Lock Upp 2 में मारी एंट्री और अर्जुन कपूर के दिल में बजी घंटी, शो की इस कंटेस्टेंट पर आया दिल

Lock Upp 2 में अर्जुन कपूर की एंट्री ने शो का माहौल बदल दिया। एक तरफ उन्होंने कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल किए, तो दूसरी ओर पामेला सेरेना संग उनकी मजेदार बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया।
Arjun Kapoor in Lock Upp 2
लॉकअप 2 में अर्जुन कपूर की एंट्री (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Arjun Kapoor in Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो लॉकअप 2 इन दिनों काफी चर्चा में है। वैसे तो ये शो आए दिन नए नए कॉन्ट्रोवर्सीज से घिरा हुआ रहता है, लेकिन फिलहाल इस शो में एक मजेदार मोड़ देखने के लिए मिला है।

जहां एक ओर लॉकअप 2 से सुनीता आहूजा, माधुरी ग्रोवर, श्रेष्ठा अय्यर और रियाज अली जैसे कंटेस्टेंट्स की विदाई हो चुकी है, वहीं आकांक्षा चौधरी इस समय सीक्रेट रूम में है। इस हफ्ते जजमेंट डे पर शो से कौन सा खिलाड़ी एविक्ट होता है, ये देखना काफी एक्साइटिंग होगा।

जजमेंट डे पर हुई अर्जुन कपूर की एंट्री

इस हफ्ते लॉकअप 2 को लेकर ऑडियंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस हफ्ते शो में बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर की जजमेंट डे पर धमाकेदार एंट्री होने वाली है। वो इस हफ्ते शो में जनता की आवाज बनकर कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल करेंगे। अर्जुन ने सभी कंटेस्टेंट को लेकर इल्जाम 2.0 का दौर शुरू कर दिया। इसके अलावा शो के जेलर फराह खान और रितेश देशमुख ने भी हर्षद चोपड़ा को आड़े हाथों लिया।

वहीं दूसरी ओर धीरज धूपर ने शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को लेकर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने आकांक्षा को रेड फ्लैग बता दिया और कहा कि उनकी कुछ हरकतों से वे अनकंफर्टेबल हो जाते है, इस कमेंट को सुनकर आकांक्षा आगबबूला हो जाती है। इस हफ्ते दर्शकों को आकांक्षा और धीरज के बीच टशनबाजी देखने के लिए मिल सकती है।

पामेला पर आया अर्जुन का दिल

शो में गहमागहमी के बीच एक ऐसा भी मूवमेंट आया, जिसने सभी के मूड को अचानक ही चेंज कर दिया। अर्जुन कपूर ने शो के माहौल को लाइट करने के लिए पामेला और आकांक्षा चमोला की केमिस्ट्री को लेकर दोनों को जमकर छेड़ा। यहां तक की अर्जुन ने मस्ती मजाक में पामेला को शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया।

अर्जुन ने पामेला से कहा कि कलेश तो बहुत हो रहे हैं, मुझे वो कलेशी कॉर्नर यानी पामेला का भी काफी ज्यादा पसंद आया था। अर्जुन के इस कॉम्लिमेंट को सुनकर पामेला भी हंस पड़ी। तभी अर्जुन ने फिर से कहा कि मैं रेडी हूं। अभी छोकरा शादी के लिए भी जवान है। अर्जुन के इस मस्तीभरे प्रपोजल को सुनकर पामेला के गाल भी शर्म से लाल हो गए। उनकी दोस्त आकांक्षा भी उन्हें छेड़ने लगी। आगे अर्जुन ने कहा कि आपका और मेरा टेस्ट भी बिल्कुल सेम हैं, मुझे भी लड़कियां बहुत पसंद हैं। पामेला और अर्जुन का ये मस्तीभरा अंदाज दर्शकों को जरूर पसंद आने वाला हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com