-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Calcium Deficiency 5 Doctor Recommended Foods For Strong Bones
क्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
- Written By: सीमा कुमारी
Calcium Deficiency Foods:अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं, तो यह कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। जानिए डॉक्टर द्वारा बताए गए 5 ऐसे फूड्स, जो प्राकृतिक रूप से कैल्शियम की कमी पूरी कर सकते हैं।

कैल्शियम युक्त फूड्स (सौ.सोशल मीडिया)
Signs Of Calcium Deficiency In Adults :लगातार थकान, मांसपेशियों में खिंचाव, दांतों का कमजोर होना या बार-बार हड्डियों में दर्द… लोग अक्सर इन संकेतों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये शरीर में कैल्शियम की कमी के शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं।
अगर समय रहते इस कमी को पूरा न किया जाए, तो आगे चलकर हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि किन 5 चीजों को डाइट में शामिल करके कैल्शियम की जरूरत काफी हद तक पूरी की जा सकती है।
आखिर एक दिन में शरीर को कितना कैल्शियम चाहिए? जवाब जानकर चौंक जाएंगे
डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे के अनुसार, 19 से 50 वर्ष की उम्र के लोगों को प्रतिदिन लगभग 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। वहीं 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और बुजुर्ग पुरुषों के लिए यह मात्रा बढ़कर 1200 मिलीग्राम प्रतिदिन हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
हर हाल में अव्वल बनने का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है खतरा, ‘पुशी पेरेंटिंग’ बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
Rakul Preet Skin Care: रकुल प्रीत की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन? घर पर बनाएं ये 3 आसान DIY फेस पैक
Anemia In Children: बच्चों में दिखें ये 5 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, एनीमिया का हो सकता है संकेत
पहला सुपरफूड… जिसे लोग मोटे अनाज समझकर नजरअंदाज कर देते हैं
रागी: कैल्शियम का बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत मानी जाती है। यदि आप रोज दो मीडियम साइज़ रागी की रोटियां खाते हैं, तो लगभग 200 से 250 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है।
रोज सिर्फ 2 चम्मच… और कैल्शियम की अच्छी-खासी पूर्ति
भुना हुआ तिल: दिन में दो चम्मच भुने हुए तिल का सेवन करने से करीब 180 से 200 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है। इसलिए इसे कैल्शियम का एक आसान और असरदार स्रोत माना जाता है।
यह हरी चीज जितनी साधारण दिखती है, उतनी ही ताकतवर मानी जाती है
हरी पत्तेदार सब्जियां:
रोजाना एक कटोरी हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से लगभग 200 मिलीग्राम कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही ये शरीर को कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी देती हैं।
ये भी पढ़ें-Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
मुट्ठीभर यह ड्राई फ्रूट भी कर सकता है बड़ा काम
बादाम: रोज 8 से 10 बादाम खाने से लगभग 80 से 100 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है। इसके अलावा बादाम शरीर को हेल्दी फैट, प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल्स भी प्रदान करता है।
इस देसी फूड को डाइट में शामिल करते ही बढ़ने लगती है कैल्शियम की मात्रा
छोले: एक कटोरी उबले हुए छोले खाने से करीब 80 से 100 मिलीग्राम कैल्शियम मिल सकता है। यदि इन सभी खाद्य पदार्थों को संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जाए, तो लगभग 800 मिलीग्राम तक कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है। बाकी की जरूरत सामान्य भोजन से पूरी हो जाती है।
लेकिन एक कमी रह गई… तो कैल्शियम भी नहीं आएगा किसी काम
डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे का कहना है कि यदि शरीर में विटामिन D की कमी है, तो कैल्शियम का अवशोषण ठीक तरह से नहीं हो पाता। इसलिए केवल कैल्शियम युक्त भोजन खाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शरीर में विटामिन D का स्तर भी संतुलित होना बेहद जरूरी है। तभी हड्डियां वास्तव में मजबूत बन पाती हैं।
Calcium deficiency 5 doctor recommended foods for strong bones
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Jun 29, 2026 | 10:36 PMअब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
Jun 29, 2026 | 10:35 PMUP Chunav 2027: अखिलेश यादव के सामने टेबल पर पैर रखकर बात करने वाला ये नेता कौन? तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 29, 2026 | 10:29 PMUP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PMइंदौर हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़! सोनम रघुवंशी की जमानत हाईकोर्ट ने रखी बरकरार; बिलख पड़ी राजा की मां
Jun 29, 2026 | 10:27 PMफ्लाइट में एयर होस्टेस बनी पत्नी को देख पति रह गया हैरान, खूबसूरत सरप्राइज वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
Jun 29, 2026 | 10:27 PMइंदौर मॉडल पर संवरेगा छत्रपति संभाजीनगर, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ली जाएगी पेंट विक्रेताओं की मदद
Jun 29, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM














