- Hindi News »
- Gujarat »
- Pm Modi In Swabhiman Parv Said Aurangzeb Tried To Convert The Somnath Temple Into A Mosque
‘औरंगजेब ने सोमनाथ मंदिर को मस्जिद बनाने की कोशिश की’, स्वाभिमान पर्व में बोले पीएम मोदी
- Written By: अर्पित शुक्ला
Somnath Swabhiman Parv: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर पावन श्री सोमनाथ मंदिर परिसर से देश को संबोधित किया।

पीएम मोदी
PM Modi Somnath Visit: गुजरात के पावन सोमनाथ धाम में आस्था, राष्ट्रगौरव और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर से देश को संबोधित किया।
अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जय सोमनाथ’ के जयघोष के साथ मंदिर परिसर को गूंजायमान कर दिया, जिससे श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत के करोड़ों-करोड़ नागरिकों की शाश्वत आस्था, साधना और अटूट संकल्प का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्व सिर्फ एक आयोजन नहीं है, बल्कि भारत की सनातन चेतना, सांस्कृतिक विरासत और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने सोमनाथ मंदिर को मस्जिद बनाने की कोशिश की थी।
पीएम मोदी ने शौर्य यात्रा के बाद की पूजा अर्चना
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह गिर सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में भाग लिया, इसके बाद सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। शौर्य यात्रा के दौरान पीएम मोदी भगवान शिव का डमरू लिए हुए दिखाई दिए, और इस यात्रा में उनका नेतृत्व स्वाभिमान, शौर्य और सांस्कृतिक विरासत का संदेश दे रहा था। पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर की महत्वता को समझाते हुए कहा कि यह मंदिर शाश्वत दिव्यता का प्रतीक है, जो पीढ़ियों से लोगों को मार्गदर्शन देता आ रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर भी यह लिखा: “सोमनाथ शाश्वत दिव्यता का प्रतीक है, और इसकी पवित्र उपस्थिति पीढ़ियों से लोगों का मार्गदर्शन करती आ रही है।”
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे दुनिया भर में भारतीय संस्कृति का संदेश फैलेगा।
#WATCH | सोमनाथ, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब महमूद गजनी से लेकर औरंगजेब तक तमाम आक्रांता सोमनाथ पर हमला कर रहे थे तो उन्हें लग रहा था कि उनकी तलवार सनातन सोमनाथ को जीत रही है, वे मज़हबी कट्टरपंथी यह नहीं समझ पाए कि जिस सोमनाथ को वे नष्ट करना चाहते हैं उसके नाम… pic.twitter.com/LUkNCBDd6J — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
सोमनाथ केवल एक तीर्थ नहीं भारत की सांस्कृतिक आत्मा
एम मोदी ने भावुक शब्दों में कहा कि पवित्र श्री सोमनाथ मंदिर में इस महापर्व का सहभागी बनना उनके जीवन का अविस्मरणीय और अमूल्य क्षण है। उन्होंने कहा कि यहां का वातावरण, उत्सव की भव्यता और दिव्यता मन को गहरे तक स्पर्श करती है। उन्होंने कहा, ‘यह वातावरण, यह उत्सव अद्भुत है। यह एक दिव्य और भव्य अवसर है। इस आयोजन में गर्व है, गरिमा है और गौरव है।’
पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में उपस्थित होना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि सोमनाथ केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक आत्मा, उसकी अखंडता और उसके आत्मविश्वास का प्रतीक है, जिसने हर चुनौती के बावजूद अपने अस्तित्व और गौरव को बनाए रखा।
हर युग में सोमनाथ पुन: स्थापित होता रहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सोमनाथ का इतिहास विनाश और पराजय का इतिहास नहीं है, यह विजय और पुनर्निमाण का है। हमारे पूर्वजों के पराक्रम का है, हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान का है। आक्रांता आते रहे लेकिन हर युग में सोमनाथ पुन: स्थापित होता रहा, इतनी सदियों का संघर्ष, इतना महान धैर्य, सृजन और पुनर्निमाण का यह जीवट, दुनिया के इतिहास में ऐसा उदाहरण मिलना मुश्किल है।”
यह भी पढ़ें- हाथों में डमरू और 108 घोड़ो का जुलूस, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कुछ इस अंदाज में दिखे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब महमूद गजनी से लेकर औरंगजेब तक तमाम आक्रांता सोमनाथ पर हमला कर रहे थे तो उन्हें लग रहा था कि उनकी तलवार सनातन सोमनाथ को जीत रही है, वे मज़हबी कट्टरपंथी यह नहीं समझ पाए कि जिस सोमनाथ को वे नष्ट करना चाहते हैं उसके नाम में ही ‘सोम’ अर्थात ‘अमृत’ जड़ा हुआ है। उसके ऊपर सदाशिव महादेव के रूप में वह चैतन्य शक्ति प्रतिष्ठित है जो कल्याणकारी भी है और शक्ति का स्रोत भी है।”
Pm modi in swabhiman parv said aurangzeb tried to convert the somnath temple into a mosque
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














