असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की

Assam Assembly Election: असम में चुनावी सियासत तेज, पीएम मोदी ने BJP-एनडीए की हैट्रिक पक्की बताई। कांग्रेस पर निशाना, विकास और सुरक्षा की गारंटी, असमिया पहचान और अवैध कब्ज़े पर कार्रवाई।

PM Modi Assam Visit: असम में विधानसभा चुनाव की सियासत गर्म है और चुनावी तैयारियां चरम पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में असम ने तेज विकास देखा है और इस बार लोग भाजपा-एनडीए गठबंधन पर फिर से भरोसा जताने के लिए तैयार हैं। पीएम मोदी ने दावा किया कि असम में भाजपा की हैट्रिक पक्की है। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी खतरनाक कानून बनाना चाहती है, जैसा 2014 में कम्यूनल वायलेंस कानून के मामले में किया गया था। भाजपा-एनडीए ने इसे संसद में नहीं बनने दिया। प्रधानमंत्री ने असम के विकास पर जोर देते हुए कहा कि पहले यहां की बदहाली देखकर लोग हैरान होते थे, लेकिन अब बेहतर कनेक्टिविटी और हाइवे देखकर खुशी होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि BJP-NDA सरकार स्थानीय किसानों, आदिवासियों और जंगलों की जमीन को सुरक्षित रखेगी और अवैध कब्ज़े नहीं होने देगी। असमिया शान और पहचान बनी रहेगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com