- Hindi News »
- India »
- Security Beefed Up Around Red Fort Ahead Of Independence Day
स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किला छावनी में तब्दील, दिल्ली की सुरक्षा में 20 हजार जवान तैनात
Delhi news: राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पुलिस हाई अलर्ट पर है। राजधानी की सुरक्षा में 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वहीं लाल किले को तो छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
- Written By: Saurabh Pal

लाल किला (फोटो-IANS)
Red Fort Security Increased:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले समेत कई जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और पुलिस द्वारा चेकिंग भी की जा रही है। इस बीच, दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं। लाल किले पर उचित प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था है और दिल्ली पुलिस द्वारा नियमित जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों को मिलाकर, 20,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।”
मधुर वर्मा ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस हर स्तर पर सुरक्षा को और मजबूत कर रही है। लाल किले और उसके आसपास सभी वीवीआईपी रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस बार हमने सीसीटीवी कैमरों में वीडियो एनालिटिक्स का भी इस्तेमाल किया है, जिसमें चेहरे की पहचान प्रणाली, छोड़ी गई वस्तुओं का पता लगाना और लोगों की गिनती करना शामिल है। पहली बार पार्किंग में भी अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है। हमने लाल किले पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके अलावा, मल्टी एजेंसी के साथ कॉर्डिनेट करके दिल्ली पुलिस ने एंटी ड्रोन अरेंजमेंट भी किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन! 2 यात्रियों से ₹48 करोड़ का ड्रग्स बरामद; 115 सोने की छड़े पकड़ी
’20 से 25 हजार गेस्ट लाल किले पर आएंगे’
ज्वाइंट कमिश्नर मधुर वर्मा ने बताया कि अनुमानित तौर पर 20 से 25 हजार गेस्ट लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए पहुंचते हैं, जिनमें वीआईपी गेस्ट और आम जनता भी शामिल है। मैं लोगों से अपील करूंगा कि वह कार्यक्रम स्थल पर सुबह 6 से 6:30 के बीच पहुंचे। इसके बाद वीवीआईपी मूवमेंट शुरू हो जाएगा और रोड पर आवाजाही भी प्रतिबंधित भी रहेगी।
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मु का देश के नाम संबोधन, जानें क्या कुछ कहा
हाई राइज बिल्डिंगों दिल्ली पुलिस के जवान तैनात
मधुर वर्मा ने कहा, “दिल्ली पुलिस ने चांदनी चौक, कश्मीरी गेट और जामा मस्जिद के पास सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया है। दिल्ली पुलिस के पास इस इलाके में रहने वाले लोगों की फोटो समेत सभी जानकारी पहले से ही मौजूद है। साथ ही, लाल किले के पास मौजूद हाई राइज बिल्डिंगों में भी दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी।”
Security beefed up around red fort ahead of independence day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM











