-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Demand For Nutritious And Delicious Water Chestnuts Has Increased
पौष्टिक और स्वादिष्ट सिंघाड़ों की बढ़ी मांग, ठंडक देने वाला फल, मौसमी व्यवसाय से मिल रहा रोजगार
- Written By: आंचल लोखंडे
Water Chestnuts: मुकूटबन का सिंघाडा तेलंगणा, चंद्रपूर, यवतमाल जीले के हर जगह जाता है,”बाजारों में ग्राहकों की भीड़ सिंघाड़ा विक्रेताओं के फूटपाथ पर बैठी दुकानो पर देखी जा सकती है।

पौष्टिक और स्वादिष्ट सिंघाड़ों की बढ़ी मांग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Jhari-Jamni, Mukutban: मुकूटबन में सितंबर माह की शुरुआत होते ही बाजारों में सिंघाड़ों की सुगंध फैलने लगती है। हल्के हरे- लाल -काले रंग के, स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर सिंघाड़े ग्राहकों की पसंद बन गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी सिंघाड़ों की बिक्री शुरू हो चुकी है, और बढ़ती मांग के कारण इनके दामों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।
पिछले साल प्रति सैकड़ा रुपये 60 में बिकने वाले सिंघाड़े इस बार सीधे रुपये 80 तक पहुंच गए हैं। थोक भाव बढ़ने से विक्रेताओं का यह मौसमी व्यवसाय भी रफ्तार पकड़ रहा है। स्थानीय सिंघाड़ा विक्रेता वसंता पारशीवे ने बताया कि यह व्यवसाय भले ही तीन महीने का होता है, लेकिन इससे अच्छी कमाई होती है।
तेलंगणा, चंद्रपूर, यवतमाल के हर जगह निर्यात
मुकूटबन का सिंघाडा तेलंगणा, चंद्रपूर, यवतमाल जीले के हर जगह जाता है,” हर दिन तलाब की बेल से ताज़ा माल तोडा जाता है। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ सिंघाड़ा विक्रेताओं के फूटपाथ पर बैठी दुकानो पर देखी जा सकती है। सिंघाड़ा एक जलवनस्पति वर्ग का फल है, जिसमें भरपूर मात्रा में लोहा, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन पाए जाते हैं। यह शरीर को ठंडक देने वाला, ऊर्जा बढ़ाने वाला और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक फल माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल के भीतर सोती मिलीं प्रधानाध्यापिका, नेर के खंडाला स्कूल में विवाद, अभिभावकों ने स्कूल में लगाया ताला
Yavatmal News: शादी में साड़ी नहीं, मेहमानों को भारतीय संविधान की प्रति भेंट; खडका के उपसरपंच की अनोखी पहल
Amravati Crime: खोलापुर हत्याकांड का फरार आरोपी यवतमाल से गिरफ्तार, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई
Jackfruit Seeds: कटहल के बीज बन सकते हैं सुपरफूड, जानें 7 जबरदस्त फायदे और खाने का सही तरीका
उपवास में लोकप्रिय आहार
उपवास के दिनों में सिंघाड़ों का सेवन विशेष रूप से किया जाता है, क्योंकि इससे शरीर को ऊर्जा और तृप्ति दोनों मिलती हैं। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, वैसे-वैसे सिंघाड़ों की बिक्री का यह मौसम और कुछ हफ्ते जारी रहेगा। व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि त्योहारों और सर्दियों के मौसम में सिंगाड़ा की मांग और बढ़ेगी।
सिंघाड़ों के स्वास्थ्य लाभ
शरीर को प्राकृतिक ठंडक प्रदान करता है, रक्त में लोहे की मात्रा बढ़ाता है, पाचन शक्ति सुधारता है, उपवास के समय ऊर्जा का उत्तम स्रोत है।
ये भी पढ़े:
व्यवसायिक लाभ
ग्राहक और व्यापारी दोनों के लिए यह मौसमी व्यवसाय फायदेमंद साबित हो रहा है। पौष्टिकता और स्वाद इन दोनों गुणों की वजह से सिंघाड़े आज भी बाजार में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। झरी जामणी, मुकूटबन, पाटण, कायर, वणी एवं मारेगांव सहित आसपास के बाजारों में फूटपाथ पर बैठी दुकाने, सिंघाड़ों के ठेले, छोटी दुकानें और हाथगाड़ियां सज गई हैं। सर्द हवाओं में गर्म सिंघाड़ों का स्वाद लेने वालों की कतारें लग रही हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इस फल की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। सर्दी के मौसम में सिंघाड़ों का यह मौसमी व्यवसाय, स्वाद और सेहत दोनों का आनंद बढ़ा रहा है।
Demand for nutritious and delicious water chestnuts has increased
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
Jul 24, 2026 | 06:51 PM‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
Jul 24, 2026 | 06:51 PMसलाइन की जगह मरीज को लगा दी पानी की बोतल; डिंडौरी जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर कलेक्टर सख्त
Jul 24, 2026 | 06:45 PMठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
Jul 24, 2026 | 06:44 PMधर्मेंद्र प्रधान नहीं हटे तो PM मोदी से भी इस्तीफा मांगेंगे! CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 06:42 PM‘एक दूल्हा, तीन दुल्हन’! यूपी की तीन बहनों की शादी का VIDEO वायरल, सच जानकर लोग रह गए हैरान
Jul 24, 2026 | 06:40 PMEkadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी कल,भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये कथा
Jul 24, 2026 | 06:40 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM















