30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
Kidney Health Tips: हमारे शरीर में लिवर और किडनी दो ऐसे अंग हैं। 30 के बाद किडनी और लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर द्वारा बताए गए 5 देसी फूड्स के फायदे और इन्हें खाने का सही तरीका जानें।
- Written By: सीमा कुमारी
लिवर और किडनी को कैसे रखे स्वस्थ (सौ.सोशल मीडिया)
Best Foods For Kidney And Liver: हमारे शरीर में लिवर और किडनी दो ऐसे अंग हैं, जो बिना रुके दिन-रात हमारी सेहत की रक्षा करते हैं। लिवर खून में मौजूद विषैले तत्वों को प्रोसेस करता है, जबकि किडनी उन्हें पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकालने का काम करती है। लेकिन 30 की उम्र पार करते ही इन दोनों अंगों पर धीरे-धीरे दबाव बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर और किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रहें, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार कुछ देसी और पौष्टिक चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
जौ का पानी: किडनी को राहत देने वाला पुराना देसी नुस्खा
जौ में भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर (बीटा-ग्लूकन) पाया जाता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव कम पड़ सकता है और फैटी लिवर जैसी समस्याओं में भी लाभ मिल सकता है। इसके लिए दो बड़े चम्मच जौ को चार गिलास पानी में लगभग 20 मिनट उबालें। ठंडा होने पर सुबह और शाम एक-एक गिलास पिएं।
खीरा और नींबू: शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने का आसान तरीका
खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और किडनी सामान्य रूप से अपना काम बेहतर ढंग से कर पाती है। वहीं, नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड कुछ लोगों में किडनी स्टोन बनने के खतरे को कम करने में मददगार माना जाता है। सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं और दोपहर में एक ताजा खीरा खाना फायदेमंद हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
Alia Bhatt Fashion: कस्टम प्रिंट्स से लेकर डायमंड रिंग तक, आलिया और शरवरी का लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान
Neha Dhupia Health Tips: लो ब्लड प्रेशर में नेहा धूपिया का पसंदीदा ड्रिंक कितना फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
आंवला: छोटी सी चीज, बड़े-बड़े फायदे
आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। यह शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है और लिवर की सामान्य कार्यप्रणाली को भी सपोर्ट करता है। रोज सुबह 1-2 ताजे आंवले खाएं या लगभग 30 एमएल ताजा आंवले का जूस पी सकते हैं।
हल्दी और काली मिर्च एक साथ मिल जाएं तो असर और बढ़ जाता है
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और काली मिर्च में पाया जाने वाला पाइपरीन, दोनों मिलकर शरीर में करक्यूमिन के अवशोषण को बेहतर बना सकते हैं। कुछ शोध बताते हैं कि यह लिवर में सूजन कम करने और फैटी लिवर की स्थिति में सहायक हो सकता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर सेवन किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
मोरिंगा (सहजन): पोषक तत्वों का खजाना
मोरिंगा यानी सहजन को पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड माना जाता है। इसकी पत्तियों और फलियों में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। सप्ताह में 2-3 बार सहजन की पत्तियों या फलियों की सब्जी को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
सामान्य सलाह
अगर आपको पहले से किडनी की बीमारी, लिवर की गंभीर समस्या, हाई पोटैशियम, पथरी या कोई अन्य पुरानी बीमारी है, तो इन घरेलू उपायों को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें। ये उपाय स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन किसी बीमारी का इलाज नहीं हैं।
