- Hindi News »
- India »
- 78th Independence Day Pm Modi Youth Politics End Familyism And Dynasty Politics Ucc One Nation One Election
परिवारवाद-वंशवाद को खत्म करने राजनीति में आए युवा, PM मोदी ने वन नेशन, वन इलेक्शन और UCC का भी किया जिक्र
- Written By: किर्तेश ढोबले
पीएम मोदी ने देश के युवाओं से राजनीति के माध्यम से देश की सेवा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं की भागीदारी जितनी ज्यादा होगी, राष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा। साथ ही उन्होंने भारत को ‘विकसित राष्ट्र' बनाने का संकल्प व ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव' का सपना साकार करने का आह्वान किया ।

परिवारवाद, वंशवाद को खत्म करने राजनीति में आए युवा (फोटो सौजन्य: पीटीआई)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार और राजनीति में परिवारवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। पीएम मोदी ने देश के युवाओं से राजनीति के माध्यम से देश की सेवा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं की भागीदारी जितनी ज्यादा होगी, राष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा। साथ ही उन्होंने भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने का संकल्प व ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का सपना साकार करने का आह्वान किया ।
पीएम मोदी ने देश के युवाओं से राजनीति के माध्यम से देश की सेवा करने का आग्रह किया। इसके लिए उन्होंने देश के ऐसे युवाओं को राजनीति में आने का आव्हान किया है। जिसके परिवार से कोई राजनीति में न हो। पीएम मोदी ने देश के युवाओं से राजनीति के माध्यम से देश की सेवा करने का आग्रह किया।
युवाओं को राजनीति में आने का आग्रह
उन्होंने कहा कि देश में युवाओं की भागीदारी जितनी ज्यादा होगी, राष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा। इस भागीदारी के कई तरीके हैं। अगर आप सक्रिय राजनीति में आते हैं, तो आप परिवारवाद के राजनीति के प्रभाव को उतना ही कम करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आपको पता है कि भाई-भतीजावाद, जातिवाद समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन्हें राजनीति से खत्म करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
यह भी पढे़ं:- PM मोदी ने की इंदिरा गांधी की बराबरी, तोड़ा मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड
देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता हो
राष्ट्र को संबोधित मोदी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और इसके बारे में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लेख किया तथा इस विषय पर देश में गंभीर चर्चा की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘देश का एक बहुत बड़ा वर्ग मानता है कि जिस नागरिक संहिता को लेकर हम लोग जी रहे हैं, वह सचमुच में साम्प्रदायिक और भेदभाव करने वाली संहिता है। मैं चाहता हूं कि इस पर देश में गंभीर चर्चा हो और हर कोई अपने विचार लेकर आए।” उन्होंने कहा, ‘‘जो कानून धर्म के आधार पर देश को बांटते हैं, ऊंच-नीच का कारण बन जाते हैं… उन कानूनों का आधुनिक समाज में कोई स्थान नहीं हो सकता। अब देश की मांग है कि देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता हो।”
बार-बार चुनाव को लेकर भी कही ये बात
बार-बार चुनाव से देश की प्रगति में गतिरोध पैदा होने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से की गई किसी भी योजना की घोषणा को अक्सर चुनावी नफे-नुकसान से जोड़ दिया जाता है। उन्होंने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस बारे में देश में व्यापक चर्चा हुई है, सभी राजनीतिक दलों ने अपने विचार रखे हैं और इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट भी तैयार की है।
वन नेशन, वन इलेक्शन
उन्होंने कहा, “वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए देश को आगे आना होगा। मैं लाल किले से देश के राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं, देश के संविधान को समझने वाले लोगों से आग्रह करता हूं कि भारत की प्रगति के लिए, भारत के संसाधनों का सर्वाधिक उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के सपने को साकार करने के लिए आगे आएं।”
यह भी पढे़ं:- 78वां स्वतंत्रता दिवस पर बोले PM मोदी- देश में हो एक सेकुलर सिविल कोड
स्थानीय निकायों को दिया ये सुझाव
प्रधानमंत्री ने स्थानीय निकायों से लेकर जिलों और राज्यों तक देश की तीन लाख से अधिक शासन इकाइयों से कहा कि वे लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए कम से कम दो सुधार करें। नागरिकों की गरिमा की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि किसी को यह शिकायत नहीं करनी चाहिए कि उन्हें वह नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था। हर क्षेत्र में आधुनिकता और प्रौद्योगिकी की जरूरत रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार इस पर काम कर रही है और इसकी नीतियों ने हर क्षेत्र को मजबूत किया है।
78th independence day pm modi youth politics end familyism and dynasty politics ucc one nation one election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














