Rakul Preet Skin Care: रकुल प्रीत की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन? घर पर बनाएं ये 3 आसान DIY फेस पैक

Rakul Preet beauty secret : एक्ट्रेस रकुल प्रीत की स्किन हमेशा ग्लोइंग दिखती है। आइए जानते हैं उनकी स्किन केयर का सीक्रेट, जिसे फॉलो करके आपका चेहरा भी दमक सकता है।
rakul-preet-skin-care-glowing-skin-diy-face-pack
फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)
Updated on

Rakul Preet glowing skin secret : बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत हमेशा ग्लोइंग स्किन के साथ पैपस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। उनकी सोशल मीडिया फोटोज हो या फिर कोई इवेंट, उनकी फ्लॉलेस ब्यूटी, हर बार उनकी स्किन चमकती रहती है।

उनकी स्किन देखकर लगता है कि वह अपनी स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती होंगी, लेकिन एक इंटरव्यू में रकुल ने खुद अपनी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन का राज बताया।

रकुल प्रीत की DIY फेसपैक

  • केला, दही और शहद से बना फेसपैक

स्किन को हाइड्रेट करने के लिए रकुल प्रीत केला, दही और शहद से बना हुआ फेसपैक का इस्तेमाल करती हैं। रकुल बताती हैं कि यह फेस मास्क ड्राई स्किन को तुरंत हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में आधे पके केले को अच्छे से मैश करें, अब इसमें दो चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मास्क में नींबू भी ऐड किया जा सकता है। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से धो लें।

केला फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)
केला फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)
  • बेसन, दही और हल्दी का फेसपैक

रकुल प्रीत अपनी स्किन को स्मूद और ग्लोइंग बनाने के लिए बेसन, दही और हल्दी का फेसपैक लगाती है। यह मास्क स्किन की टैनिंग को तो हटाता ही है, साथ ही चेहरे की रंगत को निखारकर उसे ग्लोइंग भी बनाता है। इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बाउल में दो चम्मच फ्रेश दही डालें, फिर इसमें एक चुटकी हल्दी और दो चम्मच बेसन मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद इस पेस्ट को पूरे फेस और गर्दन पर अच्छे से लगा लें। 15-20 मिनट लगा रहने के बाद हल्की गुनगुने पानी से फेसवॉश कर लें।

बेसन फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)
बेसन फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)
  • टमाटर व आलू का रस फेसपैक

धूप में अधिक रहने से स्किन डल या टैन हो जाती है। इस टैनिंग को हटाने के लिए आप टमाटर या फिर आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। रकुल बताती हैं कि जब वह बाहर शूटिंग कर रही होती हैं, तो टमाटर के स्लाइस लगाती हैं ताकि उनकी स्किन टैन न हो। टमाटर या आलू का रस त्वचा को ग्लोइंग बनाने, स्किन टोन को एक जैसा करने व टैनिंग को हटाने का काम करता है।

टमाटर फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)
टमाटर फेसपैक (फोटो.सोशल मीडिया)

इस पेस्ट को बनाने के लिए पहले टमाटर या आलू को कद्दूकस करके रस निकालें। फिर एक कॉटन बॉल की मदद से इस रस को पूरे फेस पर अच्छे से लगा लें। जब आपको लगे कि चेहरा सूख गया है, तो ताजे पानी से मुंह धो लें। इससे आपकी रंगत में निखार आएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com