- Hindi News »
- India »
- Union Cabinet Approves Rithala To Kundli Corridor In The Fourth Phase Of Delhi Metro Project
Delhi Metro: रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 4 साल में काम पूरा होगा काम
- Written By: विधी शर्मा
Delhi Metro: देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो परियोजना के चौथे चरण रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है। करीब 26.463 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर दिल्ली और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम करेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के चरण 4 परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह नया कॉरिडोर रिठाला – नरेला – नाथूपुर क्षेत्र के लोगों के लिए सौगात साबित होगा। साथ ही यह कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी एवं पड़ोसी राज्य हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी को और बढ़ाएगा।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा है कि देश भर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। इस दिशा में, हमारी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दी है। इससे दिल्ली और हरियाणा के बीच आवागमन और भी आसान हो जाएगा।
देशभर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। इसी दिशा में हमारी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को स्वीकृति दी है। इससे दिल्ली-हरियाणा के बीच आना-जाना और आसान होगा।https://t.co/tJoTOTUPTi — Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2024
6,230 करोड़ रुपये की होगी लागत
मोदी कैबिनेट द्वारा इस कॉरिडोर को मंजूरी की तिथि से चार वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य सामने रखा गया है। इस परियोजना की पूर्ण लागत 6,230 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस परियोजना को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) द्वारा भारत सरकार (जीओआई) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार (जीएनसीटीडी) के मौजूदा 50:50 विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) द्वारा चार वर्ष में कार्यान्वित किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि यह लाइन वर्तमान में कार्यरत शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) – रिठाला (रेड लाइन) कॉरिडोर का विस्तार होगी। साथ ही नरेला, बवाना और रोहिणी के कुछ इलाकों आदि जैसे राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी। इस पूरे खंड में 21 स्टेशन शामिल होंगे। इस कॉरिडोर के सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘नेहरू से बहुत आगे निकले PM मोदी’, चंद्रकांत पाटिल ने शरद पवार की गुगली का दिया करारा जवाब
दिल्ली में बिजली की दरें बढ़ाने की तैयारी: 500 यूनिट से ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को चुकाने होंगे अधिक दाम
फ्रांस-स्लोवाकिया के दौरे पर निकले PM मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; रक्षा साझेदारी पर रहेगा फोकस
Navabharat Nishanebaaz: नेहरू और मोदी में क्यों तुलना, क्या जरूरी है कार्यकाल गिनना
Seamless connectivity between Delhi & Haryana!
🚇New metro corridor approved; Rithala – Narela – Nathupur
•Length: 26.463 km
•Stations: 21 elevated
•Cost: ₹6,230 crore This will reduce travel time, ease traffic congestion and foster urban mobility.#CabinetDecision pic.twitter.com/IIAnxJV0rB — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) December 6, 2024
निर्माण पूरा होने के बाद, रिठाला – नरेला – नाथूपुर कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित शहीद स्थल न्यू बस अड्डा स्टेशन को दिल्ली से होकर हरियाणा के नाथूपुर से भी जोड़ेगा, जिससे पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कनेक्टिविटी को काफी बढ़ावा मिलेगा।
दिल्ली से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
जानकारी दी जा रही है कि चरण 4 परियोजना का यह नया कॉरिडोर NCR में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की पहुंच का विस्तार करेगा जिससे अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रेड लाइन के इस विस्तार से सड़कों पर भीड़भाड़ कम होगी, जिससे मोटर वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो का हरियाणा में चौथा विस्तार होगा। वर्तमान में, दिल्ली मेट्रो हरियाणा के गुरुग्राम, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ तक संचालित होती है।
इस पूरे खंड में 21 स्टेशन शामिल होंगे। इस कॉरिडोर के सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। इस कॉरिडोर पर रिठाला, रोहिणी सेक्टर 25, रोहिणी सेक्टर 26, रोहिणी सेक्टर 31, रोहिणी सेक्टर 32, रोहिणी सेक्टर 36, बरवाला, रोहिणी सेक्टर 35, रोहिणी सेक्टर 34, बवाना औद्योगिक क्षेत्र – 1 सेक्टर 3, 4, बवाना औद्योगिक क्षेत्र – 1 सेक्टर 1, 2, बवाना जेजे कॉलोनी, सनोथ, न्यू सनोथ, डिपो स्टेशन, भोरगढ़ गांव, अनाज मंडी नरेला, नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नरेला, नरेला सेक्टर 5, कुंडली और नाथूपुर ये स्टेशन बनेंगे।
हरियाणा से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
बता दें कि डीएमआरसी द्वारा वर्तमान में दिल्ली और एनसीआर में 288 स्टेशनों के साथ लगभग 392 किलोमीटर की कुल 12 मेट्रो लाइनें संचालित की जा रही हैं। आज, दिल्ली मेट्रो के पास भारत का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है और यह दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो में से एक है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Union cabinet approves rithala to kundli corridor in the fourth phase of delhi metro project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Anil Kapoor Reality Show: जुगाड़ बनाम जीनियस! अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं नया रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
Jun 13, 2026 | 05:26 PMवड़ा पाव के साथ पोज देना पड़ा भारी, Cocktail 2 के स्टार्स शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हुए ट्रोल
Jun 13, 2026 | 05:25 PMजोगीसाखरा गोटुल अध्ययन केंद्र के विकास के लिए निधि की मांग, विधायक अभिजीत वंजारी को सौंपा ज्ञापन
Jun 13, 2026 | 05:24 PMऑपरेशन टाइगर को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रताप जाधव को बड़ा दावा! बताया कब होगा पूरा, उद्धव गुट में मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 05:23 PMदेश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सिराज-उल-उलूम फाउंडेशन के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज
Jun 13, 2026 | 05:22 PMउज्जैन: शिप्रा नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत, भांजे को बचाने नदी में कूदे मामा की भी गई जान
Jun 13, 2026 | 05:21 PMबागी सांसदों को BJP कभी स्वीकार नहीं करेगी, कल्याण बनर्जी के बदले तेवर, अभिषेक पर पिघला दिल
Jun 13, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM














