-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 16 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 16 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: अमन उपाध्याय , प्रिया सिंह
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस के एवियां में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी आज नागपुर के संविधान चौक पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत आज स्लोवाकिया में कई अहम उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे इसके साथ ही पीएम आज फ्रांस के एवियां में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा भी लेंगे। इधर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद’ का उद्घाटन करेंगे। नागपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संविधान चौक पर बड़ा शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से शाम 4 बजे आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। इसके साथ ही राजस्थान के कोटा में 17 जून से प्रस्तावित देशव्यापी छात्र आंदोलन ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस आज दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक करेगी। देश और दुनिया की हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट के लिए नवभारत लाइव के इस पेज पर बने रहिए…
सम्बंधित ख़बरें
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
आज की ताजा खबर 17 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी आज 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन
आज की ताजा खबर 16 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 15 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी खबरें
16 Jun 2026 09:40 PM (IST)
16 Jun 2026 09:40 PM (IST)गाजियाबाद में युवक ने दो बहनों को मारी गोली
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित वाल्मीकि चौक इलाके में मंगलवार को एक युवक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
16 Jun 2026 08:23 PM (IST)
16 Jun 2026 08:23 PM (IST)उद्धव की शिवसेना के 9 में से 7 सांसद बना सकते हैं अलग गुट
टीएमसी के बाद शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 सांसद टूट सकते हैं। 19 जून को ये 6 सांसद अलग गुट बनाएंगे और इसके बाद शिवसेना में विलय हो जाएगा। दरअसल, 19 जून को एकनाथ शिंदे शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं।
16 Jun 2026 07:53 PM (IST)
16 Jun 2026 07:53 PM (IST)कर्नाटक सरकार ने बीएस श्रीधर को पदेन संयुक्त सचिव नियुक्त किया
कर्नाटक सरकार ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के लंबे समय से करीबी सहयोगी और बीईएमएल के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक बीएस श्रीधर को मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्य अधिकारी और सरकार का पदेन संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।
16 Jun 2026 06:54 PM (IST)
16 Jun 2026 06:54 PM (IST)G-7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात
Prime Minister Narendra Modi and US President Donald Trump seen interacting at the G7 Summit in Evian, France.
(Pics: DD News) pic.twitter.com/J7G1CoW1xB
— ANI (@ANI) June 16, 2026
16 Jun 2026 06:32 PM (IST)
16 Jun 2026 06:32 PM (IST)पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 अरेस्ट
दिल्ली में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 7 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश रच रहे थे आतंकी।
16 Jun 2026 04:20 PM (IST)
16 Jun 2026 04:20 PM (IST)दिल्ली-NCR का दायरा कम करने वाला प्रस्ताव खारिज
मंगलवार को सुबह 11 बजे दिल्ली में विज्ञान भवन में NCR प्लानिंग बोर्ड की 42वीं बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की। बैठक में एनसीआर का दायरा कम करने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। अब एनसीआर के सीमा क्षेत्र में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होगा। बैठक में हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के 5 जिलों को NCR से बाहर रखने का प्रस्ताव रखा था।
16 Jun 2026 04:02 PM (IST)
16 Jun 2026 04:02 PM (IST)सवाई माधोपुर में किसानों ने जाम किया दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खंडिप कस्बे में किसानों का आंदोलन चलस रहा है। पांचना बांध के कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर वहीं के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब किसानों ने अपना विरोध और तेज कर दिया है। इस बीच सैकड़ों किसान खंडिप में रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए हैं और दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग को बंद कर दिया है।
16 Jun 2026 02:32 PM (IST)
16 Jun 2026 02:32 PM (IST)कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक नए मामले में याचिका दायर करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंची हैं। उनके अदालत आगमन को देखते हुए उच्च न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Kolkata, West Bengal: Former CM Mamata Banerjee arrives at the Calcutta High Court to file a new matter pic.twitter.com/qQccunM4Xf
— IANS (@ians_india) June 16, 2026
16 Jun 2026 02:14 PM (IST)
16 Jun 2026 02:14 PM (IST)कोर्ट ले जाते समय टीएमसी नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडों से हमला
पश्चिम बंगाल के रानीगंज में पुलिस हिरासत में अदालत ले जाए जा रहे तृणमूल युवा कांग्रेस के नेता सौमित्र बनर्जी पर प्रदर्शनकारियों ने अंडों से हमला कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार बनर्जी को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षित अदालत परिसर पहुंचाया।
#WATCH रानीगंज, पश्चिम बंगाल | तृणमूल के युवा नेता सौमित्र बनर्जी पर पुलिस द्वारा कोर्ट ले जाते समय अंडों से हमला किया गया। पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और बनर्जी को सुरक्षित कोर्ट पहुंचाया।
सौमित्र बनर्जी को BJP नेता रवि केशरी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उन पर… pic.twitter.com/vZGCXLnK7c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 02:12 PM (IST)
16 Jun 2026 02:12 PM (IST)नाविकों की मौत का मुद्दा उठाएं पीएम: प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जी-7 (G7) शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने 3 भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाने की मांग की है। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि इस गंभीर मामले पर देश में खुलकर बात नहीं की जा रही है।
#WATCH दिल्ली | जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछा गया कि क्या PM मोदी को G7 में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ 3 भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाना चाहिए, तो उन्होंने कहा, "हां, उन्हें ऐसा करना चाहिए। यह हैरानी की बात है कि जो हो रहा है, उस पर हम खुलकर बात नहीं कर रहे… pic.twitter.com/VZmDvpWe22
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 02:01 PM (IST)
16 Jun 2026 02:01 PM (IST)कोलकाता: अपने आवास से रवाना हुईं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता स्थित अपने आवास से रवाना हो गई हैं। उनके इस दौरे और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मुस्तैद रखा गया है।
#WATCH पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने कोलकाता स्थित घर से रवाना हुईं। pic.twitter.com/uwuiJLDqVw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 01:36 PM (IST)
16 Jun 2026 01:36 PM (IST)दिल्ली: कालिंदी कुंज के ओ-जोन में चला बुल्डोजर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में यमुना के ओ-जोन (O-Zone) क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। एनजीटी के आदेशों का पालन करते हुए प्रशासन ने इस नदी तटीय क्षेत्र से अवैध झुग्गियों और पक्के मकानों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है।
#WATCH दिल्ली: कालिंदी कुंज के ओ-ज़ोन इलाके में अवैध झुग्गियों और मकानों को हटाया जा रहा है। pic.twitter.com/GbiNlfOh9J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 01:31 PM (IST)
16 Jun 2026 01:31 PM (IST)सुंदरबन: विद्याधरी नदी में पर्यटकों की खाली नाव डूबी
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबन क्षेत्र में विद्याधरी नदी में पर्यटकों की एक नाव अचानक डूब गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त नाव पर कोई भी पर्यटक सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और फिलहाल स्थानीय प्रशासन द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
#WATCH दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल): सुंदरबन इलाके में विद्याधरी नदी में पर्यटकों की एक नाव डूब गई। बचाव अभियान चल रहा है। नाव पर किसी पर्यटक के सवार होने की सूचना नहीं है और किसी बड़े नुकसान या हताहत की पुष्टि नहीं हुई है। pic.twitter.com/yuKqGybVIG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 01:28 PM (IST)
16 Jun 2026 01:28 PM (IST)पीएम मोदी का स्लोवाकिया दौरा संपन्न, द्विपक्षीय रिश्ते होंगे मजबूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया की अपनी ऐतिहासिक और उत्पादक यात्रा पूरी कर ली है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस दौरे के सकारात्मक परिणाम दोनों देशों के द्विपक्षीय और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
PM Modi says, "Concluding a historic and productive visit to Slovakia. The outcomes of this visit will go a long way in strengthening bilateral ties between our nations. Stronger trade relations will greatly benefit our youth. Gratitude to the Slovakian government and people for… pic.twitter.com/wvYjSRwTeK
— ANI (@ANI) June 16, 2026
16 Jun 2026 01:26 PM (IST)
16 Jun 2026 01:26 PM (IST)NEET Re-Examination: हेलीकॉप्टर से तिरुनेलवेली लाए जाएंगे पेपर
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में नीट यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। सुरक्षा तैयारियों के हिस्से के रूप में वायुसेना अधिकारियों की देखरेख में दिल्ली से मदुरै और फिर वहां से तिरुनेलवेली तक पेपर लाने का मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
#WATCH | Tirunelveli, Tamil Nadu | Arrangements have been made to transport the NEET re-examination question papers from Madurai to Tirunelveli by helicopter.
A trial landing of an Indian Army helicopter was conducted at the Tirunelveli Armed Reserve Ground as part of the… pic.twitter.com/kYgQqpoahv
— ANI (@ANI) June 16, 2026
16 Jun 2026 01:03 PM (IST)
16 Jun 2026 01:03 PM (IST)तेजस्वी की चिट्ठी पर बोले चिराग, जांच में सामने आएगा सच
खान सर और रौशन आनंद विवाद मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा उच्च स्तरीय जांच की मांग वाली चिट्ठी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ या किसी के साथ अन्याय न हो।
#WATCH | Patna, Bihar: On RJD leader Tejashwi Yadav's letter seeking a high-level probe into the Khan Sir-Raushan Anand row, Union Minister Chirag Paswan says, ".... An investigation is underway. The truth must come out. This is a matter of investigation; it's an issue connected… pic.twitter.com/DmHVCuQqM2
— ANI (@ANI) June 16, 2026
16 Jun 2026 12:40 PM (IST)
16 Jun 2026 12:40 PM (IST)दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में भारत के दो हवाई अड्डे शामिल
साल 2026 की 'प्रिक्स वर्सेल्स' की दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों की प्रतिष्ठित सूची में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस वैश्विक सूची में अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को शामिल किया गया है।
Adani Airport Holdings Limited (AAHL)'s Navi Mumbai International Airport (NMIA) and Terminal 2 of Lokapriya Gopinath Bordoloi International Airport (LGBIA), Guwahati, have featured on Prix Versailles's World’s Most Beautiful Airports List 2026. pic.twitter.com/UtlzXjQtby
— ANI (@ANI) June 16, 2026
16 Jun 2026 12:37 PM (IST)
16 Jun 2026 12:37 PM (IST)शहीद जितेंद्र शर्मा को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
असम में वायुसेना के विमान हादसे में शहीद हुए अलीगढ़ के वीर सपूत सार्जेंट जितेंद्र शर्मा का उनके पैतृक गांव सालपुर में पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस भावुक क्षण के दौरान हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने 'शहीद जितेंद्र अमर रहें' के नारों के बीच नम आंखों से विदाई दी।
16 Jun 2026 12:25 PM (IST)
16 Jun 2026 12:25 PM (IST)ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबरों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कुछ समय पहले तक 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा ब्रेंट क्रूड ऑयल अब गिरकर लगभग 83 डॉलर के स्तर पर आ गया है, जिससे भारत समेत दुनिया भर को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
16 Jun 2026 12:23 PM (IST)
16 Jun 2026 12:23 PM (IST)कन्नूर: तकनीकी खराबी के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट सुरक्षित लौटी
केरल के कन्नूर से सऊदी अरब के जेद्दा जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के महज दो घंटे के भीतर वापस लौटना पड़ा। कन्नूर एयरपोर्ट PRO के मुताबिक, विमान के इंजन में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया।
16 Jun 2026 12:02 PM (IST)
16 Jun 2026 12:02 PM (IST)हस्ताक्षर जालसाजी मामला: CID दफ्तर रवाना हुए अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी कथित हस्ताक्षर जालसाजी के एक मामले में पूछताछ के लिए सीआईडी (CID) कार्यालय के लिए रवाना हो गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी के समन के बाद वे कोलकाता स्थित अपने आवास से अधिकारियों के समक्ष पेश होने निकले हैं।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल | TMC नेता अभिषेक बनर्जी कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले में CID ऑफिस में पेश होने के लिए अपने घर से रवाना हुए। pic.twitter.com/VO7KpX5KCb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 11:56 AM (IST)
16 Jun 2026 11:56 AM (IST)विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में शामिल हुए ओम बिरला और मनसुख मांडविया
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित 'विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026' में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री मनसुख एल० मांडविया ने शिरकत की। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने युवाओं से संवाद किया और देश के विकास में उनकी भागीदारी को लेकर अपने विचार साझा किए।
16 Jun 2026 11:54 AM (IST)
16 Jun 2026 11:54 AM (IST)खान सर कोचिंग के गार्ड्स की जमानत पर सुनवाई टली
बिहार के पटना में खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर के सुरक्षाकर्मियों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पुलिस से केस डायरी और आपराधिक रिकॉर्ड तलब किया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 जून 2026 की तारीख तय की है, जिसके बाद ही जमानत पर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।
16 Jun 2026 11:32 AM (IST)
16 Jun 2026 11:32 AM (IST)NEET री-एग्जाम की सुरक्षा सख्त, वायुसेना और AI का पहरा
आगामी NEET यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रश्नपत्रों को राज्यों तक सुरक्षित पहुंचाने और परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए वायुसेना, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ के साथ-साथ आधुनिक एआई (AI) तकनीक की मदद ली जा रही है।
16 Jun 2026 11:11 AM (IST)
16 Jun 2026 11:11 AM (IST)वाराणसी: सड़क चौड़ीकरण के लिए दालमंडी में चला बुल्डोजर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दालमंडी बाजार में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान सड़क मार्ग को चौड़ा करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को हटाया गया।
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत दालमंडी बाज़ार में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।
(सोर्स: ACP दशाश्वमेध वाराणसी) pic.twitter.com/SulRGypbvz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 11:03 AM (IST)
16 Jun 2026 11:03 AM (IST)नीट री-एग्जाम से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, टेलीग्राम बैन
नीट यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी है। परीक्षा के फर्जी पेपर लीक और ठगी से जुड़ी अफवाहों को फैलने से रोकने के उद्देश्य से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर यह सख्त कदम उठाया गया है।
16 Jun 2026 10:29 AM (IST)
16 Jun 2026 10:29 AM (IST)टीएमसी बागी सांसदों पर दोनों पक्षों को सुनकर फैसला लेंगे स्पीकर
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों के मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लेंगे। इस सिलसिले में स्पीकर कार्यालय ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले मूल दल के सांसदों को ईमेल भेजकर बैठक के लिए बुलाया है, जिसके बाद ही बागी गुट के भविष्य पर फैसला होगा।
16 Jun 2026 10:18 AM (IST)
16 Jun 2026 10:18 AM (IST)तमिलनाडु के सीएम विजय ने विधानसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई में 17वीं राज्य विधानसभा के सदस्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। विधानसभा सचिवालय द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम आज से कलाईवानार अरंगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुरू हुआ है।
#WATCH | Chennai | Tamil Nadu CM Vijay inaugurates the training programme for Members of the 17th Tamil Nadu Legislative Assembly.
The programme, organized by the Tamil Nadu Legislative Assembly Secretariat, will be held over two days starting today at the Conference Hall on… pic.twitter.com/NUXpB3QO78
— ANI (@ANI) June 16, 2026
16 Jun 2026 10:08 AM (IST)
16 Jun 2026 10:08 AM (IST)दिल्ली के दयालपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर 40 वर्षीय एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान राशिद के रूप में हुई है, जिसे कई गोलियां लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
16 Jun 2026 10:06 AM (IST)
16 Jun 2026 10:06 AM (IST)योग दिवस से पहले ऋषिकेश में सेना के जवानों का योग शिविर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड के ऋषिकेश में भारतीय सेना के जवानों के लिए एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जवानों ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए योग की विभिन्न विधाओं और प्राणायाम का अभ्यास किया।
#WATCH ऋषिकेश, उत्तराखंड: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले भारतीय सेना के जवानों के लिए एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/gl8aaxPKI2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 09:51 AM (IST)
16 Jun 2026 09:51 AM (IST)खान सर विवाद: रामकृपाल यादव ने तेजस्वी को दी नसीहत
बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने खान सर-रोशन आनंद विवाद पर तेजस्वी यादव द्वारा लिखे गए पत्र पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को राजनीतिक रोटियां न सेंकने की सलाह देते हुए कहा कि सरकार मामले पर विचार कर रही है और सभी का दायित्व बच्चों के भविष्य के लिए अच्छा माहौल बनाना है।
#WATCH पटना: बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने खान सर-रोशन आनंद विवाद पर उच्च स्तरीय जांच के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव के पत्र पर कहा, "इन सब चीजों पर सरकार विचार कर रही होगी। लेकिन तेजस्वी यादव को राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकनी चाहिए। आप नेता प्रतिपक्ष हैं। सब लोगों का… pic.twitter.com/mlA5x6h5Ob
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 09:49 AM (IST)
16 Jun 2026 09:49 AM (IST)ओवैसी पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, सपा-कांग्रेस को घेरा
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ओवैसी अपने समाज के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं और नफरत नहीं फैलाते, जबकि सपा और कांग्रेस केवल मुसलमानों में नफरत फैलाने का काम करते हैं।
16 Jun 2026 09:25 AM (IST)
16 Jun 2026 09:25 AM (IST)पीएम मोदी और स्लोवाकिया के राष्ट्रपति ने देखा बच्चों का योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर स्लोवाकिया के स्कूली बच्चों द्वारा किए गए विशेष योग प्रदर्शन की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले युवाओं को योग अपनाते देखना और इसके जरिए लोगों को सेहत के प्रति एकजुट होते देखना बेहद सुखद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और मैं स्लोवाकिया के स्कूली बच्चों का खास योग प्रदर्शन देखकर बहुत खुश हुए। जैसे-जैसे दुनिया इंटरनेशनल योग दिवस के करीब आ रही है, युवाओं को योग अपनाते देखना बहुत अच्छा लग रहा है। यह देखकर भी खुशी हो रही है कि योग… pic.twitter.com/3po3esHgfP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 09:07 AM (IST)
16 Jun 2026 09:07 AM (IST)दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से सामने आए दृश्यों में तेज बारिश के बीच यात्रियों की आवाजाही और मौसम में आए बदलाव को साफ देखा जा सकता है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से है। pic.twitter.com/lbb82zTToP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 08:38 AM (IST)
16 Jun 2026 08:38 AM (IST)ओडिशा में सामाजिक बहिष्कार पर मानवाधिकार आयोग सख्त
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक परिवार के कथित सामाजिक बहिष्कार के मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस गंभीर घटना पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जहां सामुदायिक समर्थन न मिलने के कारण एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार समय पर नहीं हो सका था।
16 Jun 2026 08:33 AM (IST)
16 Jun 2026 08:33 AM (IST)नागपुर में धर्म परिवर्तन और जबरन वसूली का मामला, 2 गिरफ्तार
नागपुर के सोनेगांव पुलिस स्टेशन में एक महिला की शिकायत पर धर्म परिवर्तन, जबरन वसूली और जबरन रिश्ते में रखने के गंभीर आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और डिजिटल सबूत जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
#WATCH नागपुर | नागपुर सिटी पुलिस के ज़ोन 1 के डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP), सिंगा रेड्डी रुशिकेश ने कहा, "एक महिला की शिकायत के आधार पर, सोनेगांव पुलिस में एक FIR दर्ज की गई है। FIR में पीड़िता के बयान के अनुसार, उसे एक रिश्ते में मजबूर किया गया था। शिकायत में धर्म परिवर्तन और… pic.twitter.com/zMuVn8hB5Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 08:12 AM (IST)
16 Jun 2026 08:12 AM (IST)सर्वोच्च स्लोवाक सम्मान 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)' प्राप्त करने पर गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने इस ऐतिहासिक सम्मान को भारत की 140 करोड़ जनता को समर्पित करते हुए इसे दोनों देशों के बीच की स्थायी और मजबूत दोस्ती का प्रतीक बताया।
Honoured to receive The Order of the White Double Cross (1st Class) in Bratislava this evening. My gratitude to the people and Government of Slovakia for this honour, which belongs to the 140 crore people of India. I dedicate this award to the enduring friendship between India… pic.twitter.com/FXs96XremQ
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2026
16 Jun 2026 08:03 AM (IST)
16 Jun 2026 08:03 AM (IST)योग दिवस से पहले सीएम सैनी और स्पीकर ने किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मद्देनजर हरियाणा विधानसभा परिसर में एक विशेष योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस खास प्रशिक्षण सत्र में सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने खुद शामिल होकर योग क्रियाओं का अभ्यास किया।
#WATCH चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने इंटरनेशनल योग दिवस 2026 से पहले हरियाणा विधानसभा परिसर में आयोजित योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/Gy1OxTHc0Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 07:33 AM (IST)
16 Jun 2026 07:33 AM (IST)सातवें बड़े मंगल पर हनुमानगढ़ी में उमड़ा जनसैलाब
उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या में सातवें 'बड़े मंगल' के पावन अवसर पर हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इस विशेष दिन पर बजरंगबली के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए दूर-दूर से आए भक्त लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
#WATCH अयोध्या(उत्तर प्रदेश): सातवें 'बड़े मंगल' के अवसर पर हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/tkPP3z2wBF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 07:31 AM (IST)
16 Jun 2026 07:31 AM (IST)पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस' (प्रथम श्रेणी) से नवाजा गया है। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी द्वारा दिया गया यह ऐतिहासिक सम्मान किसी भी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 33वां वैश्विक पुरस्कार है।
#WATCH | स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी) से सम्मानित किया। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां वैश्विक… pic.twitter.com/Zt73P2bpIJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 07:30 AM (IST)
16 Jun 2026 07:30 AM (IST)राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर स्वामी चिदानंद ने दी प्रतिक्रिया
परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तुरंत एसआईटी (SIT) गठन करने के फैसले का स्वागत किया और जल्द सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई।
#WATCH | देहरादून, उत्तराखंड: परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम को चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर कहा, "अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के लिए चढ़ावे को लेकर कई अफवाहें हैं, लेकिन मुझे खुशी है कि राज्य के… pic.twitter.com/QNJLsSZs2p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
16 Jun 2026 07:06 AM (IST)
16 Jun 2026 07:06 AM (IST)ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमत हो गया- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर दावा करते हुए कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमत हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान को 300 मिलियन डॉलर दिए जाने की खबर पूरी तरह फर्जी है और इसे डेमोक्रेट्स की ओर से फैलाया गया है।
On Truth Social, US President Donald Trump posts, "Iran has agreed to never have a Nuclear Weapon! Also, the story that the U.S. is paying Iran 300 million Dollars is Fake News, put out by the Dumocrats!!! President DJT" pic.twitter.com/Ax0KEBYpjz
— ANI (@ANI) June 16, 2026
16 Jun 2026 06:59 AM (IST)
16 Jun 2026 06:59 AM (IST)पीएम मोदी आज G7 में हिस्सा लेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 जून को फ्रांस के एवियां में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए ट्रंप भी फ्रांस पहुंच चुके हैं।
Aaj ki taaja khabar 16 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: ना पद का दिखाया रौब और बनाया दबाव, JDA अध्यक्ष ने बीच सड़क खड़े होकर कटवाया अपना चालान
Jul 17, 2026 | 08:40 PMआमिर खान को सोनम वांगचुक का समर्थन करना चाहिए… हुसैन दलवई का बड़ा बयान, बोले- पता नहीं क्यों डरे हुए है
Jul 17, 2026 | 08:39 PMBFUHS Medical Officer Recruitment: पंजाब में MBBS डॉक्टरों के लिए 630 सरकारी नौकरियां, 53,100 रुपये तक सैलरी
Jul 17, 2026 | 08:33 PMमेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें… रविवार को मध्य रेल का मेगा ब्लॉक, लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा संचालन
Jul 17, 2026 | 08:30 PMWCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, 47 हजार से ज्यादा होगी शुरुआती सैलरी
Jul 17, 2026 | 08:20 PMअद्भुत: सागर में 500 साल पुरानी बस्ती के निशान! बंजर जमीन से निकल रहे मनके, 25 हजार रुपये तक कीमत
Jul 17, 2026 | 08:15 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM













