- Hindi News »
- Entertainment »
- Happu Ki Ultan Paltan Amma Ji Himani Shivpuri Dance Video Viral On Social Media
65 की उम्र में ‘अम्मा जी’ का कमाल, दर्द में भी किया जबरदस्त डांस, हिमानी शिवपुरी का वीडियो वायरल
Himani Shivpuri Dance Video: ‘हप्पू की उलटन पलटन’ की अम्मा जी यानी हिमानी शिवपुरी ने दर्द में भी जबरदस्त डांस किया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

हिमानी शिवपुरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Amma Ji Viral Video: पॉपुलर सिटकॉम हप्पू की उलटन पलटन भले ही अब टीवी पर प्रसारित नहीं हो रहा, लेकिन इसके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। खासकर ‘अम्मा जी’ और ‘हप्पू’ की जोड़ी ने लोगों को खूब हंसाया और इमोशनल भी किया। इसी बीच ‘अम्मा जी’ का किरदार निभाने वाली हिमानी शिवपुरी ने एक पुराना वीडियो शेयर कर फैंस को चौंका दिया है।
दर्द में भी हिमानी शिवपुरी ने किया जबरदस्त डांस
हिमानी शिवपुरी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ‘दमादम मस्त कलंदर’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। 65 साल की उम्र में उनका यह एनर्जी से भरपूर डांस देखकर फैंस हैरान रह गए। लेकिन इस परफॉर्मेंस के पीछे की कहानी और भी दिलचस्प है।
चोट के बावजूद नहीं रोकी शूटिंग
एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त उनके टखने में मोच थी और घुटनों में दर्द भी था। लंबे समय तक खड़े रहना भी उनके लिए मुश्किल हो रहा था। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग कैंसिल नहीं की और अपने प्रोफेशनलिज्म को प्राथमिकता दी। उन्होंने बताया कि निर्देशक सीन को लेकर चिंतित थे, लेकिन उन्होंने खुद ही हल निकालते हुए शॉल के सहारे डांस पूरा किया।
सम्बंधित ख़बरें
69 की उम्र में भी नहीं थमे अनिल कपूर, जिम में बहाया पसीना, वीडियो से दिया दमदार मैसेज
‘तू या मैं’ OTT पर देगी रोमांच का डोज, शनाया कपूर-आदर्श गौरव की फिल्म इस दिन होगी स्ट्रीम
रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, गोलू पंडित को भेजा गया न्यायिक हिरासत में, नहीं मिले कोई सबूत
संगीत की दुनिया का मजेदार राज, मन्ना डे को मदन मोहन ने ‘रिश्वत’ देकर बनवाया क्लासिक गाना, जानें पूरी कहानी
‘शॉल’ बना डांस का सहारा
वीडियो में साफ दिखता है कि हिमानी शिवपुरी ने अपने पैरों से ज्यादा शॉल का इस्तेमाल किया और उसी के जरिए डांस को एक्सप्रेस किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके पैर ज्यादा नहीं हिले, लेकिन उन्होंने शॉल को घुमाकर सीन पूरा कर लिया।
फैंस ने की जमकर तारीफ
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यही समर्पण और मेहनत है, जिसकी वजह से हप्पू की उलटन पलटन सात साल तक दर्शकों का पसंदीदा शो बना रहा।
ये भी पढ़ें- 69 की उम्र में भी नहीं थमे अनिल कपूर, जिम में बहाया पसीना, वीडियो से दिया दमदार मैसेज
शो से जुड़ी यादें अब भी ताजा
हिमानी शिवपुरी अक्सर शो से जुड़ी यादें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इससे पहले भी उन्होंने सेट के आखिरी दिनों की झलक दिखाई थी और पूरी टीम के साथ अपने खास रिश्ते को याद किया था। यह वीडियो सिर्फ एक डांस क्लिप नहीं, बल्कि एक कलाकार के जुनून और समर्पण की मिसाल है, जो यह दिखाता है कि सच्चा कलाकार हर हाल में अपने काम को पूरा करता है।
Happu ki ultan paltan amma ji himani shivpuri dance video viral on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMबिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PMकॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
Apr 01, 2026 | 10:33 PMमोहसिन खान ने DC के खिलाफ दिखाया दम, दो साल बाद वापसी और तीसरी ही गेंद पर झटका विकेट
Apr 01, 2026 | 10:28 PMहत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PMचेन्नई सुपर किंग्स फैंस के लिए खुशखबरी, MS Dhoni का Video आया सामने, नेट्स पर किया अभ्यास
Apr 01, 2026 | 10:21 PMगर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Apr 01, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM














