रात को सोने से पहले तलवों में तेल लगाने से क्या होगा सेहत को फायदा, ज़रूर जानिए

Feet Massage:आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात के समय सोने से पहले तलवों में तेल मालिश करने से नींद अच्छी आती है, तनाव कम होता है और शरीर की कई समस्याओं में आराम भी मिलता है।
रात को सोने से पहले तलवों में तेल लगाने से क्या होगा सेहत को फायदा, ज़रूर जानिए
पैरों के तलवों में तेल मालिश के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Benefits of Feet Massage: प्राचीन काल से तेल मालिश करने की परंपरा चली आ रही है। तेल मालिश करने से सेहत अच्छी रहती और शरीर ऊर्जावान बना रहता है। इससे ना सिर्फ रोग दूर होते हैं, बल्कि हमारी त्वचा भी मुलायम और हेल्दी रहती है।

अगर बात तलवों की तेल से मालिश करने की करें तो, रात के समय तलवों की तेल से मालिश करना सेहत के बेहद फायदेमंद होता है। यह सिर्फ फिजिकल ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में पैरों के तलवों में तेल लगाने की प्रथा को "पादाभ्यंग" कहा जाता है।

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात के समय सोने से पहले तलवों में तेल मालिश करने से नींद अच्छी आती है, तनाव कम होता है और शरीर की कई समस्याओं में आराम भी मिलता है। आइए जानते हैं पैरों के तलवों में तेल मालिश करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

पैरों के तलवों में तेल मालिश करने से मिलते है ढेरों फायदे -

  • अच्छी नींद आती है

मौजूदा समय में बहुत से लोग नींद न आने की समस्या से परेशान हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या है, तो तलवों पर तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर शांत होता है और गहरी नींद आती है। खासकर सरसों का तेल या नारियल तेल से मालिश करने पर नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है, जिससे इनसोम्निया की समस्या दूर होती है।

  • आंखों की थकान दूर होती है

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स का कहना है कि, तलवों पर तेल लगाने से सिर्फ नींद न आने की समस्या दूर होती है। बल्कि, आंखों से जुड़ी समस्या भी दूर होती है। जिन लोगों को आंखों में जलन, थकान या धुंधला दिखाई देता है, उनके लिए रात को तलवों में घी या बादाम का तेल लगाना फायदेमंद होता है। इससे दिनभर की आंखों की थकान को दूर करने में मदद मिलती है। अगर आपके के साथ ऐसी प्रोब्लेम्स हो रही है तो तलवों पर तेल मालिश करें।

  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

आपको बता दें, पैरों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और पैरों में दर्द या सूजन की समस्या नहीं होती। सर्दियों में सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से ठंड से भी बचाव होता है।

  • स्ट्रेस और एंग्जायटी से राहत

पैरों के तलवों में शरीर के सभी अंगों से जुड़े एक्यूपंक्चर पॉइंट्स होते हैं। इन्हें तेल से मालिश करने से दिमाग शांत होता है और तनाव कम होता है। खासतौर से बादाम रोगन या तिल के तेल का इस्तेमाल करने से मानसिक शांति मिलती है।

  • ड्राई स्किन और क्रैक्ड हील्स से छुटकारा

पैरों के तलवे अक्सर रूखे होकर फट जाते हैं। नियमित रूप से तेल लगाने से त्वचा मुलायम बनती है और फटी एड़ियों की समस्या दूर होती है।

  • पाचन तंत्र मजबूत होता है

जिन लोगों को पित्त दोष यानी गर्मी, एसिडिटी, सिरदर्द की समस्या होती है, उन्हें नारियल तेल या ब्राह्मी तेल से पैरों की मालिश करनी चाहिए। इससे शरीर की गर्मी शांत होती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे करें पैरों की तलवों की मालिश

रात को सोने से पहले हल्के हाथों से तेल को तलवों पर लगाएं। 5-10 मिनट तक मालिश करें।

फिर पैरों को किसी कपड़े या मोजे से ढ़क दें, ताकि तेल अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com