प्याज और लहसुन खाने के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, कैसे करें इसका सेवन जानिए
Health Tips: भले ही प्याज की खुशबू कभी रुला सकती है,और लहसुन की गंध कई बार नाक सिकोड़ने पर मजबूर कर देती है, लेकिन अगर इनके फायदे जान लेंगे तो इन्हें रोज की डाइट में शामिल किए बिना रह नहीं सकेंगे।
- Written By: सीमा कुमारी
प्याज और लहसुन खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of Garlic and Onion Water: प्याज और लहसुन भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। जिसके बिना खाने की कल्पना करना मुश्किल है। दाल-सब्जी से लेकर बिरयानी तक, ये हर खाने में स्वाद बढ़ा देते हैं। ऊपर से, इनके फायदे भी कम नहीं हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये दोनों ही चीजें खाने में स्वाद का तड़का लगाने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्याज और लहसुन खाने से इम्युनिटी बढ़ती है और पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। भले ही प्याज की खुशबू कभी रुला सकती है,और लहसुन की गंध कई बार नाक सिकोड़ने पर मजबूर कर देती है, लेकिन अगर इनके फायदे जान लेंगे तो इन्हें रोज की डाइट में शामिल किए बिना रह नहीं सकेंगे।
प्याज और लहसुन दोनों को ही स्वास्थ्यवर्धक तत्वों से भरपूर है। इसके अनगिनत फायदे भी है। आइए जानते है इसके फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
MP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
प्याज और लहसुन खाने के फायदे-
-
इम्यूनिटी होती है मजबूत
लहसुन और प्याज खाने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप खुद को कई तरह की मौसमी समस्याओं और संक्रमणों से बचा सकते हैं।
-
हार्ट हेल्थ के लिए बड़ा कारगर
प्याज और लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम या कंट्रोल किया जा सकता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि प्याज और लहसुन खाना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
-
जोड़ों के दर्द से राहत
बता दें कि प्याज और लहसुन के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे सूजन को कम किया जा सकता है। अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, तो यह पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
-
पाचन-तंत्र और बॉडी डिटॉक्स में मिलेगी मदद
लहसुन और प्याज खाने से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। अगर आप अपच, कब्ज और गैस जैसी परेशनियों का सामना कर रहे हैं, तो आपके लिए लहसुन और प्याज खाना फायदेमंद हो सकता है। लहसुन और प्याज में मौजूद गुण पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं। इससे पाचन क्रिया में सुधार हो सकता है।
-
वजन घटाने में कारगर
प्याज और लहसुन खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। दरअसल, प्याज में फाइबर की अच्छी मात्रा और कैलोरी कम होती है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं, लहसुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें:रात को सोने से पहले तलवों में तेल लगाने से क्या होगा सेहत को फायदा, ज़रूर जानिए
इन चीजों में डालकर खाएं प्याज और लहसुन
- लहसुन और प्याज का तड़का न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पौष्टिकता भी।
- खासकर ठंड के मौसम में लहसुन की चटनी बेहद फायदेमंद होती है।
- खाने के साथ प्याज का सलाद पाचन के लिए बेहद अच्छा होता है।
- लहसुन और प्याज का काढ़ा सर्दी-खांसी में रामबाण है।
