-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Why Do Most Cases Of Pneumonia Increase In Winter
सर्दियों में क्यों बढ़ने लगते है निमोनिया के सबसे ज्यादा मामले, कारण जानकर तुरंत करें ऐसे बचाव
- Written By: दीपिका पाल
Why Pneumonia Increases In Winter: निमोनिया सर्दियों में होने वाला संक्रामक रोग है जो हर उम्र के लोगों बच्चे, बुजुर्ग, प्रेग्नेंट महिलाएं और बीमार व्यक्ति को चपेट में लेता है।

निमोनिया से बचाव (सौ.सोशल मीडिया)
Pneumonia Cases in Winter: सर्दियों का मौसम जारी है इस दौरान तापमान ठंडा कम और ज्यादा होता रहता है। सर्दियों में तापमान ठंडा होने की वजह से शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है। सर्दी-जुकाम की समस्या की आम बीमारी इस मौसम में गंभीर बीमारियों को बुलावा देती है। इसमें निमोनिया की बीमारी सबसे बड़ी बीमारी में से एक है।
यह सर्दियों में होने वाला संक्रामक रोग है जो हर उम्र के लोगों बच्चे, बुजुर्ग, प्रेग्नेंट महिलाएं और बीमार व्यक्ति को चपेट में लेता है। चलिए जानते है निमोनिया बढ़ने के कारण और इससे बचाव कैसे संभव होता है।
पहले जानिए क्या है निमोनिया
सर्दी के मौसम में वैसे तो सर्दी-जुकाम जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बनी रहती है लेकिन शरीर का तापमान सामान्य से कम हो जाता है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। इस वजह से हमारी नाक और गले की नमी सूखने लगती है। यहां पर इस संक्रमण को आसानी से फेफड़ों तक पहुंचा सकता है। वहीं पर ठंड का मौसम निमोनिया के मामलों को काफी बढ़ा देता है। यहां पर निमोनिया बढ़ने के क्या कारण होते है इसके बार में चर्चा करते है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Indian Snacks: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 7 भारतीय स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Ebola Crisis Congo: कांगो इबोला संकट से 600 मौतें, संयुक्त राष्ट्र ने दी भयानक प्रकोप की चेतावनी
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
सर्दियों में निमोनिया बढ़ने के कारण
सर्दी के मौसम में निमोनिया बढ़ने के कई कारण है जो इस प्रकार है…
1- सर्दी के मौसम में तापमान ठंडा होने के कारण लोग खिड़कियां-दरवाजे बंद रखते हैं इससे ताजी हवा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। इस स्थिति में वायरस जल्दी फैलते है तो वहीं पर एक-दूसरे में संक्रमण बढ़ता है।
2- ठंड बढ़ने के साथ ही सांस लेने के दौरान बहुत ठंडी हवा फेफड़ों तक पहुंचती है।यह हवा फेफड़ों के ऊतकों को प्रभावित करती है, जिससे उनमें संक्रमण जल्दी फैल जाता है।
3- शरीर में तापमान की वजह से इम्यूनिटी लेवल भी कमजोर होता है। इस मौसम में शरीर कई बड़ी बीमारी या बदलाव को झेल नहीं पाता है। शरीर संक्रमण से लड़ नहीं पाता और निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है।
4- सर्दी के मौसम के दौरान अस्थमा, हार्ट हेल्थ, डायबिटीज या सीओपीडी वाले लोगों में सर्दी के दौरान फेफड़ों पर तनाव ज्यादा बढ़ता है। यह कारण निमोनिया बढ़ने के कारण होते है।
5- सर्दी के मौसम में ठंडी और सूखी हवा से हमारी नाक और गले की नमी कम हो जाती है। यह समस्या वायरस और बैक्टीरिया आसानी से शरीर में प्रवेश कर जाता है।
सर्दियों में कैसे रखें निमोनिया से बचाव
सर्दियों के मौसम में आपको निमोनिया से बचाव रखना चाहिए, इसके लिए इन बातों पर ध्यान दें।
1- सर्दी के मौसम में आपको निमोनिया के वायरस से बचाव के लिए हाथों की साफ-सफाई जरूर करना चाहिए। वायरस को फैलने से बचाने के लिए आप हाथ बार-बार धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
2- सर्दी के मौसम में ठंडे तापमान से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनना जरूरी होता है। यह ठंडी हवा सीधे नाक और फेफड़ों तक पहुंच जाती है। इसके लिए आपको बाहर निकलते समय मफलर या मास्क जरूर पहनना चाहिए।
3- घर में वेंटिलेशन रखें। साथ ही खिड़कियां थोड़ी देर के लिए खोलें ताकि कमरे में हवा का अंदर-बाहर जा सकें।
4- सर्दियों में ठंडे तापमान की वजह से लोग पानी कम पीते है, जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आप पानी भरपूर मात्रा में पिएं औऱ साथ ही सूप, काढ़ा या गर्म तरल पदार्थ लें।
5- सर्दियों में फलों, सब्जियों, दालों, सूखे मेवों और विटामिन-सी से भरपूर चीजों का सेवन करें।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है फूड क्रेविंग? जानें इसके पीछे छिपा असली कारण
6- सर्दियों में निमोनिया से बचने के लिए सिगरेट, धूम्रपान से बचना चाहिए। यह समस्या फेफड़ों को कमजोर करती है और निमोनिया का खतरा कई गुना बढ़ाती है।
7- विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग फ्लू और निमोनिया के टीके लगवाए. टीके उन्हें गंभीर संक्रमण से बचाते हैं। सर्दियों में संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है, इसलिए बीमार व्यक्ति से थोड़ी दूरी बनाए रखें।
Why do most cases of pneumonia increase in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आदिवासी किसानों को बड़ी राहत: अलग 7E और 12E रिकॉर्ड होगें लागू, सरकारी जमीन पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 10, 2026 | 05:52 PMLTT मुंबई-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; देखें नया शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स
Jul 10, 2026 | 05:52 PMकरियर, धन और तरक्की में आ रही है रुकावट? चातुर्मास में मुख्य द्वार से जुड़ा यह उपाय बदल सकता है भाग्य
Jul 10, 2026 | 05:52 PMसहारनपुर में कुदरत का तांडव, कब्र से बाहर निकल गए मुर्दे, देखें खौफनाक VIDEO
Jul 10, 2026 | 05:49 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने राजेंद्र भारती की याचिका की खारिज; सजा बरकार
Jul 10, 2026 | 05:39 PMचहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा संग थिरकीं अक्षरा सिंह, जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
Jul 10, 2026 | 05:34 PMजेबकतरों को भी पकड़ने का काम CID करेगी? अजित पवार की मौत की जांच आगे न बढ़ने पर सदन में भड़के रोहित पवार
Jul 10, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














