग से सब-इंस्पेक्टर आशीष डिमरी की अगुवाई में SDRF की रेस्क्यू टीम जरूरी बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर भेजी गई। मौके पर SDRF, जिला पुलिस, फायर सर्विस और NDRF ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। रस्सी के जरिए बचाव की तकनीक का इस्तेमाल करते हुए, SDRF की टीम दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक पहुंचने के लिए खाई में लगभग 100 मीटर नीचे उतरी।
#WATCH | Rudraprayag | Two dead after a truck plunges into a gorge on Tarsali–Phata Road.
Acting swiftly on the alert, an SDRF rescue team from Sonprayag, led by Sub-Inspector Ashish Dimri, was dispatched to the spot with the necessary rescue equipment. At the scene, a joint… pic.twitter.com/NHgxbAmkp5
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 17, 2026
17 Jul 2026 08:01 AM (IST)
17 Jul 2026 08:01 AM (IST)FBI ने आरोपी नीतीश कौशल को किया गिरफ्तार
अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने 'रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स' (RICO) साजिश के संघीय आरोप में नीतीश कौशल को गिरफ्तार किया है।
United States' Federal Bureau of Investigation (FBI) captures Nitish Kaushal for the federal chanrge of Racketeer Influenced and Corrupt Organizations (RICO) Conspiracy.
(Source: Federal Bureau of Investigation) pic.twitter.com/tdWhYb9U5e
— ANI (@ANI) July 17, 2026
17 Jul 2026 07:24 AM (IST)
17 Jul 2026 07:24 AM (IST)मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मल्लिकार्जुन खरगे ने मांग की है कि सरकार मानसून सत्र में संशोधित विधेयक पेश करने से पहले सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाए, ताकि प्रस्तावित बदलावों पर विस्तार से चर्चा हो सके।
17 Jul 2026 07:04 AM (IST)
17 Jul 2026 07:04 AM (IST)अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक बंगाल दौरे पर रहेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, वह सीमा सुरक्षा, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सीमा से जुड़े मुद्दों, तीन नए आपराधिक कानूनों के लागू होने और जन्म-मृत्यु पंजीकरण की समीक्षा करेंगे। वह BSF की सीमा चौकी का दौरा भी करेंगे, विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, 'म्यूजियम ऑफ वर्ड्स' के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे और कोलकाता में अमूल डेयरी के दही प्लांट की आधारशिला रखेंगे।
17 Jul 2026 06:55 AM (IST)
17 Jul 2026 06:55 AM (IST)ठाणे के मीरा रोड इलाके में 10वीं मंजिल से गिरी क्रेन, 1 व्यक्ति की मौत
महाराष्ट्र में ठाणे के मीरा रोड इलाके में JP नॉर्थ कंस्ट्रक्शन साइट पर 10वीं मंजिल से एक क्रेन गिर गई। इस हादसे में 25-27 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।
Thane, Maharashtra: A crane collapsed from the 10th floor of a construction site at JP North in Mira Road, Thane, killing a 25–27-year-old man and seriously injuring a woman. Vehicles were damaged in the accident. Police, fire officials, and rescue teams reached the spot, while… pic.twitter.com/OzvaumqxW2
— IANS (@ians_india) July 16, 2026
Aaj ki taaja khabar 17 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
Aug 10, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














