RSS कार्यालय में संविधान भेंट करने की कोशिश, पुलिस ने युकां कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

RSS Office: युवक कांग्रेस द्वारा सेवाग्राम से संघ मुख्यालय तक मोर्चा निकाला गया था। युवा कांग्रेस ने संघ मुख्यालय में संविधान की प्रति देने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले ही वे गिरफ्तार हो गए।
RSS Office: युवक कांग्रेस द्वारा सेवाग्राम से संघ मुख्यालय तक मोर्चा निकाला गया था। युवा कांग्रेस ने संघ मुख्यालय में संविधान की प्रति देने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले ही वे गिरफ्तार हो गए।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मोर्चा (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Nagpur News: मनुस्मृति विचारधारा का त्याग कर संविधान स्वीकार करने का आग्रह करते हुए युवक कांग्रेस द्वारा सेवाग्राम से संघ मुख्यालय तक मोर्चा निकाला गया था। युकां संघ को संविधान की प्रति देना चाहती थी लेकिन पुलिस ने सक्करदरा चौक पर ही नाकेबंदी कर मोर्चा को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संघ के खिलाफ मनुस्मृति फेंको, संविधान स्वीकारों के नारे लगाए।

पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। युकां ते राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कहा कि संघ को अपने विषैले व विखंडित विचार छोड़कर संविधान को अपनाने, सामाजित असमानता के प्रयोग को बंद कर गांधीजी के अहिंसा व डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की समानता, स्वतंत्रता व बंधुत्व के मंत्र वाले संविधान को स्वीकार कर देश में एकता का रिश्ता मजबूत करने का आग्रह हम संविधान की प्रति सौंपकर करना चाहते थे।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी अजय छिकारा, प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे, सचिव एवं प्रदेश सह- प्रभारी नवजोत सिंह संधू सहित बड़ी संख्या में युकां पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

विषमता बढ़ाने वाली विचारधारा

प्रदेश अध्यक्ष मोरे ने कहा कि मनुस्मृति और संघ की बंच ऑफ थॉट्स असल में विभाजनकारी और विषमता बढ़ाने वाली विचारधारा है जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। आंदोलन में आदिल विद्रोही, कपिल ढोके, अनुराग भोयर, आकाश गूजर, अक्षय हेटे, रौनक चौधरी, मिथिलेश कन्हेरे भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि संघ ने संविधान की प्रति स्वीकार नहीं की। इसलिए युकां ने संघ के शताब्दी वर्ष में 100 संविधान प्रतियां रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजने का निर्णय लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com