लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच आज स्ट्रीट डॉग्स के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की। सीजेआई जस्टिस गवई ने तीन जजों की बेंच का गठन किया था जिसमें जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन वी अंजारिया शामिल हुए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दो तरह के लोग हैं एक जो इस बारे में बोलते हैं और दूसरे जो परेशान हैं। एसजी ने कहा कि बच्चे मर रहे हैं। मैं एनिमल लवर हूं वो ठीक है लेकिन आंकड़ा देखिए। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल आदेश सुरक्षित रखा है।
14 Aug 2025 09:42 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को मचैल माता मंदिर के पास कुदरत ने आफत मचाया। यहां बादल फटने से 40 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया है। यह हादसा हिमालय स्थित माता चंडी के मंदिर की यात्रा के दौरान चिशोती क्षेत्र में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
14 Aug 2025 08:34 PM (IST)
दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं। लाल किले पर उचित प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था है और दिल्ली पुलिस द्वारा नियमित जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों को मिलाकर, 20,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।”
14 Aug 2025 07:44 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में, हमारी उपलब्धियां स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। पिछले वित्त वर्ष में 6.5% की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर के साथ, भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है, मुद्रास्फीति पर नियंत्रण बना हुआ है।
#WATCH | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "आर्थिक क्षेत्र में, हमारी उपलब्धियां स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। पिछले वित्त वर्ष में 6.5% की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर के साथ, भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है... मुद्रास्फीति… pic.twitter.com/cBbPsdgfGU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2025
14 Aug 2025 06:50 PM (IST)
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के आंतरिक फैसले को राजद नेता तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र की जीत बताया और सुप्रीम कोर्ट को इसके लिए धन्यवाद दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार बंद, सड़क पर, सदन में तथा सुप्रीम कोर्ट हर जगह लड़ाई लड़ी। RJD नेता ने आगे कहा कि हम लोगों ने जो मांग की उस पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगाया है।
14 Aug 2025 05:35 PM (IST)
ऑपरेशन सिंदूर में मुरीदके और बहावलपुर में आतंकवादी समूहों के मुख्यालयों और पाकिस्तानी सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाने वाले लड़ाकू पायलटों सहित नौ भारतीय वायु सेना अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित किया गया - जो युद्धकालीन वीरता का तीसरा सर्वोच्च पदक है।
Nine Indian Air Force officers, including fighter pilots who targeted terrorist groups’ headquarters in Muridke and Bahawalpur and Pakistan military assets in the Operation Sindoor awarded the Vir Chakra - the third highest wartime gallantry medal. https://t.co/yz3y4OTJs9 pic.twitter.com/IXLoguOUTe
— ANI (@ANI) August 14, 2025
Former Western Naval Commander Vice Admiral SJ Singh has been awarded Sarvottam Yudh Seva Medal for his role in Op Sindoor while Deputy Chief of Naval Staff Vice Admiral Tarun Sobti has been awarded the Uttam Yudh Sewa Medal.Director General Naval Operation Vice Admiral AN…
— ANI (@ANI) August 14, 2025
14 Aug 2025 05:23 PM (IST)
पीएम मोदी ने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। बचाव और राहत कार्य जारी हैं। जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
My thoughts and prayers are with all those affected by the cloudburst and flooding in Kishtwar, Jammu and Kashmir. The situation is being monitored closely. Rescue and relief operations are underway. Every possible assistance will be provided to those in need.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 14, 2025
14 Aug 2025 05:00 PM (IST)
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग (ECI) से पूछा कि क्या उसके लिए लापता मतदाताओं के नाम डिस्प्ले बोर्ड या अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डालना संभव है। कोर्ट ने कहा कि मृत, विस्थापित या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम डिस्प्ले बोर्ड या वेबसाइट पर प्रदर्शित करने से अनजाने में हुई गलतियों को सुधारने का भी अवसर मिलेगा।
सर्वोच्च अदालत ने ये टिप्पणी बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के खिलाफ दायर कई याचिकाओं की सुनवाई के दौरान की। इस दौरान कोर्ट ने 65 लाख मतदाता जिनका नाम कट गया गया है, उनकी सूची वेबसाइट पर डालने का आदेश दिया है।
14 Aug 2025 03:31 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पाडेर में बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में करीब 15 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन तुरंत राहत व बचाव कार्य में जुट गया है। साथ ही मौके पर हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन की व्यवस्था हो रही है।
14 Aug 2025 01:23 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पाडेर में बादल फटने की खबर सामने आ रही है। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की संभावना जताई जा है। लोकल प्रशासन तुरंत कार्रवाई में जुट गया है। साथ ही मौके पर हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था हो रही है।
14 Aug 2025 01:06 PM (IST)
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 अगस्त से चुनावी राज्य बिहार में यात्रा की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस ने इस यात्रा को 'वोटर अधिकार यात्रा' नाम दिया है।
14 Aug 2025 12:31 PM (IST)
SDM धरमाड़ी तारिक अज़ीज़ ने कहा, "... आज हमने दुनिया के सबसे बड़े रेलवे पुल पर तिरंगा रैली निकाली... यहां कई विभागों से लोग आए हुए हैं। हम कहना चाहते हैं कि हमारा तिरंगा बुलंद रहेगा तो हमारे हौसले बुलंद रहेंगे..."
#WATCH रियासी, जम्मू-कश्मीर: रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर तिरंगा रैली निकाली गई। pic.twitter.com/4zEdpKhEcG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2025
14 Aug 2025 11:35 AM (IST)
आवारा कुत्तों के मामले पर सुनवाई शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'दो तरह के लोग हैं एक जो इस बारे में बोलते हैं और दूसरे जो परेशान हैं।' वहीं एसजी ने कहा कि बच्चे मर रहे हैं। वीडियो देखिए बहुत सारे हैं। दूसरा विकल्प बधियाकरण है। मैं एनिमल लवर हूं वो ठीक है लेकिन आंकड़ा देखिए।
14 Aug 2025 10:30 AM (IST)
पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। शंभू गांव के पास टीम ने पटियाला-अंबाला हाईवे से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मोस्ट वांटेड गुर्गों को दबोचा है। बताया जा रहा है कि ये नेपाल से लौटकर बड़ी वारदात करने वाले थे।
14 Aug 2025 09:34 AM (IST)
दिल्ली में स्ट्रीट डॉग्स पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पशु अधिकार कार्यकर्ता और बीजेपी नेता मेनका गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डॉग्स को हटाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि और डॉग्स आ जाएंगे। मेनका गांधी ने अवैध मीट की दुकानों और चिकन सेंटरों पर कार्रवाई की पर जोर दिया।
14 Aug 2025 08:45 AM (IST)
ईओडब्ल्यू ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन मुंबई में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इनपर मुंबई के एक व्यवसायी दीपक कोठारी से 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है
14 Aug 2025 07:50 AM (IST)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। अब झूठी पहचान बताकर शादी करना और सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप या किसी भी ऑनलाइन माध्यम से धर्मांतरण के लिए उकसाने पर दंड होगा।
14 Aug 2025 06:45 AM (IST)
बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जिसके प्रभाव से मानसून अक्षीय रेखा सक्रिय होकर नीचे की ओर बढ़ेगी। दिल्ली में आज रात से कल तक छिटपुट मध्यम-भारी बारिश होने की संभावना है।
14 Aug 2025 06:42 AM (IST)
पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के दौरान फायरिंग हो गई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए।