- Hindi News »
- Health »
- Why Is Cumin Not Eaten In The Month Of Agahan
क्यों नहीं खाया जाता अगहन मास में जीरा, जानिए पुराण और परंपराओं में इसका रहस्य
Cumin Restriction In Agahan Month : हिंदू पंचांग में अगहन मास (मार्गशीर्ष) का पवित्र माना जाता है। इस महीने में हर व्यक्ति को अपने खान-पान, व्यवहार का ध्यान रखने के साथ जीरा खाना भी वर्जित होता है।
- Written By: दीपिका पाल

अगहन में जीरा खाना क्यों होता है वर्जित (सौ.सोशल मीडिया)
Cumin Eating Tips: सर्दी का मौसम चल रहा है। इसके साथ ही हिंदू पंचांग में अगहन मास (मार्गशीर्ष) का पवित्र माना जाता है। यहां पर शास्त्रों में कहा गया है कि, अगहन का महीना भगवान श्रीकृष्ण के लिए प्रिय होता है। इसे लेकर श्रीमद्भगवद्गीता में स्वयं भगवान ने कहा है कि महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। इसलिए इस महीने को भक्ति, तप, साधना और सात्त्विक भोजन का समय माना गया है।
भगवान कृष्ण के कथन अनुसार इस महीने में हर व्यक्ति को अपने खान-पान, व्यवहार और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि, इस दौरान जितना व्यक्ति सात्विक रहेगा उतना ही उसकी मन-बुद्धि स्थिर रहती है। भगवान की कृपा भी बनी रहेगी। इसी संदर्भ में एक परंपरा यह भी है कि अगहन मास में जीरा नहीं खाना चाहिए।
जानिए इसका वैज्ञानिक महत्व भी
यहां पर जीरा को सेहत के लिए स्वास्थ्य वर्धक माना गया है। वहीं पर मान्यताओं के अनुसार मानें तो, जीरा तासीर में गर्म होता है इस वजह से यह महीना शीत ऋतु में आता है, इसलिए कहा गया है कि तेज या गरम तासीर वाली चीजों का सेवन शरीर के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ देता है। इसके अलावा धार्मिक दृष्टि के अनुसार ,मार्गशीर्ष मास में मन को शांत, स्थिर और संयमित रहना चाहिए। वहीं पर जीरा इंद्रियों को उत्तेजित करने वाला पदार्थ माना गया है, जिसकी वजह से कहा गया कि व्रत, जप या ध्यान करते समय इसका प्रयोग न करें।
सम्बंधित ख़बरें
Dark Elbows: कोहनियों के कालेपन से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका, बस आजमाएं यह 1 घरेलू नुस्खा!
Moringa Powder: बीमारियों का रामबाण इलाज है मोरिंगा पाउडर! जानें इस्तेमाल का सही तरीका और सावधानियां
Hanuman Jayanti Special: क्या आपके बूंदी के लड्डू भी हो जाते हैं सख्त? इस ट्रिक से बनेंगे हलवाई जैसे रसीले
चाहते हैं जीवन में तरक्की? तो भूलकर भी किसी को न बताएं अपनी ये 3 बातें; वरना जिंदगी भर पछताएंगे!
शास्त्रों में कहा गया है कि, सात्विक भोजन का सेवन ही करना चाहिए। दरअसल जीरे को रजोगुण बढ़ाने वाला तत्व माना गया है। यह ध्यान और एकाग्रता को बाधा में डालने का काम करता है। इसलिए पूजा-पाठ करने वाले कुछ लोग इस मास में किचन से जीरा हटाकर हींग या काली मिर्च का इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों बढ़ने लगते है निमोनिया के सबसे ज्यादा मामले, कारण जानकर तुरंत करें ऐसे बचाव
विष्णु और लक्ष्मी की उपासना का समय
यहां पर लोक परंपराओं में अगहन मास को लेकर बात कही गई है। यहां पर अगहन मास में जीरा खाने से लक्ष्मी-कृपा कम होती है। इसका कारण है कि, यह अगहन का मास विष्णु और लक्ष्मी की उपासना का महीना माना गया है। इसलिए लोग इस अवधि में हर तरह से सात्त्विक और सरल भोजन को ही प्राथमिकता देते हैं। वहीं पर आयुर्वेद के अनुसार बताया गया है कि, इस समय पित्त दोष थोड़ा बढ़ा हुआ रहता है और जीरा पित्त व उष्णता दोनों को बढ़ाने वाला माना जाता है। ऐसे में जीरा खाने से कुछ लोगों को सिरदर्द, जलन या पाचन से जुड़ी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं। इसलिए इसे खाने से मना किया गया।
आईएएनएस के अनुसार
Why is cumin not eaten in the month of agahan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM65 की उम्र में ‘अम्मा जी’ का कमाल, दर्द में भी किया जबरदस्त डांस, हिमानी शिवपुरी का वीडियो वायरल
Apr 01, 2026 | 09:53 PMलाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PMदिव्यांगों की स्कॉलरशिप बढ़ी, 12 साल पुरानी मांग पर फडणवीस कैबिनेट का बड़ा निर्णय
Apr 01, 2026 | 09:46 PMIPL 2026: पहली जीत की तलाश में भिड़ेंगे कोलकाता और हैदराबाद, जानिए क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़ें
Apr 01, 2026 | 09:45 PMक्या बढ़ने वाली है आपकी सैलरी? आठवें वेतन आयोग के सदस्य कर्मचारियों से करेंगे मुलाकात, क्या है डिटेल्स?
Apr 01, 2026 | 09:43 PM‘बाबा’ के मंत्री ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, बढ़ती सिलेंडर की कीमतों पर बोले OP Rajbhar; कही बड़ी बात
Apr 01, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM














