
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taza Khabar: संभल के राया बुजुर्ग गांव में जुमे की नमाज के बाद लोग सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को हटाने में जुट गए। कल प्रशासन से मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के लोगो ने रिक्वेस्ट की थी कि प्रशासन मस्जिद पर बुलडोजर ना चलाए। वे खुद अवैध निर्माण को ध्वस्त कर देंगे।
03 Oct 2025 10:00 PM (IST)
कश्मीरी विस्थापितों को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला लिया है। विस्थापित परिवारों को फिर से राहत भत्ता देने का फैसला लिया जाएगा, जिससे उनके बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है। सरकार के इस फैसले से हजारों परिवारों को राहत मिलेगी डेढ़ साल से रुकी यह राशि अब दोबारा जारी की जाएगी। प्रत्येक विस्थापित परिवार के प्रत्येक सदस्य को 3250 रुपए प्रतिमाह की राशि दी जाएगी।
03 Oct 2025 09:30 PM (IST)
आध्यात्मिक गुरु आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "हम पाकिस्तान द्वारा कब्जाई गई ज़मीन वापस लेंगे। ऐसा करने का यही सही समय है। पाकिस्तान में इस समय अराजकता का माहौल है। मैं पाकिस्तान में भी शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ। अगर वे पाकिस्तान को नहीं संभाल पा रहे हैं, तो भारत लौट जाएं।"
#WATCH | Gwalior, MP | Spiritual guru Acharya Dhirendra Shashtri, also known as Bageshwar Dham Sarkar says, "We will take back the land occupied by Pakistan. This is the right time to do that. There is chaos right now in Pakistan. I am praying for peace in Pakistan also. If they… pic.twitter.com/VxLvLkodDM
— ANI (@ANI) October 3, 2025
03 Oct 2025 09:27 PM (IST)
मनीष सुरेशकुमार और कीर्तिवासन सुरेश ने 30वीं राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली। वहीं, महिला वर्ग के एकल फाइनल में वैष्णवी अदकर आकांक्षा नितुरे पहुंच गई हैं।
03 Oct 2025 09:25 PM (IST)
अजय राय ने भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि युद्ध के मैदान में सैनिक अपनी जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा करते हैं। हमारे सैनिकों की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। देश का सैनिक हमारे लिए सर्वोपरि है और उनके प्रति हमारे मन में सबसे ज्यादा सम्मान है। सैन्य अभियानों और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर पारदर्शिता जरूरी है। सरकार को चाहिए कि वह 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करे ताकि जनता के बीच भ्रम की स्थिति खत्म हो। सैनिकों के सम्मान और उनके बलिदान को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए।
03 Oct 2025 09:05 PM (IST)
हाल ही में हुए मामले में सरकार ने कहा है कि अब तक की जांच में किसी भी सिरप में जहरीले रसायन नहीं पाए गए हैं लेकिन दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप देने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) ने इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि छोटे बच्चों में कफ सिरप का अंधाधुंध उपयोग गंभीर खतरा बन सकता है।
03 Oct 2025 07:36 PM (IST)
नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, “पूर्णिया जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत की घटना बहुत ही दुखद है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।''
03 Oct 2025 06:14 PM (IST)
बिहार चुनाव से ठीक पहले बिहार के सरकारी कर्मचारियों-पेंशन भोगियों को नीतीश कुमार सरकार ने बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। नीतीश सरकार ने केंद्र सरकार के सातवें वेतनमान बढ़ोतरी लागू करने का फैसला किया है। इस फैसले में मंहगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। अब बिहार में मंहगाई भत्ता 55 फीसदी से बढ़ाकर 58 फीसदी हो गया।
03 Oct 2025 04:51 PM (IST)
मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राजनीतिक रैलियों के लिए सख्त एसओपी का सुझाव दिया। साथ ही, कोर्ट ने अभिनेता-राजनेता विजय की करूर रैली में पिछले महीने हुई भगदड़ की सीबीआई जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया। करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी। एम धंदापानी और एम जोतिरमन की पीठ ने भाजपा नेता उमा आनंदन की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर कार्यवाही करने से इनकार कर दिया, लेकिन याचिकाकर्ता को यह छूट दी कि यदि जांच ठीक से नहीं की जाती है तो वह अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
03 Oct 2025 03:56 PM (IST)
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने शुक्रवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान को उस स्थिति तक पहुंचाया, जहां उन्हें युद्धविराम की मांग करनी पड़ी। जब हमारे उद्देश्य पूरे हो गए तो हमने भी शांति का फैसला लिया। यह वह सबक है जो दुनिया को हमसे सीखना चाहिए।
03 Oct 2025 03:52 PM (IST)
संभल के राया बुजुर्ग गांव में जुमे की नमाज के बाद लोग सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को हटाने में जुट गए। कल प्रशासन से मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के लोगो ने रिक्वेस्ट की थी कि प्रशासन मस्जिद पर बुलडोजर ना चलाए। वे खुद अवैध निर्माण को ध्वस्त कर देंगे।
03 Oct 2025 03:04 PM (IST)
तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की रैली और उससे जुड़े घटनाक्रम लगातार विवादों में बने हुए हैं। अब एक नया मामला नामक्कल जिले से सामने आया है, जहां विजय की एक चुनावी रैली के दौरान हुई हिंसा के तहत एक निजी अस्पताल पर हमला किया गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है और टीवीके के नामक्कल जिला सचिव सतीश कुमार को आरोपी बनाया गया है।
03 Oct 2025 03:00 PM (IST)
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय संविधान की ताकत पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करते क्योंकि वह भारत का इतिहास जानते नहीं हैं। इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि राहुल गांधी एक सीरियल लायर हैं।
03 Oct 2025 12:34 PM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के रोहतक ने साबर डेयरी प्लांट के उद्घाटन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज साबर डेयरी ने दूध का उत्पादन करने वाले किसानों के कल्याण के लिए लगभग 350 करोड़ से पूरे देश का सबसे बड़ा दही, छाछ, योगर्ट और मिठाई प्लांट बनाने का काम पूरा किया है।
#WATCH रोहतक,हरियाणा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साबर डेयरी प्लांट के उद्घाटन में भाग लिया।
उन्होंने कहा, "आज साबर डेयरी ने दूध का उत्पादन करने वाले किसानों के कल्याण के लिए लगभग 350 करोड़ से पूरे देश का सबसे बड़ा दही, छाछ, योगर्ट और मिठाई प्लांट बनाने का काम पूरा किया… pic.twitter.com/LXjUVH5NcA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2025
03 Oct 2025 11:58 AM (IST)
आंध्र प्रदेश के अमरावती में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ठिकाने पर बड़ी कार्रवाई। पुलिस और बदमाशों में हुई फायरिंग के बाद 13 गिरफ्तार।
03 Oct 2025 10:34 AM (IST)
जुम्मे की नमाज पर बरेली दरगाह आला हजरत के प्रवक्ता नासिर कुरैशी ने कहा कि 4 अक्टूबर 2025 को ग्यारवी शरीफ का जुलूस निकलना है। यह निर्णय लिया गया है कि कल यह जुलूस नहीं निकाला जाएगा। हर हाल में शांति बनी रहनी चाहिए। कुछ संगठनों ने आज बंद का आह्वान किया था। दरगाह ने अपील की है कि सभी लोग शांति बनाए रखें, नमाज अदा करें और घर जाएं।
बरेली, उत्तर प्रदेश: 'जुम्मे की नमाज' पर दरगाह आला हज़रत के प्रवक्ता नासिर कुरैशी ने कहा, "...बरेली में 4 अक्टूबर 2025 को ग्यारवी शरीफ का जुलूस निकलना है। यह निर्णय लिया गया है कि कल यह जुलूस नहीं निकाला जाएगा...हर हाल में शांति बनी रहनी चाहिए। कुछ संगठनों ने आज बंद का आह्वान… pic.twitter.com/z8tVPrgE2d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2025
03 Oct 2025 09:43 AM (IST)
लद्दाख हिंसा मामले में गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अपने पति की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत गुरुवार को कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी।
03 Oct 2025 09:22 AM (IST)
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार, 3 अक्टूबर को बड़ी गिरावट के संकेत देखने को मिल रहा है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए लाल निशान में खुले। ट्रेड के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 173.88 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,809.43 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी तेजी से लुढ़कते हुए 64.20 अंक या 0.26 प्रतिशत टूटकर 24,772.10 पर कारोबार करने लगा।
03 Oct 2025 08:51 AM (IST)
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एम के स्टालिन और राज्यपाल आर एन रवि के सरकारी आवास को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए हैं और दोनों के आवासों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
03 Oct 2025 08:47 AM (IST)
दिल्ली में स्पेशल सेल की एक टीम ने कापसहेड़ा इलाके में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधी राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी आकाश राजपूत और राजस्थान के भरतपुर निवासी महिपाल हैं।
03 Oct 2025 08:19 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को आला हज़रत दरगाह और IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान के घर के बाहर 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लेकर इकट्ठा हुए लोगों के एक समूह द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन, पथराव और हिंसा के बाद बरेली शहर में भारी पुलिस बल तैनात है। अब तक 80 से ज़्यादा आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: 26 सितंबर को आला हज़रत दरगाह और IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान के घर के बाहर 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लेकर इकट्ठा हुए लोगों के एक समूह द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन, पथराव और हिंसा के बाद बरेली शहर में भारी पुलिस बल तैनात है।
अब तक 80 से ज़्यादा आरोपियों… pic.twitter.com/F3HpyZ5qPn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2025
03 Oct 2025 07:52 AM (IST)
कॉमेडियन कपिल शर्मा का कनाडा स्थित कैप्स कैफे फिर से खुल गया है, पिछले एक महीने से भी कम समय में यह दो बार फायरिंग की घटनाओं का शिकार हुआ है। पहली घटना जुलाई में हुई थी, जिसके बाद कैफे कुछ दिनों के लिए बंद रहा था। फिर 7 अगस्त को दूसरी बार फायरिंग की गई।
03 Oct 2025 07:36 AM (IST)
शिवसेना की दशहरा मेलावा रैली पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि यह दशहरा रैली सिर्फ शक्ति प्रदर्शन नहीं थी। शिवसेना किसानों के साथ-साथ बाढ़ पीड़ितों के साथ भी खड़ी है। यह दशहरा इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
#WATCH मुंबई: शिवसेना की दशहरा मेलावा रैली पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "यह दशहरा रैली सिर्फ़ शक्ति प्रदर्शन नहीं थी... शिवसेना किसानों के साथ-साथ बाढ़ पीड़ितों के साथ भी खड़ी है... यह दशहरा इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है कि शिव सैनिक मराठवाड़ा और विदर्भ के हमारे भाइयों और… pic.twitter.com/95FjKGC6xE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2025
03 Oct 2025 07:33 AM (IST)
अर्जेंटीना के सैंटियागो डेल एस्टेरो प्रांत में गुरुवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप रात 21:37 बजे (UTC) आया, जिसका केंद्र उत्तरी अर्जेंटीना के एल होयो शहर से 29 किलोमीटर पश्चिम में था।
03 Oct 2025 07:12 AM (IST)
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आज कांग्रेस कार्य समिति की बैठक पटना में होगी। इस बैठक में चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा होगी।
03 Oct 2025 06:46 AM (IST)
दिल्ली पुलिस ने छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी की तीन करीबी महिला सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिलाओं ने माना कि उन्होंने चैतन्यानंद के कहने पर छात्राओं पर दबाव बनाया।
03 Oct 2025 06:38 AM (IST)
बिहार की 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में आज शुक्रवार को 10-10 हजार रुपये आने वाले हैं। सीएम नीतीश कुमार महिला रोजगार योजना के तहत कुल 2500 करोड़ की राशी को लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।
03 Oct 2025 06:36 AM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री आज शुक्रवार को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। पहले रोहतक फिर कुरुक्षेत्र जाएंगे। शाम को चंडीगढ़ से वापसी होगी। करीब 6 घंटे का शेड्यूल जारी किया गया है। कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के किनारे मेला ग्राउंड में रैली रखी गई है। जहां 3 नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी भी होगी। इसके अलावा प्रदेश के 12 जिलों में कुल 825 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे।
03 Oct 2025 06:33 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के बरेली में आज जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा को लेकर शहर में कई सख्त नियम लागू किए गए हैं, वहीं इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी गई है।






