-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Who Should Not Eat Jackfruit
किन लोगों को कटहल खाना पड़ सकता है महंगा, कब नहीं खाएं ये भी जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
कटहल खाना सेहत के लिए अच्छा है। अगर कोई भी इन 5 बीमारियों के संपर्क में हैं, तो उन्हें कटहल का सेवन तुरंद बंद कर देना चाहिए।

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कटहल(सौ.सोशल मीडिया)
Jackfruit Side Effects: कटहल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कटहल में कई पोषक तत्व पाए जाते है। कटहल के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ ही डाइजेशन इंप्रूव होता है, साथ ही यह कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है। हृदय रोग, कोलन कैंसर और पाइल्स की समस्या में कटहल काफी फायदेमंद साबित होता है।
लेकिन हर किसी के लिए इसे खाना फायदेमंद नहीं होता। खासकर कुछ खास हेल्थ कंडीशंस वाले लोगों को कटहल से दूर रहना चाहिए। अगर आपने बिना सोचे-समझे कटहल खा लिया तो इसका असर आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। यहां जानिए किन 5 लोगों को कटहल नहीं खाना चाहिए और क्यों।
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कटहल
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जरूर ट्राई करें
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
PCOD, PCOS, PMOS: एक जैसे लगते हैं ये तीनों नाम, लेकिन फर्क जानना हर महिला के लिए है जरूरी, जानें सबकुछ
डायबिटीज में नहीं खाएं
डायबिटीज के मरीजों को कटहल खाने से बचना चाहिए। कटहल खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए ठीक नहीं है। पका हुआ कटहल मीठा होता है। जिससे शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है। जो लोग इंसुलिन या शुगर कंट्रोल की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें खास सतर्क रहना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लिए बिना कटहल नहीं खाना चाहिए।
ऑपरेशन के बाद
अगर आपने हाल ही में किसी भी तरह का ऑपरेशन करवाया है, तो उस दौरान भी कटहल का सेवन न करें। ये आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे आपके पेट की समस्या बढ़ सकती है और खाना के पाचन में भी मुश्किल आ सकती है। खासकर पेट का ऑपरेशन कराने पर आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
एलर्जी वाले लोगों नहीं खाएं
अगर आपको किसी भी तरह की फूड एलर्जी है तो कटहल से परहेज कीजिये। कुछ लोगों को कटहल खाने के बाद स्किन पर रैशेज, खुजली, सूजन या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। यह एक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन भी बन सकता है। जिसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
पेट से जुड़ी समस्याओं में
पेट से जुड़ी समस्याएं आपके पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इससे आपकी दिनचर्या खराब होती है। साथ ही पाचन शक्ति पर भी असर पड़ सकता है। ज्यादा कटहल के सेवन से अपच, दस्त, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए अगर आपको लंबे समय से कब्ज की दिक्कत है, तो इसे बिल्कुल न खाएं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
किडनी के मरीज
अगर आप किडनी से जुड़ी किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो कटहल से दूरी बनाना जरूरी है। दरअसल कटहल में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है जो किडनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
किडनी पेशेंट्स के शरीर से पोटैशियम सही ढंग से बाहर नहीं निकल पाता है, जिससे हार्ट रेट गड़बड़ा सकता है और मसल्स वीकनेस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
Who should not eat jackfruit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IIT Guwahati Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 7 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 08:12 PMप्रसव के बाद महिला की मौत; NH-29 पर शव रखकर किया हंगामा, डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
Aug 03, 2026 | 08:09 PMदतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण
Aug 03, 2026 | 08:07 PMKal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
Aug 03, 2026 | 08:06 PMरोजी-रोटी से शुरू आंदोलन बना बगावत, PoK में जारी हिंसा से बेनकाब हुई पाक सरकार और मुनीर सेना
Aug 03, 2026 | 08:02 PMTVS ने रचा नया इतिहास, जुलाई में बिके रिकॉर्ड 55,480 इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola-Ather को छोड़ पीछे
Aug 03, 2026 | 07:57 PMमैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी, काजल राघवानी ने सुनाई दर्दभरी कहानी, शादीशुदा शख्स संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
Aug 03, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM














