अमेरिका के नाक में दम करने वाला मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नीतीश कौशल गिरफ्तार, RICO केस में FBI की बड़ी कार्रवाई

FBI Arrest Nitish Kaushal: अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने 'रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स' (RICO) साजिश के संघीय आरोप में नीतीश कौशल को गिरफ्तार किया है।
fbi arrest gangster nitish kaushal in america
एफबीआई ने नीतीश कौशल को किया गिरफ्तार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Who is Nitish Kaushal: अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने 'रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स' (RICO) साजिश के संघीय आरोप में नीतीश कौशल को गिरफ्तार किया है। अमेरिका में गैंगस्टर लाला उर्फ नीतीश कौशल पर एफबीआई ने शिकंजा कसते हुए अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले ही अमेरिका की एफबीआई ने नीतीश कौशल को मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की लिस्ट में शामिल किया था।

26 साल के नीतीश कौशल को गुरुवार को एफबीआई यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की वांटेड लिस्ट में शामिल करने के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। बता दें, कि लाला उर्फ नीतीश कौशल पर एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का हिस्सा होने और अपहरण-मारपीट जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के कई आरोप है।

एफबीआई ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

एफबीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी। एफबीआई ने पोस्ट में लिखा, "हमारे @USBPChiefSWB पार्टनर्स हमारी उत्तरी सीमा की सुरक्षा और हिफ़ाज़त के लिए जो बेहतरीन काम कर रहे हैं, उसी की वजह से लॉस एंजल्स का यह खतरनाक भगोड़ा आज सुबह वर्मोंट में पकड़ा गया। #FBIAlbany उनकी इस साझेदारी के लिए आभारी है और हमारी सीमाओं की सुरक्षा करने और समुदायों को खतरनाक अपराधियों से सुरक्षित रखने के लिए कानून लागू करने वाली एजेंसियों के हर स्तर पर अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

https://twitter.com/FBIAlbany/status/2077868910276186239

गैंगस्टर नीतीश कौशल के खिलाफ हुआ था अरेस्ट वारंट जारी

गैंगस्टर नीतीश कौशल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। उस पर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए अपहरण, मारपीट और हिंसा की अन्य आपराधिक मामलों को अंजाम देने का आरोप है। 25 जून, 2026 को अमेरिका में कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की फेडरल कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उस पर रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स (RICO) एक्ट के तहत साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है।

FBI के वॉन्टेड नोटिस के अनुसार, गैंगस्टर नीतीश कौशल, उर्फ ​​लाला, एक भारतीय नागरिक है। उस पर भगवानपुरिया संगठित अपराध गिरोह की ओर से अपहरण और मारपीट जैसी कई हिंसक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। एफबीआई काफी समय से आरोपी गैंगस्टर नीतीश कौशल की तलाश कर रही थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com