-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 15 July 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 15 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी खबरें
- Written By: प्रिया जैस , अमन मौर्या
Aaj Ki Taza Khabar: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11:00 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी शुरू कर दी है और बंदर अब्बास पर हमले बढ़ा दिए है।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11:00 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में आरोपी रामाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव से 14 घंटे की पुलिस कस्टडी में आज पूछताछ शुरू होगी। दिल्ली में आज MCD स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव होने हैं। वार्ड कमेटी चुनावों के नतीजे तय करने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका अहम मानी जा रही है।कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कर्नाटक में सूखे जैसे हालात को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। बिहार के पटना में राज्य BJP कार्यालय में एक ‘सहयोग कार्यक्रम’ (जनसंपर्क कार्यक्रम) आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी नेता और अधिकारी सीधे जनता की शिकायतें सुनेंगे। भारत और UK के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) आज से लागू हो रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 08 अगस्त LIVE: IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे PM मोदी
आज की ताजा खबर 07 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 06 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर कि सारी बड़ी खबरें
15 Jul 2026 10:14 PM (IST)
15 Jul 2026 10:14 PM (IST)CM सुवेंदु अधिकारी ने फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने नबन्ना में फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति, चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार और अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ ई-कॉमर्स और उससे जुड़े सेक्टरों के मुद्दों पर अच्छी बातचीत की।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने नबन्ना में फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति, चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार और अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ ई-कॉमर्स और उससे जुड़े सेक्टरों के मुद्दों पर अच्छी बातचीत की: पश्चिम बंगाल CMO
(तस्वीरें: पश्चिम बंगाल CMO) pic.twitter.com/J9H9nXGHrt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2026
15 Jul 2026 09:25 PM (IST)
15 Jul 2026 09:25 PM (IST)CM मोहन चरण माझी ने पुरी में 'डिजिटल हुंडी' का किया उद्घाटन
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज पुरी में जगन्नाथ मंदिर में ऑनलाइन दान करने के लिए 'डिजिटल हुंडी' का उद्घाटन किया।
#WATCH ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में ऑनलाइन दान करने के लिए 'डिजिटल हुंडी' का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/pBXjEa13Rx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2026
15 Jul 2026 08:41 PM (IST)
15 Jul 2026 08:41 PM (IST)लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने CM भजनलाल शर्मा से की मुलाकात
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की।
#WATCH जयपुर (राजस्थान): लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। pic.twitter.com/ABVQcftQhA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2026
15 Jul 2026 08:17 PM (IST)
15 Jul 2026 08:17 PM (IST)CM मोहन यादव ने किया इंदौर-अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का उद्घाटन
सीएम मोहन यादव ने देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे से इंदौर-अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का उद्घाटन किया। सीएम मोहन यादव ने कहा, आज मध्य प्रदेश से अबू धाबी की नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान प्रारंभ हुई है ये पीएम मोदी के आर्शीवाद से मध्य प्रदेश की सबसे तेज गति से चलने वाली योजना का एक बड़ा हिस्सा है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के लिए सरकार के माध्यम से हमारी योजना से ये विमान उड़ाए जा रहे हैं। जो यात्रियों को भी आवागमन की सुविधा देंगे।
#WATCH इंदौर (मध्य प्रदेश): सीएम मोहन यादव ने देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे से इंदौर-अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का उद्घाटन किया।
सीएम मोहन यादव ने कहा, "...आज मध्य प्रदेश से अबू धाबी की नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान प्रारंभ हुई है ये पीएम मोदी के आर्शीवाद से मध्य प्रदेश की… pic.twitter.com/LWKQesbbEn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2026
15 Jul 2026 06:53 PM (IST)
15 Jul 2026 06:53 PM (IST)ममूरा की अग्निकांड घटना पर BJP विधायक पंकज सिंह ने बताया दुखद
भाजपा विधायक पंकज सिंह ने नोएडा के सेक्टर 66 में एक इमारत में आग लगने की घटना पर कहा, ममूरा की यह घटना बहुत दुखद है। इसमें 2 लोगों की दम घुटने से मृत्यु हुई है। मैं लगातार प्रशासन और पुलिस के साथ संपर्क में था। इसमें मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटना फिर से ना हो, इसके लिए भी प्रशासन को सजग रहना चाहिए। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक पंकज सिंह ने नोएडा के सेक्टर 66 में एक इमारत में आग लगने की घटना पर कहा, "ममूरा की यह घटना बहुत दुखद है। इसमें 2 लोगों की दम घुटने से मृत्यु हुई है...मैं लगातार प्रशासन और पुलिस के साथ संपर्क में था...इसमें मामले में निष्पक्ष जांच होनी… pic.twitter.com/lmMBAepDHT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2026
15 Jul 2026 06:36 PM (IST)
15 Jul 2026 06:36 PM (IST)केरल के कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
केरल के कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी ने आज केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में उनके सरकारी घर पर मुलाकात की।
केरल के कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी ने आज केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में उनके सरकारी घर पर मुलाकात की।
(तस्वीरें: शिवराज सिंह चौहान का ऑफिस) pic.twitter.com/u88uOtdW9w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2026
15 Jul 2026 05:10 PM (IST)
15 Jul 2026 05:10 PM (IST)CM विष्णुदेव साय ने मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'भावना दीदी की विज्ञान पाठशाला' मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH रायपुर (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'भावना दीदी की विज्ञान पाठशाला' मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाई। https://t.co/rhAb1i1KPF pic.twitter.com/X75esDeMpF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2026
15 Jul 2026 04:20 PM (IST)
15 Jul 2026 04:20 PM (IST)सेमीकॉन 2.0 से बढ़ेंगे रोजगार: अश्विनी वैष्णव
सेमीकॉन 2.0 पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, इससे लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 2 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन और 1 लाख करोड़ रुपये का निर्यात होने की उम्मीद है। 'सेमीकॉन 2.0' के आने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह के रोजगार पैदा होंगे। यह एक बुनियादी उद्योग है, यहां बनने वाली चिप्स का इस्तेमाल कई अन्य क्षेत्रों में किया जाता है।
15 Jul 2026 03:43 PM (IST)
15 Jul 2026 03:43 PM (IST)दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में MCD ने अतिक्रमण पर की कार्रवाई
राजधानी दिल्ली के पश्चिमी जिले के सुभाष नगर इलाके में एक बार फिर MCD ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर कार्रवाई हो चुकी थी। कार्रवाई के दौरान MCD के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रभावित लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पश्चिमी जिले के सुभाष नगर इलाके में एक बार फिर MCD ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कुछ दिन पहले भी इसी जगह पर कार्रवाई हो चुकी थी। कार्रवाई के दौरान MCD के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, ताकि कानून-व्यवस्था… pic.twitter.com/xVY96iDOGR
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 15, 2026
15 Jul 2026 03:15 PM (IST)
15 Jul 2026 03:15 PM (IST)TMC के वरिष्ठ नेता मदन मित्रा ने दिया इस्तीफा
मदन मित्रा ने तृणमूल कांग्रेस (ममता बनर्जी) से इस्तीफा दे दिया है और रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी तृणमूल कांग्रेस (TMC) गुट में शामिल हो गए हैं।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: मदन मित्रा ने तृणमूल कांग्रेस (ममता बनर्जी) से इस्तीफा दे दिया है और रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी तृणमूल कांग्रेस (TMC) गुट में शामिल हो गए हैं।
उन्होंने कहा, "... मैंने अभिषेक बनर्जी को सुझाव दिया था कि वे 6 महीने या एक साल के लिए पार्टी… pic.twitter.com/b3SIMePVPb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2026
15 Jul 2026 02:40 PM (IST)
15 Jul 2026 02:40 PM (IST)नोएडा के ममूरा में बिल्डिंग में लगी आग में 2 की मौत
नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र स्थित ममूरा गांव में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी। इस अग्निकांड में 2 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कुछ लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं। दमकलकर्मियों ने राहत और बचाव अभियान चलाकर अब तक करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।
15 Jul 2026 02:34 PM (IST)
15 Jul 2026 02:34 PM (IST)नोएडा के ममूरा इलाके में बिल्डिंग में लगी भीषण आग
नोएडा के सेक्टर 66 में एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया। प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
15 Jul 2026 01:54 PM (IST)
15 Jul 2026 01:54 PM (IST)जन सुराज के वरिष्ठ नेता बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा भाजपा में शामिल
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को एक बड़ा झटका लगा है। जन सुराज के वरिष्ठ नेता बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।
15 Jul 2026 11:56 AM (IST)
15 Jul 2026 11:56 AM (IST)तमिलनाडु: पलानी मंदिर की जमीन पर 800 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू करने की मांग
तमिलनाडु के चेन्नई में पलानी मंदिर की जमीन के मुद्दे पर राज्य के पूर्व मंत्री पी.के. शेखर बाबू ने इंफ्रास्ट्रक्चर के काम को वापस शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा, "TVK सरकार ने 800 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम रोक दिया है जो चल रहा था। हमारी मांग है कि रुके हुए प्रोजेक्ट्स को फिर से शुरू किया जाए।"
15 Jul 2026 11:45 AM (IST)
15 Jul 2026 11:45 AM (IST)दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली विधेयक 2026' को दी मंजूरी
दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली विधेयक, 2026', नागरिकों को समयबद्ध और आसानी से सेवाएं पाने का अधिकार को मंजूरी दे दी है। यह सरकारी सेवाओं की डिलीवरी में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम सुधार है।
15 Jul 2026 10:43 AM (IST)
15 Jul 2026 10:43 AM (IST)मणिपुर पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया
मणिपुर पुलिस और 33 AR की एक संयुक्त टीम ने इंफाल वेस्ट जिले के वांगोई पुलिस स्टेशन के तहत लोकतक झील के पास इशोक मामंग लीकाई में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद का एक छिपा हुआ जखीरा बरामद किया।
A combined team of Manipur Police and 33 AR recovered a hidden cache of arms and ammunition from Ishok Mamang Leikai, near Loktak Lake under Wangoi-PS, Imphal West district during a search operation: Manipur Police pic.twitter.com/gbWK5SaZCn
— IANS (@ians_india) July 15, 2026
15 Jul 2026 09:37 AM (IST)
15 Jul 2026 09:37 AM (IST)जम्मू-कश्मीर में पुंछ पुलिस ने आतंकियों के ठिकानों का किया भंडाफोड़
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पुंछ में आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया और PIKA राइफल का गोला-बारूद जब्त किया। पुंछ पुलिस के अनुसार, जंगल वाले इलाके में रूटीन सर्च ऑपरेशन के दौरान PIKA राइफल के पुराने और जंग लगे कारतूस मिले।
Jammu and Kashmir | Security forces bust terror hideout in Poonch, seize PIKA rifle ammunition. Old rusted rounds of PIKA rifle found during routine search operation in forest area Poonch: Poonch Police
(Source: Poonch Police) pic.twitter.com/yMAp6xP0DS
— ANI (@ANI) July 15, 2026
15 Jul 2026 08:17 AM (IST)
15 Jul 2026 08:17 AM (IST)FBI को नीतीश कौशल की तलाश
FBI को नीतीश कौशल की तलाश है। उस पर एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल होने का आरोप है जो हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में शामिल रहा है। यह संगठन भारत के पंजाब राज्य में शुरू हुआ था और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर काम करता था। यह जानकारी एफबीआई ने ट्वीट कर दी।
FBI tweets, "Nitish Kaushal is wanted by the FBI for his alleged involvement in a transnational criminal organization engaged in, among other things, acts involving murder, kidnapping, drug trafficking, extortion, weapons trafficking, money laundering, and human smuggling. This… pic.twitter.com/H752ySe2i0
— ANI (@ANI) July 15, 2026
15 Jul 2026 07:37 AM (IST)
15 Jul 2026 07:37 AM (IST)राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अयोध्या पुलिस 2 आरोपियों को कस्टडी में लेगी
अयोध्या पुलिस राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जेल से आरोपी रामाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को अपनी कस्टडी में लेगी। आगे की जांच के लिए दोनों आरोपियों को 14 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी गई है।
Ayodhya, Uttar Pradesh: Ayodhya Police will take custody of accused Ramashankar Mishra and Subhash Srivastava from the jail in connection with the Ram Mandir donation theft case. Both accused have been granted 14 hours of police custody remand for further investigation. pic.twitter.com/sf8lg8Zeg9
— IANS (@ians_india) July 15, 2026
15 Jul 2026 07:10 AM (IST)
15 Jul 2026 07:10 AM (IST)यूएस ने ईरान के खिलाफ शुरू किए हमले
U.S. सेंट्रल कमांड के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे (ET) U.S. सेंट्रल कमांड की फोर्स ने ईरान के खिलाफ हमलों का एक और दौर शुरू किया। इसका मकसद ईरान की उन क्षमताओं को और कमजोर करना है जिनका इस्तेमाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हमले के लिए किया जाता है। ये हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब अमेरिकी फोर्स ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों की नाकेबंदी फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह नाकेबंदी शाम 4 बजे (ET) से लागू होगी।
15 Jul 2026 06:52 AM (IST)
15 Jul 2026 06:52 AM (IST)FIFA 2026: फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा स्पेन
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अपनी जगह बना ली है। फ्रांस को 2-0 से मात देकर स्पेन ने फाइनल मुकाबले पहुंच गई है।
15 Jul 2026 06:49 AM (IST)
15 Jul 2026 06:49 AM (IST)गुरुग्राम: झुंड सराय इलाके में 'लाइफलॉन्ग' कंपनी के एक गोदाम में लगी आग
हरियाणा के गुरुग्राम में पटौदी रोड पर झुंड सराय इलाके में 'लाइफलॉन्ग' कंपनी के एक गोदाम में आग लग गई। इस गोदाम में फिटनेस और मसाज का सामान रखा हुआ था। आग बुझाने का काम चल रहा है और आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
Gurugram, Haryana: A fire broke out at a Lifelong company warehouse in the Jhund Sarai area on Pataudi Road. The warehouse stored fitness equipment and massage equipment. Firefighting operations are underway, and the cause of the blaze is yet to be ascertained.
(Source: Fire… pic.twitter.com/FY3DKtXIuK
— IANS (@ians_india) July 14, 2026
15 Jul 2026 06:47 AM (IST)
15 Jul 2026 06:47 AM (IST)कर्नाटक के हालात पर सीएम डीके शिवकुमार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कर्नाटक में सूखे जैसे हालात को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
Karnataka CM DK Shivakumar writes a letter to Prime Minister Narendra Modi seeking urgent intervention in view of the emerging drought situation in Karnataka. pic.twitter.com/p9AeOTSrx8
— ANI (@ANI) July 15, 2026
Aaj ki taaja khabar 15 july 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! वायरल ऑडियो क्लिप मामले में BJP प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी गिरफ्तार
Aug 08, 2026 | 09:40 AMSL vs IND: पहले सेशन में फेल, फिर स्पिनर्स ने पलटा खेल! श्रीलंका XI पर भारत का शिकंजा, सुथार-कुलदीप चमके
Aug 08, 2026 | 09:37 AMOh My Dog Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला जोर, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानिए
Aug 08, 2026 | 09:32 AMअमित शाह मुंबई में: आज करेंगे NUCFDC के नए ऑफिस का उद्घाटन, सहकारी बैंकों के लिए शुरू होगी सहकार नव-क्रांति
Aug 08, 2026 | 09:24 AMमेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार
Aug 08, 2026 | 09:24 AMआप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
Aug 08, 2026 | 09:15 AMJana Nayagan Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ा विजय का जलवा, 200 करोड़ का सपना मुश्किल
Aug 08, 2026 | 09:14 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














