-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- 85 New Kendriya Vidyalayas And 28 Navodaya Vidyalayas Will Be Opened In The Country Centre Has Given Approval Many Students Will Get Benefit
देश में खुलेंगे 85 नए केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, केन्द्र ने दी मंजूरी; इतने छात्रों को मिलेगा लाभ
- Written By: अमन उपाध्याय
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोलने की घोषणा की है।

नरेन्द्र मोदी ( सोर्सः सोशल मीडिया )
नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोलने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने इस विषय पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “स्कूली शिक्षा को ज्यादा सुलभ बनाने के लिए सरकार ने 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और रोजगार के भी कई नए अवसर बनेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
स्कूली शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा सुलभ बनाने के लिए हमारी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इस कदम से जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ होगा, वहीं रोजगार के भी बहुत सारे नए अवसर बनेंगे।https://t.co/xQmO7rvEFh — Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2024
इसके साथ ही, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से 28 नए नवोदय विद्यालय खोलने की भी स्वीकृति दी गई है।
Empowering young minds across Bharat with quality education. Cabinet approves:
📚 85 new Kendriya Vidyalayas & 01 expansion of existing KV
📚 28 new Navodaya Vidyalayas pic.twitter.com/rUqTjqA4M3 — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) December 6, 2024
82,000 से अधिक छात्रों को मिलेगा लाभ
इन नए केंद्रीय विद्यालयों के खुलने से देश भर में 82,000 से अधिक छात्रों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का लाभ मिलेगा। बयान में कहा गया कि 2025-26 तक आठ वर्षों की अवधि में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना और एक मौजूदा केंद्रीय विद्यालय के विस्तार के लिए धन की कुल अनुमानित आवश्यकता लगभग 5,872.08 करोड़ रुपये है। पीआईबी अनुसार,आज की तारीख तक सुचारू रूप से चल रहे केंद्रीय विद्यालयों की संख्या 1,256 है जिनमें से तीन विदेश- मॉस्को, काठमांडू और तेहरान में स्थित हैं। इन स्कूलों में लगभग 13.56 लाख छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
1962 में केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी दी गई थी
आपको बता दें कि भारत सरकार ने नवंबर 1962 में केन्द्रीय विद्यालयों की योजना को मंजूरी दी थी, ताकि स्थानांतरित होने वाले केन्द्रीय सरकार/रक्षा कर्मचारियों के बच्चों के लिए पूरे देश में एक समान मानक की शैक्षिक सुविधाएँ प्रदान की जा सकें। परिणामस्वरूप, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक इकाई के रूप में “केन्द्रीय विद्यालय संगठन” की शुरुआत की गई। शुरुआत में, शैक्षणिक वर्ष 1963-64 के दौरान रक्षा स्टेशनों में 20 रेजिमेंटल स्कूलों को केन्द्रीय विद्यालयों के रूप में लिया गया।
केन्द्रीय विद्यालय मुख्य रूप से रक्षा और अर्धसैनिक बलों सहित केन्द्र सरकार के स्थानांतरणीय और गैर-स्थानांतरणीय कर्मचारियों के बच्चों तथा देश के दूरदराज और अविकसित स्थानों में रहने वाले लोगों सहित अस्थिर जनसंख्या के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खोले जाते हैं।
NEP में केंद्रीय विद्यालय को पीएम श्री स्कूल नामित किया गया
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसरण में, लगभग सभी केंद्रीय विद्यालयों को PM श्री स्कूल के रूप में नामित किया गया है, जो एनईपी 2020 के कार्यान्वयन को दर्शाता है और दूसरों के लिए अनुकरणीय विद्यालय के रूप में कार्य करता है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवीन शिक्षण पद्धति और अद्यतन बुनियादी ढाँचे के कारण KV सबसे अधिक मांग वाले स्कूलों में से एक हैं। हर साल केवी में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है और सीबीएसई द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों का प्रदर्शन लगातार सभी शैक्षणिक प्रणालियों में सर्वश्रेष्ठ रहा है।
85 new kendriya vidyalayas and 28 navodaya vidyalayas will be opened in the country centre has given approval many students will get benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMफर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
Jul 02, 2026 | 01:38 PMकौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
Jul 02, 2026 | 01:33 PMपार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
Jul 02, 2026 | 01:32 PMकचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
Jul 02, 2026 | 01:31 PMउज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













