-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Datia By Election Bjp Defeat Sudhir Dandotiya Analysis
दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Datia By Election: दतिया उपचुनाव में BJP की हार पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का बड़ा विश्लेषण, बोले- 'नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने से ही कमजोर पड़ गई थी भाजपा'; जानिए हार के कारण।

दतिया उपचुनाव इसलिए हारी भाजपा (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
Datia By Election Analysis: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली हार ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। जिस सीट को भाजपा ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था, वहां मिली हार के बाद राजनीतिक गलियारों में संगठन, रणनीति और नेतृत्व को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी मुद्दे पर नवभारत लाइव के मध्य प्रदेश लीड वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक सुधीर दंडोतिया से विशेष बातचीत की।
सुधीर दंडोतिया का मानना है कि इस चुनाव में कांग्रेस की जीत के पीछे कई कारण रहे, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से जुड़ा रहा। उनके अनुसार, “भाजपा उसी दिन चुनावी लड़ाई में कमजोर पड़ गई थी, जिस दिन चुनावी मंच से नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए थे। उस घटना का कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं के बीच अलग संदेश गया, जिसका असर मतदान तक देखने को मिला।
भाजपा की हार दिखाती है मतदाताओं का मूड
सुधीर दंडोतिया ने कहा कि दतिया उपचुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारी लगातार चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे। इसके बावजूद परिणाम भाजपा के पक्ष में नहीं आया। उनके अनुसार, यह केवल स्थानीय समीकरणों का परिणाम नहीं बल्कि मतदाताओं के मूड का भी संकेत माना जा सकता है। दंडोतिया के मुताबिक चुनाव प्रचार के दौरान कई स्थानों पर मतदाताओं में भाजपा के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली।
सम्बंधित ख़बरें
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Datia Bypoll Result: नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं में डूब गई BJP, दतिया उपचुनाव में करारी हार के 5 बड़े कारण
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत; घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,025 वोटों से हराया
बदलाव की राजनीति पर विचार कर रहे मतदाता- सुधीर दंडोतिया
उनका कहना है कि जब किसी सीट पर सत्ता पक्ष अपनी पूरी संगठनात्मक और राजनीतिक ताकत लगाने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर पाता, तो यह संदेश देता है कि जनता स्थानीय मुद्दों और जनभावनाओं के आधार पर अलग फैसला लेने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की बांकीपुर सीट और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भाजपा की हार को व्यापक राजनीतिक संकेतों के रूप में भी देखा जा सकता है। उनके अनुसार, इन चुनाव परिणामों से यह चर्चा तेज हुई है कि मतदाता अब बदलाव की राजनीति पर भी विचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी एक उपचुनाव के नतीजे के आधार पर भविष्य की राजनीति का अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना जरूर है कि दतिया का जनादेश भाजपा के लिए आत्ममंथन और कांग्रेस के लिए नए राजनीतिक उत्साह का कारण बन सकता है।
Datia by election bjp defeat sudhir dandotiya analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के क्या हैं मायने? वरिष्ठ पत्रकार सुधीर दंडोतिया का विश्लेषण
Aug 03, 2026 | 08:07 PMKal Ka Mausam: 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
Aug 03, 2026 | 08:06 PMरोजी-रोटी से शुरू आंदोलन बना बगावत, PoK में जारी हिंसा से बेनकाब हुई पाक सरकार और मुनीर सेना
Aug 03, 2026 | 08:02 PMTVS ने रचा नया इतिहास, जुलाई में बिके रिकॉर्ड 55,480 इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola-Ather को छोड़ पीछे
Aug 03, 2026 | 07:57 PMमैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी, काजल राघवानी ने सुनाई दर्दभरी कहानी, शादीशुदा शख्स संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
Aug 03, 2026 | 07:50 PMसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज
Aug 03, 2026 | 07:49 PMCorporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
Aug 03, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM













