- Hindi News »
- Lifestyle »
- Never Share These 3 Personal Things With Anyone For Peaceful Life
चाहते हैं जीवन में तरक्की? तो भूलकर भी किसी को न बताएं अपनी ये 3 बातें; वरना जिंदगी भर पछताएंगे!
Life Success Tips: जीवन में आगे बढ़ने और सफलता पाने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं बल्कि कुछ बातों को अपने तक सीमित रखना भी बेहद जरूरी होता है। अगर आप तरक्की करना चाहते हैं तो कुछ बातों को जरूर समझें।
- Written By: प्रीति शर्मा

किसी से अपनी बातें छिपाते हुए इंसान (सौ. फ्रीपिक)
Personal Growth Secrets: सफलता की राह में जितनी मेहनत जरूरी है उतनी ही जरूरी है प्राइवसी। नीति शास्त्र और आधुनिक मनोविज्ञान दोनों ही मानते हैं कि अपनी हर बात जगजाहिर करना आपको कमजोर बना सकता है। अगर आप भी जीवन में मान-सम्मान और बड़ी सफलता पाना चाहते हैं तो इन 3 बातों को आज ही लॉक कर दें।
आज के सोशल मीडिया के दौर में लोग अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात दूसरों के साथ साझा करने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यही खुली किताब वाली आदत आपकी तरक्की में सबसे बड़ी बाधा है। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें साझा करने पर न केवल आपकी ऊर्जा कम होती है बल्कि लोग आपका फायदा भी उठा सकते हैं।
अपने भविष्य के प्लान और लक्ष्य
अक्सर हम जोश में आकर अपने बड़े प्रोजेक्ट्स या गोल्स के बारे में सबको बता देते हैं। रिसर्च कहती है कि जब आप अपने लक्ष्यों को सार्वजनिक कर देते हैं तो दिमाग को एक छद्म संतुष्टि मिल जाती है जिससे उसे पूरा करने की इच्छाशक्ति कम हो जाती है। इसके अलावा आपके प्रतिस्पर्धी आपकी योजनाओं में अड़ंगा डाल सकते हैं। इसलिए सफलता मिलने तक अपने अगले कदम को राज ही रखें।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
Skincare Tips: 59 की उम्र में माधुरी दीक्षित दिखती हैं 25 की, यंग और चमकदार स्किन के लिए आप भी अपनाएं ये टिप्स
अपनी आर्थिक स्थिति और कमाई
चाहे आप बहुत अमीर हों या आर्थिक तंगी से गुजर रहे हों अपनी सही वित्तीय स्थिति कभी किसी को न बताएं। आपकी अमीरी देखकर लोग आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं या फालतू की मदद की उम्मीद लगा सकते हैं। वहीं आपकी कमजोरी जानकर लोग आपका सम्मान करना कम कर सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में चुप्पी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
यह भी पढ़ें:- Brain Health Alert: दिमाग को खोखला कर रही हैं रोजमर्रा की ये 6 छोटी गलतियां! जानें कैसे बचाएं अपनी ब्रेन हेल्थ
अपनी कमजोरी और निजी समस्याएं
हर इंसान की कुछ न कुछ कमजोरी होती है। लेकिन जब आप अपनी कमियां या घर के झगड़े दूसरों को बताते हैं तो आप उन्हें अपने खिलाफ हथियार थमा देते हैं। समय आने पर लोग आपकी इन्हीं कमजोरियों पर वार कर सकते हैं। अपनी निजी समस्याओं को केवल उन्हीं के साथ साझा करें जिन पर आपको शत-प्रतिशत भरोसा हो वरना मौन रहना ही बेहतर है।
एक सफल व्यक्ति वही है जो जानता है कि कब बोलना है और कब चुप रहना है। इन 3 बातों को गुप्त रखकर आप न केवल अपनी ऊर्जा बचाते हैं बल्कि अपनी तरक्की का रास्ता भी साफ करते हैं।
Never share these 3 personal things with anyone for peaceful life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाइक की डिक्की में पेट्रोल की जगह मिला 3 किलो का LPG सिलेंडर! जानलेवा जुगाड़ देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
May 17, 2026 | 06:58 PMचलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
May 17, 2026 | 06:57 PMजबलपुर में दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं सैकड़ों बोतलें
May 17, 2026 | 06:55 PMविदेश यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं पालतू जानवर? जानिए जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन के नियम
May 17, 2026 | 06:46 PMकहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
May 17, 2026 | 06:43 PM‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMस्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
May 17, 2026 | 06:40 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














