-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- World Food Day Is A Day To Explain The Value Of Every Morsel Of Food
खाने के हर निवाले की कीमत समझाने का दिन वर्ल्ड फूड डे, जानिए भारत में आज भी कितने लोग सोते है भूखे
- Written By: दीपिका पाल
Food Waste in India: खाना, हमारे लिए कितना जरूरी है इसे बताने के लिए हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।फास्ट फूड खाने के दौर में पौष्टिक आहार की अहमियत बताने वाला दिन है।

विश्व खाद्य दिवस 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
World Food Day 2025: खाने की कीमत सिर्फ वहीं व्यक्ति समझ सकता है जिसने कई दिनों से एक निवाला भी भोजन न लिया हो। हम अक्सर शादी-पार्टियों या किसी आयोजन में खूब सारा थाली भरकर खाना लेते है औऱ जब खाने की बात आती है तो बस थोड़ा ही खाकर डस्टबिन में डाल देते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है खाने की बर्बादी कितने लोगों को भूखा छोड़ देती है। देश में खाने की कमी से भूखमरी, कुपोषण की समस्या अब भी बनी हुई है।
खाना, हमारे लिए कितना जरूरी है इसे बताने के लिए हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। फास्ट फूड खाने के दौर में पौष्टिक आहार का क्या अहमियत होती है इसके लिए खास दिन मनाते है।
कब से हुई वर्ल्ड फूड डे 2025 की शुरुआत
हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस यानि वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। यह खास दिन संयुक्त राष्ट्र की संस्था फूड एंड एग्रिक्लचर ऑर्गनाइजेशन (FAO) द्ववारा आयोजित किया जाता है।हर साल दुनिया भर में भूखमरी और कुपोषण से हो रही मौतों को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए विश्व खाद्य दिवस की शुरुआत की गई है। बताया जाता है कि, इस साल FAO इसकी 80वीं वर्षगांठ मना रहा है. लोगों में खाने को बर्बाद न करते हुए, सही तरीके से उसका उपयोग करना और कुछ तरीके अपनाना जिससे आप हेल्दी और सस्टेनेबल फ्यूचर की तरफ बढ़ सकें। बता दें, साल 2025 में इसका थीम बेहद खास है. इस बार हैंड इन हैंड फोर बेटर फूड्स एंड बेटर फ्यूचर (Hand in Hand For Better Foods And Better Future) को थीम में रखा गया है. इसका मतलब है कि कैसे सभी देश साथ आकर बेहतर भविष्य के लिए काम कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
हर हाल में अव्वल बनने का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है खतरा, ‘पुशी पेरेंटिंग’ बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
Rakul Preet Skin Care: रकुल प्रीत की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन? घर पर बनाएं ये 3 आसान DIY फेस पैक
कितने लोग हर रोज सोते हैं भूखे पेट
भारत में 19 करोड़ से ज्यादा भारतीयों को हर रोज भूखे पेट रहना पड़ता है। भारत में हर साल करीब 40 प्रतिशत खाना बर्बाद हो जाता है. जो लगभग 92,000 करोड़ रुपये के खाने की बर्बादी होती है। वहीं पर ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में भारत की रैंक 116 देशों में 101वीं थी। आंकड़ों से जान सकते हैं कि, कैसे भारत में भूखे रहने का दायरा है। जहां भूख की समस्या बहुत गंभीर है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा भूखे लोग भारत में रहते हैं. यह आंकड़ा चीन से भी ज्यादा है, जो जनसंख्या में भारत के बराबर है। बताया जाता है कि, एक तरफ हर दिन लाखों लोग भूखे हैं और दूसरी तरफ हर साल करोड़ों टन खाना बर्बाद होता है, तो यह गंभीर कारण नजर आता है। यहां पर बर्बाद खाना होने का आंकड़ा करीब 250 करोड़ टन है। सिर्फ कोरोना काल से पहले ही दुनिया में 93 करोड़ टन खाना खराब हुआ था।
ये भी पढ़ें- सेहत का सीक्रेट ब्रेकफास्ट है दलिया, शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए किस समय करना चाहिए सेवन
इसमें से 63 प्रतिशत घरों से, 23 प्रतिशत रेस्टोरेंट से और 13 प्रतिशत रिटेल शॉप्स से बर्बाद हुआ। खाने की अहमियत बताने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2013 के तहत लाखों लोगों को सब्सिडी पर अनाज दिया जाता है. इसके अलावा मिड डे मील योजना, आंगनवाड़ी कार्यक्रम, और पीडीएस यानी सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसी योजनाएं भी चलती है।
World food day is a day to explain the value of every morsel of food
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Jun 30, 2026 | 12:15 AMकचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














