-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Tejashwi Yadav On Supreme Court Sir Verdict Democracy Wins
सुप्रीम कोर्ट ने हमारी मांग पर लगाई मुहर, SIR को लेकर तेजस्वी बोले- लोकतंत्र की जीत हुई
- Written By: अर्पित शुक्ला
SIR Row: तेजस्वी यादव ने सुप्रीम कोर्ट के SIR फैसले को लोकतंत्र की जीत बताया। कहा, हम प्रक्रिया का विरोध कर रहे थे। फैसला ऐतिहासिक है, भाजपा और चुनाव आयोग को मिला जवाब।

तेजस्वी यादव (Image- Social Media)
Tejashwi Yadav News: SIR पर सुप्रीम कोर्ट के आंतरिक फैसले को राजद नेता तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र की जीत बताया और सुप्रीम कोर्ट को इसके लिए धन्यवाद दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार बंद, सड़क पर, सदन में तथा सुप्रीम कोर्ट हर जगह लड़ाई लड़ी। RJD नेता ने आगे कहा कि हम लोगों ने जो मांग की उस पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगाया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग SIR का विरोध नहीं कर रहे थे बल्कि इसकी प्रक्रिया का विरोध कर रहे थे। आज दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।
तेजस्वी यादव ने आधार को जोड़ने के फैसले को ऐतिहासिक बताया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा और चुनाव आयोग दोनों को जवाब मिला है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और अमित शाह इस लोकतंत्र को खत्म करना चाहते थे। उनको जवाब मिल गया है और हम इस जननी से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे।
क्या कहा तेजस्वी यादव ने?
मीडिया से बात करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि “SIR को लेकर हम सभी विपक्षी दलों ने संसद से लेकर विधानसभा, सड़क तक या किसी भी मंच पर लड़ाई लड़ने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। आज सुप्रीम कोर्ट में बहस के बाद जो अंतरिम फैसला दिया है, हम कह सकते हैं कि लोकतंत्र की जीत हुई है”।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
वाशिम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 10.20 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन
कोपरी-पांचपाखाडी में SIR अभियान को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने खुद घर-घर जाकर बांटे गणना फॉर्म
सुप्रीम कोर्ट ने हमारी मांगों पर मुहर लगाया
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि “SIR की प्रक्रिया को लेकर हमारी जो मांगें रही हैं, आज सुप्रीम कोर्ट ने हमारी उन मांगों पर मुहर लगाने का काम किया है, हम शुरूआत से ही SIR का विरोध नहीं कर रहे थे बल्कि उसकी प्रक्रिया और जिस जानकारी को चुनाव आयोग छिपाने का काम कर रहा था, उसे लेकर हमारा विरोध था। आदेश दिया गया है कि आधार कार्ड को मान्य किया जाएगा, दूसरा जिन 65 लाख मतदाताओं का नाम काटा गया है उनके नाम की सूची को कारण बताते हुए बूथ स्तर पर लगाया जाएगा, तीसरा विज्ञापन जारी करके लोगों को इस बारे में बताया भी जाएगा।”
यह भी पढ़ें- बिहार में होगा लोकसभा चुनाव वाला खेल! राहुल गांधी की यात्रा वाली 22 सीटें BJP की; सेट हुए सभी समीकरण
क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग (ECI) से पूछा कि क्या उसके लिए लापता मतदाताओं के नाम डिस्प्ले बोर्ड या अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डालना संभव है। इस दौरान कोर्ट ने 65 लाख मतदाता जिनका नाम कट गया गया है, उनकी सूची वेबसाइट पर डालने का आदेश दिया है।
Tejashwi yadav on supreme court sir verdict democracy wins
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














